आज हम आपको किंग खान यानी शाहरुख खान की एक ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे, जिसे बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप का टैग मिला था. हालांकि, इस फिल्म ने दो नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किया था. इस मूवी को साल 1998 में रिलीज किया गया था, जिसका निर्देशन मणि रत्नम ने किया था. इस मूवी में किंग खान के साथ मनीषा कोइराला और प्रीति जिंटा ने अहम किरदार निभाया था. चलिए जानते हैं इस फिल्म के बारे में.
दिल से फिल्म

2 / 5
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसे 21 अगस्त 1998 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी.
दिल से मूवी ने कितने अवॉर्ड जीते हैं

3 / 5
शाहरुख खान की इस फ्लॉप मूवी का नाम दिल से है. हालांकि, फिल्म क्रिटिक्स के अनुसार यह मूवी शाहरुख खान की बेस्ट फिल्मों में से एक मानी जाती है. इस मूवी में किंग खान के साथ प्रीति जिंटा और मनीषा कोइराला नजर आई थी.
दिल से में कितने का कलेक्शन किया है

4 / 5
'दिल से' फिल्म को 11 करोड़ के बजट में तैयार किया गया था. इस फिल्म ने भारत में 18.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और फ्लॉप साबित हुई थी. हालांकि, यह मूवी फ्लॉप होने बावजूद एक ऐसा कारनामा अपने नाम किया था, जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है.
IMDb पर मिली दिल से को शानदार रेटिंग

5 / 5
आपको बता दें कि शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'दिल से' ने 2 नेशनल अवॉर्ड समेत 12 अवॉर्ड अपने नाम किया था. मूवी का डायरेक्शन मणि रत्नम ने किया था. इस मूवी को IMDb पर 7.5 की जबरदस्त रेटिंग मिली है.