हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Entertainment News: Dharmendra को मरणोपरांत मिला बड़ा सम्मान, फैंस हुए इमोशनल

Entertainment News: मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी ताजा अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

विज्ञापन
जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Live Updates

23:45 (IST) 25 May 2026

Entertainment News LIVE: मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ ने 5वें दिन किया ताबड़तोड़ कलेक्शन

मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' इन दिनों सिनेमाघरों में गदर मचा रही है. यह मूवी दर्शकों को अपना दीवाना बना रही है. ऐसे एक्टर के फैंस यह जानना चाहते हैं कि उनके फेवरेट स्टार की मूवी ने कितने का कारोबार किया है. आइए जानते हैं मूवी के कलेक्शन के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

22:41 (IST) 25 May 2026

Entertainment News LIVE: दुनिया भर में पसंद की जाती हैं ये 7 सुपरहीरो वाली फिल्में, देखें लिस्ट

आपको सुपरहीरो वाली फिल्में देखना पसंद है, तो आज हम आपके लिए 7 शानदार फिल्में लेकर आए हैं, जिसे आप घर बैठे ओटीटी पर देखने का प्लान बना सकते हैं. इन मूवीज में आपको जबरदस्त सुपर पावर्स देखने को मिलने वाली है. वहीं इन फिल्मों को आईएमडीबी पर शानदार रेटिंग मिली है. इस लिस्ट में 'जोकर' से लेकर 'द डार्क नाइट राइजेज' का नाम शामिल है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

22:03 (IST) 25 May 2026

Entertainment News LIVE: 'डॉन 3' की वजह से FWICE ने रणवीर सिंह पर लगाया बैन, एक्टर की टीम का आया जवाब

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह को 'डॉन 3' से दूरी बनाने के कारण FWICE ने बैन लगा दिया है. हालांकि, अब इस मामले पर एक्टर की टीम ने जवाब दिया है. चलिए जानते है इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

21:17 (IST) 25 May 2026

Entertainment News LIVE: दिव्यांका त्रिपाठी प्रेग्नेंसी की फोटो की शेयर

दिव्यांका त्रिपाठी ने एक बार फिर सबका दिल जीत लिया है, उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की एक बेहद प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है.

20:10 (IST) 25 May 2026

Entertainment News LIVE: कौन हैं अर्जुन मेहता, जिसके ग्रेजुएट होते ही खुशी से झूम उठीं Juhi Chawla?

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जूही चावला के बेटे अर्जुन मेहता ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से अपना ग्रेजुएशन कंप्लीट कर लिया है. अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर किया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

19:38 (IST) 25 May 2026

Entertainment News LIVE: Dharmendra को मरणोपरांत मिला पद्म विभूषण, हेमा मालिनी ने किया रिसीव

25 मई 2026 का दिन देओल परिवार के लिए काफी खास रहा है. आज राष्ट्रपति भवन में हेमा मालिनी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अपने दिवंगत पति धर्मेंद्र की ओर से पद्म विभूषण अवॉर्ड को रिसीव किया है. इस सम्मान को रिसीव करते वक्त बेटी अहाना देओल काफी भावुक हो गई. पढ़िए पूरी खबर...

18:55 (IST) 25 May 2026

Entertainment News LIVE: Ranveer Singh पर फिल्म वर्कर्स फेडरेशन का बैन?

बॉलीवुड सुपस्टार में रणवीर सिंह को फिल्म वर्कर्स फेडरेशन ने फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' से अचानक बाहर निकलने को लेकर कड़ा रुख अपनाया है और एक्टर पर प्रतिबंध लगा दिया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

17:39 (IST) 25 May 2026

Entertainment News LIVE: 'दृश्यम' से 100 गुना ज्यादा सस्पेंस लेकर बैठी हैं Netflix की ये 5 फिल्में

OTT पर हर दिन कई सारी फिल्में सीरीज रिलीज की जाती है, जो लोगों को काफी पसंद आती है. आज हम आपके लिए नेटफ्लिक्स पर मौजूद 5 ऐसी फिल्में लेकर आए हैं, जिसमें आपको भरपूर सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. इन फिल्मों में आपको दृश्यम से तगड़ा सस्पेंस देखने को मिलने वाला है. नेटफ्लिक्स पर मौजूद इन फिल्मों को क्रिटिक्स और दर्शकों का भरपूर सपोर्ट मिला है. चलिए जानते हैं इस मूवी के बारे में. पढ़ें पूरी खबर...

16:11 (IST) 25 May 2026

Entertainment News LIVE: 25 से 31 मई तक OTT पर रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज, देखें लिस्ट

Upcoming OTT Release: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज की जाती हैं, जो दर्शकों को अपना बना लेती है. आप भी ओटीटी पर फिल्में-सीरीज देखने का शौक रखते हैं, तो मई का आखिरी हफ्ता आपके लिए काफी खास होने वाला है. दरअसल, इस हफ्ते ओटीटी पर कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

15:38 (IST) 25 May 2026

Entertainment News LIVE: बोल्ड लुक में नजर आई TV की संस्कारी बहू, देखें फोटोज

टीवी में कई एक्ट्रेस संस्कारी बहू का किरदार निभाती हैं. लेकिन उनकी असल दुनिया पर्दे से काफी अलग होती है. ऐसी ही एक एक्ट्रेस है, जो आज करोड़ों के बिजनेस की मालकिन है. हाल ही में विकेशन की कुछ बोल्ड तस्वीरों ने इंटरनेट पर तबाही मचा दी. आइए जानते हैं. पढें पूरी खबर...

15:03 (IST) 25 May 2026

Entertainment News LIVE: सिंगल से मिंगल हुईं Krystle D’Souza? एक्ट्रेस को Kiss करने का वीडियो हुआ वायरल

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस Krystle D’Souza एकबार फिर चर्चा में आ चुके हैं. हाल ही में नेटफ्लिक्स के 'देसी ब्लिंग' शो में वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनका रूमर्ड बॉयफ्रेंड उन्हें किस करते हुए नजर आ रहा है. फैंस इसे उनके रिलेशनशिप का सॉफ्ट लॉन्च बता रहे हैं. पढें पूरी खबर...

14:31 (IST) 25 May 2026

Entertainment News LIVE: Stranger Things से ज्यादा खतरनाक है ये टीवी सीरीज, Netflix की टॉप ट्रेडिंग लिस्ट में शामिल

अगर आप Sci-Fi फिल्में और टीवी सीरज देखने के शौकीन हैं, तो यह 8 एपिसोड वाला शो आपके लिए ही बना है. इस नई सीरीज में आपको Stranger Things से ज्यादा खतरनाक सीन्स देखने को मिलेंगे. पढें पूरी खबर...

13:54 (IST) 25 May 2026

Entertainment News LIVE: Peddi का नया गाना हुआ रिलीज

राम चरण की नई फिल्म Peddi का नया गाना Hello Hello रिलीज हो गया है. इसमें श्रुति हसन और राम चरण साथ में नजर आ रहे हैं.

13:34 (IST) 25 May 2026

Entertainment News LIVE: जब इन 3 बड़े सितारों की जिंदगी के 'विलेन' बने थे Karan Johar

करण जौहर बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर में से एक हैं. लेकिन इनका बॉलीवुड के अंदर काफी दबदबा है. उनका अनुष्का, प्रियंका और सुशांत संग कई कंट्रोवर्सी जग जाहिर हैं. आज हम उनसे जुड़े कुछ कंट्रोवर्सीज के बारे में जानेंगे. पढें पूरी खबर...

12:45 (IST) 25 May 2026

Entertainment News LIVE: Cocktail 2 का नया गाना आउट

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की नई फिल्म Cocktail 2 का नया गाना Tujhko गाना आउट हो चुका है. इसमें रश्मिका और शाहिद मुख्य रूप से नजर आएंगे. यह रोमांटिक गाना अर्जीत सिंह की आवाज में सुनाई देगा.

12:03 (IST) 25 May 2026

Entertainment News LIVE: आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे ने मनाई अपनी 25वीं शादी की सालगिराह

आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे भारतीय फिल्म और टेलीविजन उद्योग के सबसे लोकप्रिय और सम्मानित दंपतियों में से एक हैं. दोनों ने 25 मई 2001 को शादी की थी और उनके दो बेटे (शौर्यमन और सत्येंद्र) हैं. आशुतोष और रेणुका ने अपनी 25वीं शादी की सालगिराह मनाई, जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की.

11:28 (IST) 25 May 2026

Entertainment News LIVE: जब सेट पर शाहरुख खान ने लगाई थी Karan Johar को जमकर डांट

शाहरुख खान और करण जौहर की दोस्ती पूरे बॉलीवुड में फेमस है. लेकिन क्या आप जानते हैं, एक वक्त इस खास वजह से शाहरुख खान ने करण की जमकर डांट लगाई थी? यह दिलचस्प किस्सा शायद ही आपने सुना होगा. पढें पूरी खबर...

10:49 (IST) 25 May 2026

Entertainment News LIVE: अक्षय कुमार की नई फिल्म Welcome to the Jungle का नया गाना आज होगा रिलीज

अक्षय कुमार की नई फिल्म Welcome to the Jungle का नया गाना Ghis ghis ghis आज रिलीज होने वाला है. इसमें अक्षय संग भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह नजर आने वाली हैं. यह गाना भोजपुरी स्टाइल में बना हुआ है.

09:43 (IST) 25 May 2026

Entertainment News LIVE: फरहान-रणवीर के विवाद पर आज आएगा 'फिल्म एसोसिएशन' का फैसला, जानें क्या है पूरा मामला

बॉलीवुड में इन दिनों डॉन 3 फिल्म को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है. फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीछ छिड़ी जंग के बीच फिल्म एसोसिएशन आज इस पूरे मामले पर अपना रुख साफ करने वाली है. आइए जानते हैं पूरा विवाद. पढें पूरी खबर...

08:53 (IST) 25 May 2026

Entertainment News LIVE: अधेड़ उम्र में सफलता पाते हैं इस मूलांक के जातक, अमर हो जाता है इनका नाम

अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ खास मूलांक वाले लोगों को अधेड़ उम्र में सफलता मिलती है. 40 की उम्र के बाद सोने की सीढ़ी मिलती है, जो उनको सफल बनाती है. इन लोगों का नाम अमर हो जाता है. पढें पूरी खबर...

07:21 (IST) 25 May 2026

Entertainment News LIVE: करण जौहर का बर्थडे

बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर और Dharma Productions के मालिक करण जौहर (KJo) आज, 25 मई 2026 को अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं. 25 मई 1972 को मुंबई में जन्मे करण जौहर भारतीय सिनेमा के सबसे प्रभावशाली निर्देशकों, निर्माताओं और सेलिब्रिटी टॉक-शो होस्ट्स में से एक माने जाते हैं. उनकी फिल्मों का जादू आज भी लोगों के दिलों-दिमाग में छाया हुआ है.

07:21 (IST) 25 May 2026

Entertainment News LIVE: बिग बी के 'संडे दर्शन' में अचानक बेहोश हुआ फैन

मुंबई में अमिताभ बच्चन के निवास स्थान 'जलसा' के बाहर रविवार (24 मई 2026) को ट्रेडिशनल 'संडे दर्शन' के दौरान भीषण गर्मी और अत्यधिक भीड़ के कारण एक फैन अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा. इस दृश्य के कारण वहां मौजूद लोगों के बीच कुछ समय के लिए भारी अफरा-तफरी मच गई. जैसे ही बिग बी अपने फैंस का अभिवादन करने बाहर आए, वैसे ही सुरक्षा घेरे के पीछे खड़े प्रशंसकों की भारी भीड़ में यह हादसा हुआ.

06:40 (IST) 25 May 2026

Entertainment News LIVE: 'बुलेट ट्रेन' की रफ्तार से दौड़ रही 'दृश्यम 3', देखें कुल कलेक्शन

मोहनलाल की दृश्यम 3 रिलीज होते ही फिल्म को काफी सरहाना मिल रही है. चौथे दिन फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की है, जिसने सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए. वर्ल्डवाइड कलेक्शन जानकर हैरान हो जाएंगे. पढें पूरी खबर...

23:33 (IST) 24 May 2026

Entertainment News LIVE: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा पैप्स से नजरे चुराते आईं नजर

बॉलीवुड सुपरस्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा का वीडियो सामने आया है, जहां वो पैप्स से नजरे चुराते हुए नजर आ रही हैं. शोरा के इस वीडियो पर लोग क्यूट रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. देखें वीडियो

22:52 (IST) 24 May 2026

Entertainment News LIVE: 'दृश्यम 3' और ‘करुप्पू’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, जानें किसने कमाए ज्यादा पैसे

साउथ सिनेमा की दो बड़ी फिल्में 'दृश्यम 3' और ‘करुप्पू’ इन दिनों सिनेमाघरों में अपना जलवा बिखेर रही है. दोनों ही फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिलता हुआ नजर आ रहा है. ऐसे में हम आपको आज दोनों फिल्मों के कलेक्शन के बारे में बताएंगे. पढ़िए पूरी खबर...

22:21 (IST) 24 May 2026

Entertainment News LIVE: Netflix पर रिलीज होते ही नंबर-1 की रेस में शामिल हुई ये क्राइम-थ्रिलर सीरीज

OTT पर पूरे महीने कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज की जाती हैं, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आती है. वहीं दर्शक भी नई फिल्में-सीरीज का बेसब्री के साथ इंतजार करते हुए भी नजर आते हैं. आप भी ओटीटी की नई रिलीज को देखने का शौक रखते हैं, तो आज हम आपके लिए एक नई क्राइम थ्रिलर सीरीज लेकर आए हैं, जो रिलीज होते ही नंबर-1 की रेस में शामिल हो गई है. पढ़िए पूरी खबर...

21:23 (IST) 24 May 2026

Entertainment News LIVE: शत्रुघ्न सिन्हा आज खार में एक फिल्म जॉइंट में शामिल हुए

बॉलीवुड सुपरस्टार शत्रुघ्न सिन्हा आज खार में एक फिल्म जॉइंट में शामिल हुए, जहां पैप्स ने उन्हें स्पॉट किया है. इतना ही नहीं वो पैप्स के कहने पर आगे बढ़े और पोज दिया है. लेकिन इस वीडियो को देखने से साफ पता चल रहा है कि एक्टर को अब चलने में दिक्कतओं का सामना करना पड़ रहा है.

20:45 (IST) 24 May 2026

Entertainment News LIVE: वाइफ संग स्पॉट हुए रजत बेदी, देखें वीडियो

रजत बेदी और उनकी वाइफ को पैप्स ने एक साथ स्पॉट किया है. शादी के इतने सालों बाद भी दोनों के बीच काफी शानदार बॉन्डिंग देखने को मिल रही है. देखें वीडियो

20:07 (IST) 24 May 2026

Entertainment News LIVE: Ram Charan ने जसप्रीत बुमराह को फुटबॉलर कहने पर मांगी माफी

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण का एक बयान इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है. उन्होंने भारतीय क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह को फुटबॉलर बोला था. हालांकि, अब एक्टर ने ट्वीट कर क्रिकेटर से माफी मांगी है. चलिए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला? पढ़िए पूरी खबर...

19:32 (IST) 24 May 2026

Entertainment News LIVE: Prime Video पर छाई 2 घंटे 15 मिनट की ये सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म

आप भी इन दिनों कोई ऐसी मूवी तलाश रहे हैं, जो आपको अंत तक बांधकर रखे, तो यह मूवी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन होने वाला है. इस मूवी को देखने के बाद आपका दिमाग चकरा जाएगा. यह एक सस्पेंस थ्रिलर मूवी है, जो अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर मौजूद है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़े पूरी खबर...

18:51 (IST) 24 May 2026

Entertainment News LIVE: Netflix पर आते ही नंबर-1 बनी 7 एपिसोड की ये ड्रामा-सीरीज

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते कई सारी फिल्में और सीरीज स्ट्रीम की जाती है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आती है. हालांकि, इन दिनों ओटीटी पर एक नया शो नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है. इस शो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

17:49 (IST) 24 May 2026

Entertainment News LIVE: Prime Video की ये 5 फिल्में लोगों की बनीं फेवरेट, देखें लिस्ट

आज के जमाने में हर कोई डिजिटल प्लेटफॉर्म पर घर बैठे फिल्में देखना काफी पसंद करता है. आप भी गर्मियों में घर बैठे बढ़िया मूवी देखने के लिए तलाश रहे हैं, तो आज हम आपके लिए प्राइम वीडियो की 5 शानदार फिल्में लेकर आए हैं, जो इन दिनों लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में. पढ़ें पूरी खबर...

17:12 (IST) 24 May 2026

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर 'डेविड धवन' ने फिल्म मेकिंग से लिया संन्यास?

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन ने बीती रात यानी 23 मई 2026 को फिल्म मेकिंग से संन्यास ले लिया है. अब डेविड धवन फिल्मों को डायरेक्ट करते हुए नजर नहीं आएंगे, उन्होंने साल 1989 में फिल्म 'ताकतवर' से अपने करियर की शुरुआत की थी.चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़ें पूरी खबर...

16:17 (IST) 24 May 2026

Entertainment News LIVE: Netflix पर 24 से 31 मई तक, ये 7 फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज

OTT लवर्स के लिए मई का आखिरी हफ्ता काफी शानदार होने वाला है. इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं, जिसे लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. हम आपको आज नेटफ्लिक्स रिलीज की पूरी लिस्ट बताएंगे. पढ़िए पूरी खबर...

14:56 (IST) 24 May 2026

Entertainment News LIVE: सिनेमाघरों के बाद OTT पर रिलीज होगी धनुष की फिल्म

विग्नेश राजा के निर्देशन में बनी 'कारा' फिल्म 28 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. धनुष की ये फिल्म 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. धनुष की मोस्ट अवेटेड फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है. पढ़िए पूरी खबर

14:28 (IST) 24 May 2026

Entertainment News LIVE: अक्षय कुमार 'समुक' में आएंगे नजर!

अक्षय कुमार साइंस फिक्शन एलियन हॉरर फिल्म 'समुक' में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे. कनिष्क वर्मा इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं. हालांकि अभी तक अक्षय कुमार ने इस पर कोई चुप्पी नहीं तोड़ी है.

14:02 (IST) 24 May 2026

Entertainment News LIVE: कान्स में चमकीं डायना पेंटी

कान्स में डायना पेंटी ने ब्लैक लुक में कहर ढा दिया. डायना ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं और सोशल मीडिया पर डायना पेंटी की ये फोटोज काफी वायरल हो रही हैं.

13:40 (IST) 24 May 2026

Entertainment News LIVE: Netflix पर आते ही छाई 93 मिनट की फिल्म

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही इस फिल्म का नाम 'लेडीज फर्स्ट' है. इस फिल्म को 22 मई को रिलीज किया गया और ये आते ही नेटफ्लिक्स पर चौथे नंबर पर ट्रेंड करने लगी. वीकेंड पर देखने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है. पढ़िए पूरी खबर

12:59 (IST) 24 May 2026

Entertainment News LIVE: बोनी कपूर ने जमकर की PM मोदी की तारीफ

बोनी कपूर ने हाल ही में पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि वो एक सफल व्यक्ति हैं और उन्होंने देश के लिए काफी कुछ किया है. सोशल मीडिया पर बोनी कपूर का ये बयान काफी वायरल हो रहा है.

12:34 (IST) 24 May 2026

Entertainment News LIVE: फराह खान की आइकॉनिक फिल्में, जो आज भी हैं ऑडियंस की फेवरेट

फराह खान ने बॉलीवुड में कई आइकॉनिक फिल्में दी हैं. इनमें कुछ तो ऐसी हैं जो ऑडियंस की फेवरेट बन गईं. इनमें 'ओम शांति ओम', 'मैं हूं ना', 'हैप्पी न्यू ईयर' और 'तीस मार खान' जैसी फिल्में शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

11:57 (IST) 24 May 2026

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहीं ये 10 फिल्में

नेटफ्लिक्स पर एक से बढ़कर एक फिल्में ट्रेंड कर रही हैं. इन फिल्मों को आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इन फिल्मों में सैफ अली खान की 'कर्तव्य' से लेकर रणवीर सिंह की 'धुरंधर' तक शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

11:17 (IST) 24 May 2026

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर टॉप ट्रेंडिंग में छाईं रणवीर सिंह की फिल्में

नेटफ्लिक्स पर रणवीर सिंह की 'धुरंधर' और 'धुरंधर रॉ एंड अनदेखा' ट्रेंड कर रही हैं. इन फिल्मों ने फैंस के दिलों में अलग ही जगह बना ली है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है.

10:45 (IST) 24 May 2026

Entertainment News LIVE: अमिताभ बच्चन की एक्ट्रेस की 31 की उम्र में हुई थी दर्दनाक मौत

अमिताभ बच्चन की एक्ट्रेस सौंदर्या की 31 की उम्र में प्लेन क्रैश में मौत हो गई थी. सौंदर्या के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी थी. आज भी लोग उन्हें याद करते हैं. पढ़िए पूरी खबर

10:10 (IST) 24 May 2026

Entertainment News LIVE: 'चांद मेरा दिल' ने दूसरे दिन कितनी की कमाई?

अनन्या पांडे और लक्ष्य की 'चांद मेरा दिल' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.65 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. भारत में अब तक फिल्म ने 6.65 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

09:31 (IST) 24 May 2026

Entertainment News LIVE: 'मैं वापस आऊंगा' और 'भारत भाग्य विधाता' के बीच क्लैश पर इम्तियाज अली ने तोड़ी चुप्पी

इम्तियाज अली इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इसके साथ कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' भी रिलीज हो रही है. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने कहा कि 'ये चीजें कंट्रोल में नहीं होतीं. पढ़िए पूरी खबर

09:03 (IST) 24 May 2026

Entertainment News LIVE: 'दृश्यम 3' ने अब तक कितनी की कमाई?

मोहनलाल की 'दृश्यम 3' ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 13.70 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. भारत में अब तक फिल्म ने 40.60 करोड़ की कमाई कर ली है. मोहनलाल की फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 47.17 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो दुनियाभर में फिल्म ने 3 दिनों में 117.17 करोड़ की कमाई कर ली है.

08:34 (IST) 24 May 2026

Entertainment News LIVE: परेश रावल ने फिर छोड़ी 'हेरा फेरी 3'!

नई रिपोर्ट के अनुसार परेश रावल ने 'हेरा फेरी 3' के मेकर्स को साइनिंग फीस 15% के ब्याज के साथ वापस कर दी है. खबरों के मुताबिक परेश रावल ने एक बार फिर इस फिल्म से किनारा कर लिया है. पढ़िए पूरी खबर

07:57 (IST) 24 May 2026

Entertainment News LIVE: कैसे शुरू हुई शिरीष कुंदर और फराह खान की लव स्टोरी?

फराह खान और शिरीष कुंदर की लव स्टोरी काफी फिल्मी रही है. दोनों की पहली मुलाकात 'मैं हूं ना' के सेट पर हुई थी. जिसके बाद दोनों का रिश्ता प्यार में बदल गया और उन्होंने एक-दूसरे से शादी कर ली. पढ़िए पूरी खबर

07:21 (IST) 24 May 2026

Entertainment News LIVE: शिरीष कुंदर का बर्थडे आज

भारतीय फिल्ममेकर और फराह खान के पति शिरीष कुंदर आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. साल 2006 में आई 'जान-ए-मन' फिल्म से शिरीष ने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था. इस फिल्म ने ऑडियंस को खूब पसंद किया था. वहीं साल 2004 में शिरीष ने फराह खान से शादी कर ली. आज दोनों खुशी-खुशी अपनी लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं.

06:48 (IST) 24 May 2026

Entertainment News LIVE: 'रिटर्न ऑफ द जंगल' का ट्रेलर हुआ रिलीज

वैभव कुमारेश के डायरेक्शन में बन रही एनिमेटेड फिल्म 'रिटर्न ऑफ द जंगल' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इस फिल्म के ट्रेलर ने ऑडियंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. वहीं ट्रेलर के साथ-साथ मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा हटा दिया है. भारत के इकलौते एमी पुरस्कार विजेता एनिमेशन स्टूडियो, वैभव स्टूडियोज की ये फिल्म 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Entertainment News: देओल परिवार के लिए आज यानी 25 मई का दिन काफी खास होने वाला है. आज के दिन धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण (दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान) से सम्मानित किया गया है. बता दें कि हीमैन का निधन पिछले साल नवंबर में हुआ था. हिंदी सिनेमा में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है.

‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

मोहनलाल की दृश्यम 3 ने चौथे दिन यानी कल रविवार को 13.95 करोड़ रुपए की कमाई की है. अगर कुल कलेक्शन की बात करें तो 4 दिनों में फिल्म ने भारत में नेट कलेक्शन 52.44 करोड़ का किया है, जिससे इसने घरेलू बाजार में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 141.34 करोड़ वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.

यह भी पढ़ें: Drishyam 3 ने 3 दिनों में इन 5 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, मोहनलाल की क्राइम थ्रिलर ने 100 करोड़ किए पार

विज्ञापन

करण जौहर का बर्थडे

बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर और Dharma Productions के मालिक करण जौहर (KJo) आज, 25 मई 2026 को अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं. 25 मई 1972 को मुंबई में जन्मे करण जौहर भारतीय सिनेमा के सबसे प्रभावशाली निर्देशकों, निर्माताओं और सेलिब्रिटी टॉक-शो होस्ट्स में से एक माने जाते हैं. उनकी फिल्मों का जादू आज भी लोगों के दिलों-दिमाग में छाया हुआ है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola