Entertainment News: BAFTA TV Awards 2026 का आयोजन 10 मई 2026 को लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में हुआ. इस दौरान Netflix फिल्म Adolescence का डंका बजा. अकेले इस फिल्म ने 4 खिताब अपने नाम किए, जिनमें सबसे ज्यादा चर्चित यह टीवी अवॉर्ड रहा. 16 साल के ओवेन कूपर के लिए यह बड़ी उपलब्धि साबित हुई. वहीं फिल्म के मुख्य अभिनेता स्टीफन ग्राहम के करियर का यह पहला BAFTA अवार्ड था. Adolescence को बेस्ट लिमिटेड ड्रामा, बेस्ट लीडिंग एक्टर (स्टीफन ग्राहम), बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (ओवेन कूपर), बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस (क्रिस्टीन ट्रेमार्को) को BAFTA अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.
'राजा शिवाजी' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 9वें दिन 6.68 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 27.8% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 3,962 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 61.45 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने अब तक 72.91 करोड़ ही कमाए हैं. जल्द ही ये आंकड़ा 100 करोड़ पार हो सकता है.
यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर Raja Shivaji का दबदबा कायम, 9वें दिन की धमाकेदार कमाई; Dadi Ki Shaadi की भी बढ़ी रफ्तार
'दादी की शादी' ने कितनी की कमाई?
वहीं दूसरी ओर कपिल शर्मा की 'दादी की शादी' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.15 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 17% रही. वहीं शोज 1,771 रहे. भारत में 2 दिनों में फिल्म ने महज 1.75 करोड़ ही छापे हैं. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 2.10 करोड़ हो गया है. रविवार को फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिल सकता है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…
Entertainment News: BAFTA TV Awards 2026 का आयोजन 10 मई 2026 को लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में हुआ. इस दौरान Netflix फिल्म Adolescence का डंका बजा. अकेले इस फिल्म ने 4 खिताब अपने नाम किए, जिनमें सबसे ज्यादा चर्चित यह टीवी अवॉर्ड रहा. 16 साल के ओवेन कूपर के लिए यह बड़ी उपलब्धि साबित हुई. वहीं फिल्म के मुख्य अभिनेता स्टीफन ग्राहम के करियर का यह पहला BAFTA अवार्ड था. Adolescence को बेस्ट लिमिटेड ड्रामा, बेस्ट लीडिंग एक्टर (स्टीफन ग्राहम), बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (ओवेन कूपर), बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस (क्रिस्टीन ट्रेमार्को) को BAFTA अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.
‘राजा शिवाजी’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 9वें दिन 6.68 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 27.8% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 3,962 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 61.45 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने अब तक 72.91 करोड़ ही कमाए हैं. जल्द ही ये आंकड़ा 100 करोड़ पार हो सकता है.
यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर Raja Shivaji का दबदबा कायम, 9वें दिन की धमाकेदार कमाई; Dadi Ki Shaadi की भी बढ़ी रफ्तार
‘दादी की शादी’ ने कितनी की कमाई?
वहीं दूसरी ओर कपिल शर्मा की ‘दादी की शादी’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.15 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 17% रही. वहीं शोज 1,771 रहे. भारत में 2 दिनों में फिल्म ने महज 1.75 करोड़ ही छापे हैं. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 2.10 करोड़ हो गया है. रविवार को फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिल सकता है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…