Daadi Ki Shaadi Box Office Collection Day 3: संडे को 'दादी की शादी' ने जमकर छापे नोट, कमाई में आया 22% का उछाल, जानें कुल कलेक्शन

Daadi Ki Shaadi Box Office Collection: पिछले हफ्ते कपिल शर्मा और नीतू कपूर की फिल्म ‘दादी की शादी’ रिलीज हुई. रविवार को फिल्म ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया. आइए जानते हैं इसकी अब तक की कुल कमाई के बारे में.

Daadi Ki Shaadi Box Office Collection

Daadi Ki Shaadi Box Office Collection

Daadi Ki Shaadi Total Earnings: कपिल शर्मा और नीतू कपूर की फिल्म ‘दादी की शादी’ बीते शुक्रवार रिलीज हुई. खराब ओपनिंग के बाद अब तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और अच्छी कमाई की. फैमिली कॉमेडी होने के कारण धीरे धीरे लोगों को यह फिल्म पसंद कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितने नोट छापे.

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

कपिल शर्मा की फिल्म ‘दादी की शादी’ शुक्रवार यानी 8 मई 2026 को रिलीज हुई थी. ओपनिंग डे में फिल्म ने मात्र 60 लाख रुपए की कमाई की. यह शुरुआत ज्यादा जोरदार नहीं थी, लेकिन कॉमेडी फिल्म होने से उम्मीद थी कि वीकेंड पर कलेक्शन बढ़ेगा.

शनिवार को दिखा अच्छा उछाल

फिल्म ने दूसरे दिन यानी शनिवार को अच्छी कमाई की. दादी की शादी ने लगभग 1.15 करोड़ रुपये कमाए. यह पिछले दिन से करीब 92% ज्यादा था. इसका वर्ड ऑफ माउथ अच्छा रहा, जिससे लोग परिवार के साथ फिल्म देखने आए. कहानी में दादी की शादी वाली मजेदार घटना और परिवार की भावनाओं ने लोगों को छू लिया.

विज्ञापन

संडे को आया 22% का उछाल

रविवार को फिल्म ने और जोर लगाया. अपने तीसरे दिन पर फिल्म का कलेक्शन करीब 1.30 से 1.40 करोड़ रुपये के आसपास रहा, जो शनिवार से करीब 22% ज्यादा है. इस दिन फैमिली ऑडियंस ज्यादा आई. बच्चे, माता-पिता और दादी-नानी सबने फिल्म का मजा लिया. थिएटर में हंसी का माहौल रहा. अब फिल्म ने धीरे धीरे ही सही, लेकिन रफ्तार पकड़ ली है.

विज्ञापन

फिल्म का बजट और कुल कलेक्शन

इस फिल्म का बजट लगभग 20-21 करोड़ का है. इस हिसाब से फिल्म अपने बजट से फिल्म काफी पीछे चल रही है. क्योंकि फिल्म तीन दिनों में कुल कलेक्शन मात्र 3.45 करोड़ का हो पाया है. वहीं फिल्म का अब तक का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन लगभग ₹4.14 करोड़ रहा है.

फिल्म की कास्ट

फिल्म ‘दादी की शादी’ (Daadi Ki Shaadi) में बॉलीवुड के अनुभवी कलाकारों और नए चेहरों का एक दिलचस्प संगम देखने को मिला. दादी के रूप में नीतू कपूर, मेन हीरो कपिल शर्मा, रिद्धिमा कपूर, सादिया खतीब, आर शरथ कुमार जैसे बड़े कलाकारों के साथ यह प्यारी फिल्म बनाई गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ