51 की उम्र में भी इतने फुर्तीले हैं तमिलनाडु के CM विजय, जानें सुबह से रात तक क्या खाते हैं थलपति?

Thalapathy Vijay Diet Plan: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय 51 साल के हो चुके हैं. फिर भी उनकी फुर्ती देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. इस उम्र में भी वे काफी फिट हैं, इसके पीछे उनकी अच्छी डाइट का हाथ है. आइए जानते हैं कि वे सुबह से शाम तक क्या खाते हैं?

Thalapathy Vijay diet plan,
1 / 9
Thalapathy Vijay diet plan,

Thalapathy Vijay Diet Plan: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय 51 साल के हो चुके हैं. फिर भी उनकी फुर्ती देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. इस उम्र में भी वे काफी फिट हैं, इसके पीछे उनकी अच्छी डाइट का हाथ है. आइए जानते हैं कि वे सुबह से शाम तक क्या खाते हैं?  

विज्ञापन

थलपति विजय की फिटनेस

थलपति विजय की फिटनेस2 / 9

थलपति विजय अपनी फिटनेस के लिए काफी मशहूर हैं. वे 51 साल की उम्र में भी काफी फुर्तीले और परफेक्ट बॉडी वाले हैं. उनकी लीन बॉडी देखकर 30 साल ओवरवेट आदमी भी शर्मा जाते हैं.

विज्ञापन

थलपति की फिटनेस का राज

थलपति की फिटनेस का राज3 / 9

थलपति की इस फिटनेस की पीछे उनकी अच्छी डाइट है. वे प्लान करके हर चीज खाना पसंद करते हैं, जिसकी वजह से उनके शरीर में सही कार्ब्स और प्रोटीन की मात्रा पहुंचती है, जो मसल बिल्डिंग में काम आता है.

घर का बना खाना खाने की आदत

 घर का बना खाना खाने की आदत4 / 9

विजय के ट्रेनर नरेश कुमार बताते हैं कि वे घर के सादे खाने के शौकीन हैं. उन्होंने एक सा खाना हर रोज खाना ज्यादा पसंद है. यहीं उनकी फिटनेस का राज है. यह खाना उनकी बॉडी को अडैप्ट कर लेता है और उनको फिट रखता है.

विज्ञापन

विजय का व्यस्त शेड्यूल

विजय का व्यस्त शेड्यूल5 / 9

नरेश कुमार ने इंटरव्यू में बताया कि विजय अपने व्यस्त शेड्यूल में खुद घर का खाना ले जाना पसंद करते हैं. बाहर के जंक फूड और तेलीय खाने से दूर रहते हैं, जिसकी वजह से उनके शरीर में प्राकृतिक तौर पर मजबूती है.

सब कुछ खाने के शौकीन

 सब कुछ खाने के शौकीन6 / 9

ऐसा बिल्कुल नहीं है कि विजय खाने के मामले में बहुत शौकीन है. विजय सबकुछ खाना पसंद करते हैं. हालांकि वे सीमित मात्रा में सभी चीजें खाना पसंद करते हैं. विजय का डेली रूटीन भी उनके हेल्थ को काफी प्रभावित करता है.

विज्ञापन

विजय की लाइफस्टाइल

 विजय की लाइफस्टाइल7 / 9

कुमार इंटरव्यू के दौरान बताते हैं कि विजय हर दिन सुबह 5:30 से 6:00 बजे के बीच जल्दी उठ जाते हैं. चाहे उनका काम का शेड्यूल कैसा भी हो. फिर नाश्ता सुबह 9 बजे के आसपास करते हैं. जैसे कि 2 इडली और अंडे.

दोपहर का खाना और स्नैक्स

दोपहर का खाना और स्नैक्स8 / 9

विजय का दोपहर का खाना ज्यादातर 1 बजे के आस पास होता है. इस दौरान वे संतुलित खाने का प्राथमिकता देते हैं. इसके अलावा वे शाम को हल्का फुल्का नाश्ता करना भी पसंद करते हैं.

विज्ञापन

रात का खाना

रात का खाना9 / 9

विजय रात को 7 बजे से 7.30 बजे के बीच खाना खा लेते हैं. नरेश ने बताया कि वे इस दौरान मछली और चिकन को सीमित मात्रा में लेते हैं. वहीं कभी कभी मटन बिरयानी का भी शौक रखते हैं. हालांकि विजय नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन