OTT पर देखें Vijay-Trisha की ये 5 सुपरहिट फिल्में, हर मूवी में देखेगी शानदार केमिस्ट्री

एक्टर से राजनेता बने थलपति विजय इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं. विजय अब तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने है, उन्होंने 10 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. इस शपथ समारोह में एक नाम काफी सुर्खियों बना हुआ है, वो और कोई नहीं तृषा कृष्णन है. आज हम आपको विजय और तृषा की 5 शानदार फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. चलिए जानते हैं उन 5 फिल्मों के बारे में.

vijay film
1 / 6

विज्ञापन

घिल्ली

घिल्ली2 / 6

लिस्ट में पहला नाम साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'घिल्ली' का आता है. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है. इस मूवी में विजय और तृषा नजर आए थे. फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. 'घिल्ली' में थलपति विजय और तृषा कृष्णन की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी. आपने अभी तक यह मूवी नहीं देखी है, तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

थिरुपाची

थिरुपाची3 / 6

दूसरे नंबर पर 2005 में रिलीज हुइ फिल्म 'थिरुपाची' का नाम काबिज है. इस मूवी में कई बड़े कलाकारों ने अहम किरदार निभाया था. यह फिल्म 2 घंटे 58 मिनट की है, जो एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है. यह मूवी Sun NXT पर मौजूद है.  

आथी

आथी4 / 6

तीसरे स्थान पर 'आथी' मूवी का आता है, जो साल 2006 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में थलापति विजय और तृषा ने अहम किरदार निभाया था. फिल्म के निर्माता विजय के पिता एस.ए. चंद्रशेखर है. यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म Sun NXT पर स्ट्रीम की जा रही है.

विज्ञापन

नेने रा आधी

नेने रा आधी5 / 6

चौथे नंबर पर साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'Nene Raa Aadhi' का नाम शुमार है. यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी. इस मूवी में विजय और तृषा की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया है. यह मूवी जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकती है.

लियो

लियो6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'लियो' का नाम आता है. इस मूवी में बॉलीवुड के खलनायक संजय दत्त भी नजर आए थे. 'लियो' मूवी में विजय और तृषा की जोड़ी को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. आप इस मूवी को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन