बॉक्स ऑफिस पर Raja Shivaji का दबदबा कायम, 9वें दिन की धमाकेदार कमाई; Dadi Ki Shaadi की भी बढ़ी रफ्तार

Raja Shivaji Vs Dadi Ki Shaadi Box Office Collection: ‘राजा शिवाजी’ की कमाई में बॉक्स ऑफिस पर उछाल देखने को मिला है. फिल्म ने 9वें दिन धमाकेदार कमाई की. वहीं दूसरी ओर कपिल शर्मा की लेटेस्ट फिल्म ‘दादी की शादी’ की कमाई में भी दूसरे दिन उछाल देखने को मिला. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है?

Raja Shivaji Vs Dadi Ki Shaadi Box Office Collection

'राजा शिवाजी' और 'दादी की शादी' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Raja Shivaji Vs Dadi Ki Shaadi Box Office Collection: रितेश देशमुख की लेटेस्ट फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में लगातार रफ्तार देखने को मिल रही है. सोशल मीडिया पर भी रितेश देशमुख की फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं दूसरी ओर कपिल शर्मा और नीतू कपूर की लेटेस्ट फिल्म ‘दादी की शादी’ की कमाई में दूसरे दिन उछाल देखने को मिला. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर ली है?

विज्ञापन

‘राजा शिवाजी’ ने कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ की कमाई में 9वें दिन काफी बड़ा उछाल देखने को मिला. फिल्म ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.68 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 27.8% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 3,962 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 61.45 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने अब तक 72.91 करोड़ ही कमाए हैं. जल्द ही ये आंकड़ा 100 करोड़ पार हो सकता है.

विज्ञापन

‘दादी की शादी’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वहीं दूसरी ओर कपिल शर्मा की ‘दादी की शादी’ को भी सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. फिल्म ने दूसरे दिन 1.15 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 17% रही. वहीं शोज 1,771 रहे. भारत में 2 दिनों में फिल्म ने महज 1.75 करोड़ ही छापे हैं. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 2.10 करोड़ हो गया है. रविवार को फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

दोनों फिल्मों की स्टारकास्ट

‘दादी की शादी’ की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें कपिल शर्मा और नीतू कपूर के साथ-साथ रिद्धिमा कपूर और सादिया खतीब भी लीड रोल में हैं. रिद्धिमा कपूर ने इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया है और ऑडियंस उनकी एक्टिंग की तारीफ भी कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर ‘राजा शिवाजी’ में रितेश देशमुख के साथ-साथ फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और फरदीन खान भी लीड रोल में हैं. इसके साथ ही इस फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी देखने को मिला, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ