संजय दत्त ने पुराने एल्बम से शेयर कीं ये 4 अनदेखी तस्वीरें, Mother's Day पर मां नरगिस के लिए उमड़ा प्यार
Sanjay Dutt Shared Unseen Childhood Photos: संजय दत्त यूं तो कम ही सोशल मीडिया पर सबके सामने इमोशनल होते हैं. लेकिन आज Mother's Day के खास मौके पर जहां सब अपनी मांओं को विश कर रहे हैं, वहीं उन्होंने भी अपनी मां नरगिस की याद में खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं. उन्होंने काफी इमोशनल कैप्शन भी लिखा है.

Sanjay Dutt Shared Unseen Childhood Photos: संजय दत्त यूं तो कम ही सोशल मीडिया पर सबके सामने इमोशनल होते हैं. लेकिन आज Mother's Day के खास मौके पर जहां सब अपनी मांओं को विश कर रहे हैं, वहीं उन्होंने भी अपनी मां नरगिस की याद में खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं. उन्होंने काफी इमोशनल कैप्शन भी लिखा है.
संजय दत्त की रफ एंड टफ पर्सनालिटी
2 / 8संजय दत्त अपनी रफ एंड टफ पर्सनालिटी के लिए जाने जाते हैं. लेकिन हाल ही में Mother's Day के खास मौके पर उन्होंने अपना सॉफ्ट साइड भी शेयर किया. उन्होंने काफी पुरानी कुछ पुरानी तस्वीरों को साझा किया, जो शायद ही आपको इंटरनेट पर मिलें.
इमोशनल हुए संजय
3 / 8आज Mother's Day के खास मौके पर अपनी मां नरगिस को याद करते हुए इमोशनल नजर आए. इस पोस्ट के कैप्शन से एक्टर की भावनाओं का साफ पता चल रहा है. उन्होंने अपनी के साथ बचपन की क्यूट तस्वीरें साझा की हैं.
बचपन की सुंदर तस्वीरें
4 / 8इस पहली तस्वीर में संजय अपनी मां नरगिस के साथ सुंदर मुस्कान के साथ हंसते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों मां-बेटे की जोड़ी खूब अच्छी लग रही है. इसमें संजय की उम्र काफी छोटी है. नरगिस भी उन्हें अपनी बाहों में भरे हुए हैं.
मां की गोद में बैठे संजय
5 / 8दूसरी तस्वीर बहुत खास हैं. इसमें संजय इतने छोटे हैं कि वे ठीक से खुद के सहारे पर बैठ भी नहीं सकते. इसमें मां नरगिस उन्हें अपने गोद में बैठाए हुए हैं. साथ ही उनका पेट डॉग बेबी संजय के साथ खेल रहा है.
तीनों बच्चों के साथ नरगिस
6 / 8इस तीसरी तस्वीर में नरगिस अपने तीनों बच्चों-दो बेटियां और बेटा संजय के साथ तस्वीर खिंचा रही हैं. इसमें संजय स्कूल जाने वाली उम्र के लग रहे हैं. नरगिस अपने तीनों बच्चों के साथ मुस्कुराती हुईं नजर आ रही हैं.
अंगूठा चूसते हुए संजय
7 / 8आखिरी या चौथी तस्वीर में संजय अपनी मां नरगिस की गोद पर बैठे हुए हैं, जहां वे अपने पैर का अंगूठा चूस रहे हैं. इसमें संजय स्कूल जाने वाली उम्र के नजर आ रहे हैं. वहीं नरगिस उन्हें देखकर हंस रही हैं.
इमोशनल कैप्शन लिखा
8 / 8संजय ने इंस्टाग्राम पर इन अनदेखी तस्वीरों के शेयर करते हुए काफी इमोशनल कैप्शन लिखा. उन्होंने लिखा कि 'मम्मा, मैं हमेशा आपको याद करता हूं. काश आप मेरे पास होतीं. आपका प्यार और दुआ दोनों मेरे साथ हमेशा रहती हैं. लव यू मां.'