---विज्ञापन---

90s का आइकॉनिक ‘एक चुम्मा…’ गाना, 22 साल विवादों में रहा फिर भी बना सुपरहिट

90 के दशक में बॉलीवुड में कई ऐसे सुपरहिट गाने रिलीज हुए हैं, जिन्हें आज भी लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं. उसे दौर के रोमांटिक गाने सीधे दिल को छू जाते थे. उस दौरान लोग रेडियो पर गाने सुनना काफी पसंद करते थे. इतना ही नहीं 90 के दशक में गानों के कैसेट भी काफी ज्यादा बिका करते थे. आज हम आपके लिए एक ऐसा ही गाना लेकर आए हैं.

---विज्ञापन---

हिंदी सिनेमा में 90 के दशक में कई ऐसे गाने रिलीज हुए हैं, जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद है. उस दौर के गाने आज भी शादी-विवाह एवं किसी भी पार्टी में सुनने के लिए मिल जाते थे. इन गानों के बिना कोई भी फंक्शन पूरा नहीं होता था. लोग अपने फेवरेट गानों की कैसेट भी खरीदा करते थे. इतना ही नहीं अपने फेवरेट स्टार्स की स्टाइल को कॉपी करते हुए नजर आते थे. आज हम भी आपको बॉलीवुड एक ऐसे गाने के बारे में बताएंगे, जिसे 30 साल पहले रिलीज किया गया था और आज भी यह गाना काफी ज्यादा सुना जाता है. बता दें कि लोग अक्सर इस गाने को गुनगुनाते हुए नजर आते हैं. अगर आपको रोमांटिक गाना सुनना पसंद है, तो आपने भी यह गाना जरुर सुना होगा.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 की OTT रिलीज डेट कन्फर्म! जानें कब और कहां देखें रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म

---विज्ञापन---

‘एक चुम्मा तू मुझको उधार दे दे’ गाना कब रिलीज हुआ था?

हम जिस गाने की बात कर रहे हैं, उसके बोल हैं, ‘एक चुम्मा तू मुझको उधार दे दे’ इस गाने को उदित नारायण और अलका याग्निक ने अपनी मधुर आवाज में गया था. इस सुपरहिट गाने ‘एक चुम्मा मुझको उधार दे दे’ में बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी नजर आए थे. इन दोनों की केमिस्ट्री को बड़े पर्दे पर लोगों ने खूब पसंद किया था. इस गाने में गोविंदा और शिल्पा के डांस मूव्स ने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था. यह गाना फिल्म ‘छोटे सरकार’ में साल 1996 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज की गई थी. इस गाने में आनंद मिलिंद ने म्यूजिक कंपोज किया था, तो वहीं गाने के बोल रानी मलिक के द्वारा लिखे गए थे.

यह भी पढ़ें: Netflix पर ट्रेंड कर रही 1 घंटे 41 मिनट की ये 33 साल पुरानी फ्लॉप फिल्म, एक्शन देख उड़ जाएंगे होश

---विज्ञापन---

‘छोटे सरकार’ फिल्म कब रिलीज हुई थी?

आपने अभी तक यह गाना नहीं सुना है, तो आप इसे यूट्यूब पर सुन सकते हैं. इस गाने को यूट्यूब पर अब तक लाखो व्यूज मिल चुके हैं. बता दें कि फिल्म ‘छोटे सरकार’ को बनाने में लगभग 2 से 3 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर मचाया था. हालांकि, फिल्म की कहानी लोगों को खास पसंद नहीं आई थी. आपको बता दें कि एक चुम्मा तू मुझको उधार दे दे गाने पर 22 साल तक विवाद चला था. लेकिन इसके बावजूद यह गाना सुपरहिट साबित हुआ था.

First published on: May 10, 2026 07:23 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola