Dhurandhar से 10 हजार गुना ज्यादा भौकाली हैं ये 5 सीरीज, क्लाइमैक्स देख भन्ना जाएगा माथा

OTT पर हर हफ्ते कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज की जाती हैं. लेकिन इनमें से कुछ ही ऐसी फिल्म और सीरीज होती है, जो दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो पाती है. आज हम आपको 5 ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसमें आपको भर-भरकर सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. अगर आपने रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर' देखी है, तो यह सीरीज आपको काफी ज्यादा पसंद आने वाली है. चलिए जानते हैं उन 5 सीरीज के बारे में.

zee5 thriller series
1 / 6

विज्ञापन

कोड एम

कोड एम2 / 6

लिस्ट में पहला नाम 'कोड एम' का आता है. इस सीरीज में जेनिफर विंगेट ने अहम किरदार निभाया है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आया था. यह एक मिस्ट्री-थ्रिलर से भरी हुई सीरीज है. आपने यह सीरीज नहीं देखी है, तो आप इस सीरीज को ZEE5 पर देखने का प्लान बना सकते है.

विज्ञापन

लाहौर कॉन्फिडेंशियल

लाहौर कॉन्फिडेंशियल3 / 6

दूसरे नंबर पर 'लाहौर कॉन्फिडेंशियल' सीरीज का नाम काबिज है, जो इन दिनों ओटीटी पर जमकर देखी जा रही है. यह एक रोमांटिक स्पाई थ्रिलर सीरीज है. आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देख सकते हैं.

नक्सलबाड़ी

नक्सलबाड़ी4 / 6

तीसरे स्थान पर 'नक्सलबाड़ी' सीरीज का नाम काबिज है. यह एक मिस्ट्री-थ्रिलर सीरीज है, जो आपको पूरे टाईम बांध कर रखती है. इस सीरीज में राजीव खंडेलवाल ने अहम किरदार निभाया है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आया है. यह सीरीज जी 5 पर मौजूद है.

विज्ञापन

स्टेट ऑफ सीज: 26/11

स्टेट ऑफ सीज: 26/115 / 6

चौथे नंबर पर 'स्टेट ऑफ सीज: 26/11' का नाम आता है, जो एक सच्ची घटना पर आधारित है. इस सीरीज में अक्षय खन्ना ने अहम किरदार निभाया है, जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया है. 'धुरंधर' मूवी में अक्षय खन्ना की शानदार एक्टिंग ने सबको हैरान कर दिया था. आप अक्षय खन्ना की इस सीरीज को Zee5 पर देख सकते हैं.

रंगबाज

रंगबाज6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम 'रंगबाज' का शामिल है, जो एक क्राइम, एक्शन और मिस्ट्री-थ्रिलर से भरी हुई है. इस सीरीज के अब तक 3 सीजन रिलीज हुए हैं, जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आए हैं. यह सीरीज जी5 पर स्ट्रीम हो रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन