Netflix पर गर्दा उड़ा रही 7 साल पुरानी ये K-Drama सीरीज, IMDb रेटिंग कर देगी हैरान

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इन दिनों 7 साल पुरानी एक K-Drama सीरीज जमकर देखी जा रही है. यह एक रोमांटिक-कॉमेडी के-ड्रामा है, जो लोगों को अपना दीवाना बना रही है. अगर आपको K-Drama सीरीज देखना पसंद है, तो यह सीरीज आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Crash Landing on You

क्रैश लैंडिंग ऑन यू

आज के दौर में भारतीय दर्शक के बीच K-Drama काफी मशहूर हो गया है. इन दिनों ओटीटी पर इंडियन ऑडियंस K-Drama को देखना काफी ज्यादा पसंद कर रहे है. आपको भी के-ड्रामा देखना पसंद है, तो यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है. दरअसल, आज हम आपको 7 साल पुराने एक के-ड्रामा  के बारे में बताएंगे, जो इन दिनों ओटीटी अपना दबदबा बनाए हुए है. देश भर में के-ड्रामा को लोग काफी ज्यादा पसंद करते है.

विज्ञापन

दरअसल, इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक हॉरर सीरीज अपना जलवा बिखेर रही है. इस सीरीज का टाइटल ‘इफ विशेज कुड किल’ (If Wishes Could Kill) है, जिसे दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे है. यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जो 7 साल पहले रिलीज किया गया था. यह के-ड्रामा नेटफ्लिक्स पर ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था.

विज्ञापन

‘क्रैश लैंडिंग ऑन यू’ कब हुई थी रिलीज

हम जिस के-ड्रामा सीरीज की बात कर रहे हैं, वो साल 2019 में रिलीज किया गया था. इस सीरीज को भारतीय दर्शकों ने काफी पसंद किया था, यह सीरीज दोबारा इन दिनों का ओटीटी पर जमकर देखी जा रही है. यह शो रोमांस, कॉमेडी और एक्शन से भरा हुआ है. इस सीरीज में सिनेमैटोग्राफी, म्यूजिक इतना बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है, जो किरदारों की केमिस्ट्री को और भी शानदार कर देता है. इस K-Drama सीरीज की कहानी एक अमीर लड़की के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो तूफान के कारण नॉर्थ कोरिया में जाकर फंस जाती है. दरअसल, यह लड़की पैराग्लाइडिंग के दौरान नॉर्थ कोरिया पहुंच जाती है. जिसकी सुरक्षा यहां का एक ऑफिसर करता है और उस लड़की को वापस भेजने के लिए वो ऑफिसर जी जान लगा देता है. इस सीरीज की कहानी इतनी दमदार है कि यह आपको बिल्कुल भी बोर होने नहीं देती है. आपने यह के-ड्रामा एक बार देखना शुरू किया, तो आप इसे पूरा किए बिना रह नहीं पाएंगे.

विज्ञापन

IMDb ने इस K-Drama दी धांसू रेटिंग

इस K-Drama सीरीज का टाइटल ‘क्रैश लैंडिंग ऑन यू’ (Crash Landing On You) है. यह सीरीज साल 2019 में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई थी. इस सीरीज को आईएमडीबी ने 8.7 रेटिंग की शानदार रेटिंग दी है. बता दें कि इस के-ड्रामा की कहानी  प्यार, कॉमेडी, खून-खराबे और सस्पेंस से भरी हुई है. आपने अभी तक यह सीरीज नहीं देखी है, तो आप इसे Netflix पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ