'प्यार हमेशा बुलंद...', Trisha ने किया खुल्लम-खुल्ला प्यार का इजहार! Vijay के शपथ ग्रहण के बाद एक्ट्रेस की पोस्ट ने किया फैंस को हैरान

Trisha Krishnan Instagram Post Vijay: अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने विजय के शपथ ग्रहण समारोह के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. इस पोस्ट के कैप्शन ने सभी को हैरान कर दिया. अफेयर से जुड़े विवादों के तृषा का ये कैप्शन खुल्लम खुल्ला प्यार का इजहार सा लग रहा है.

Trisha Krishnan Instagram post Vijay
1 / 8
Trisha Krishnan Instagram post Vijay

Trisha Krishnan Instagram Post Vijay: अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने विजय के शपथ ग्रहण समारोह के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. इस पोस्ट के कैप्शन ने सभी को हैरान कर दिया. अफेयर से जुड़े विवादों के तृषा का ये कैप्शन खुल्लम खुल्ला प्यार का इजहार सा लग रहा है.  

विज्ञापन

तृषा और विजय का रिश्ता

तृषा और विजय का रिश्ता2 / 8

तृषा और विजय के अफेयर की बात हर जगह फैली है. हर जगह दोनों का साथ दिखना और पत्नी संगीता से तलाक इस अफवाह को और मजबूत बनाता है. हाल ही में तृषा के इस नए पोस्ट से और बातें शुरू होने लगी हैं.

विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह में तृषा

शपथ ग्रहण समारोह में तृषा3 / 8

विजय के फैंस शपथ ग्रहण समारोह में उनकी पत्नी संगीता और बच्चों का इंतजार कर रहे थे. लेकिन उनकी जगह इस खास मौके पर तृषा ने लाइमलाइट लूटी. कई फैंस खुश हुए तो कई फैंस को यह अच्छा नहीं लगा.

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट4 / 8

शपथ ग्रहण समारोह में लाइमलाइट लूटने का बाद भी तृषा रुकी नहीं. अब उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है, जिसमें उन्होंने ऐसा कैप्शन लिखा, जिसे लोग विजय के लिए खुल्लम खुल्ला प्यार का इजहार बोल रहे हैं.

विज्ञापन

तृषा का पोस्ट

तृषा का पोस्ट5 / 8

तृषा ने इंस्टाग्राम पर शपथ ग्रहण समारोह में पहनी हुई नीली साड़ी संग कई तस्वीरें खिंचवाई. उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि- 'प्यार हमेशा बुलंद रहता है.'

प्यार का इजहार कैसे हुआ?

प्यार का इजहार कैसे हुआ?6 / 8

तृषा और विजय के अफेयर की अफवाह हर जगह है. इस बीच तृषा का शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचना और उसी समारोह के कपड़ों से जुड़ी तस्वीर साझा करना, इस बात का पूरा संकेत देता है. कैप्शन में प्यार के बारे में लिखना विजय के लिए उनके निजी रिश्ते की ओर इशारा करता है.

विज्ञापन

शपथ ग्रहण में मौजूदगी

शपथ ग्रहण में मौजूदगी7 / 8

तृषा न केवल शपथ ग्रहण समारोह में अग्रिम पंक्ति में बैठी नजर आईं, बल्कि समारोह के बाद वह विजय के परिवार के साथ काफी सहज दिखीं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह विजय के माता-पिता के साथ काफी समय बिताती नजर आईं.

पुरानी अफवाहें और ज्योतिष

 पुरानी अफवाहें और ज्योतिष8 / 8

हाल ही में ज्योतिषी वेणु स्वामी ने भी भविष्यवाणी की थी कि विजय की राजनीतिक सफलता के पीछे तृषा के ग्रहों का बड़ा हाथ है. हालांकि, तृषा के कारण ही जल्द विजय की सरकार गिरने के भी संकेत दिए गए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन