---विज्ञापन---

Raja Shivaji Box Office Collection Day 10: बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रहा ‘राजा शिवाजी’ का तूफान, 10वें दिन की ताबड़तोड़ कमाई

Raja Shivaji Box Office Collection: बॉलीवुड सुपरस्टार रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर मचा रही है. यह मूवी 1 मई को रिलीज की गई थी, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. इस फिल्म को दो भाषाओं में रिलीज किया गया है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने 10वें दिन कितने का कलेक्शन किया है.

---विज्ञापन---

सुपरस्टार रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ मूवी इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. इस मूवी में रितेश देशमुख के साथ उनकी पत्नी जेनेलिया डिसुजा ने भी अहम किरदार निभाया है. यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है. इस फिल्म को दो भाषाओं में रिलीज किया गया है, हिंदी और मराठी. बता दें कि मूवी ने पहले दिन 11.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. फिल्म ने हिंदी भाषा में 3.35 करोड़ रुपये छापे थे, तो वहीं मराठी भाषा में 8 करोड़ रुपये कमाए थे. इस फिल्म में रितेश और जेनेलिया के अलावा कई और बड़े एक्टर भी नजर आए हैं.

यह भी पढ़ें: 90s का आइकॉनिक ‘एक चुम्मा…’ गाना, 22 साल विवादों में रहा फिर भी बना सुपरहिट

---विज्ञापन---

कब रिलीज हुई थी ‘राजा शिवाजी’

फिल्म राजा शिवाजी में जेनेलिया डिसुजा और रितेश देशमुख के अलावा सलमान खान, अभिषेक बच्चन, फरीदा खान, भाग्यश्री, संजय दत्त, और विद्या बालन जैसे कलाकारों ने अहम रोल में नजर आए थे. हाल ही में फिल्म निर्माता रितेश देशमुख ने खुलासा किया था कि फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में काम करने के लिए अभिषेक बच्चन, सलमान खान, विद्या बालन, और बोमन ईरानी ने एक रुपये भी चार्ज नहीं किए है. आपको बता दें कि इन नामों का खुलासा रितेश ने खुद किया है. फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में दबंग खान यानी सलमान खान ने 5 मिनट से भी छोटा कैमियो किया है. लेकिन उनका यह किरदार दर्शकों को काफी पसंद आया है.

यह भी पढ़ें: OTT पर मौजूद हैं ये 5 मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्में, रहस्यमई कहानी देख दिमाग हो जाएगा सुन्न

---विज्ञापन---

‘राजा शिवाजी’ ने 10वें दिन कितने का किया कलेक्शन

वहीं ‘राजा शिवाजी’ के कलेक्शन की बात करें, तो मूवी ने पहले हफ्ते में 52.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं. फिल्म ने 10वें दिन खबर लिखे जाने तक 5.63 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. मूवी ने हिंदी भाषा में 1.49 करोड़, तो वहीं मराठी में 4.14 करोड़ रुपये कमाए हैं. रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने अब तक 67.08 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है.

First published on: May 10, 2026 09:12 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola