Prime Video पर नंबर 1 बनी 2 घंटे 29 मिनट की ये थ्रिलर लव स्टोरी, सिनेमाघरों में हुई थी फ्लॉप

Prime Video Trending Movie: प्राइम वीडियो पर कई नई-नई फिल्में और सीरीज ट्रेंड कर रही हैं. इन्हीं ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट में एक फिल्म ऐसी भी है जो हाल ही में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई और ये पहले नंबर पर ट्रेंड करने लगी. इस फिल्म में एक्शन-थ्रिलर सीन्स भी देखने को मिलेंगे. चलिए जानते हैं आखिर हम किस फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं.

prime video trending dacoit movie
1 / 7

विज्ञापन

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग फिल्म

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग फिल्म2 / 7

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग फिल्म का नाम 'डकैत' है. मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष इस फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं. शेनिल देव के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म सोशल मीडिया पर भी छाई हुई है और ऑडियंस इसे पॉजिटिव रिस्पॉन्स भी दे रहे हैं.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी3 / 7

'डकैत' फिल्म की कहानी हरि और सरस्वती के इर्द-गिर्द घूमती है. कहानी में देखने को मिलता है कि हरि और सरस्वती एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं लेकिन जाति के अंतर के कारण सरस्वती की शादी जबरन दूसरी जगह करा दी जाती है.

कहानी में इमोशनल एंगल

कहानी में इमोशनल एंगल4 / 7

वहीं जहां एक तरफ सरस्वती की शादी दूसरी जगह हो जाती है तो दूसरी तरफ हरि को 13 साल तक जेल में सजा काटनी पड़ती है. बाद में जब हरि अपनी सजा पूरी करके आता है तो एक बार फिर उसका सामना सरस्वती से होता है.

विज्ञापन

कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स

कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स5 / 7

कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब सरस्वती और हरि एक बड़ी डकैती के लिए एक-साथ आते हैं. इसके बाद इस दौरान उनकी लाइफ में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट से भरे सीन्स देखने को मिलते हैं. फिल्म के क्लाइमैक्स में क्या होता है, ये जानने के लिए आपको ये फिल्म प्राइम वीडियो पर देखनी होगी.

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट6 / 7

फिल्म में मृणाल ठाकुर और अदिवी शेष के साथ-साथ अनुराग कश्यप भी लीड रोल में हैं. सिनेमाघरों में ये फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज हुई थी. हालांकि सिनेमाघरों में इसे कुछ खास पसंद नहीं किया गया, लेकिन ओटीटी पर आते ही ये ट्रेंडिंग लिस्ट में छा गई.

विज्ञापन

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन7 / 7

'डकैत' फिल्म का बजट 65 करोड़ का था, वहीं इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 55 करोड़ की कमाई की. इन आंकड़ों के हिसाब से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. जबकि इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.1 है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन