---विज्ञापन---

Drishyam 3 ने 3 दिनों में इन 5 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, मोहनलाल की क्राइम थ्रिलर ने 100 करोड़ किए पार

Drishyam 3 Box Office Collection: मोहनलाल की 'दृश्यम 3' ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है. फिल्म ने 3 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं फिल्म ने बॉलीवुड की 5 फिल्मों का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. चलिए जानते हैं फिल्म ने किन-किन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा?

---खबर नीचे जारी है---

Drishyam 3 Box Office Collection: मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. महज 3 दिनों में फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं फिल्म ने 3 दिनों में बॉलीवुड की 5 फिल्मों की अब तक की कमाई को भी पीछे छोड़ दिया है. मोहनलाल की इस क्राइम थ्रिलर का फैंस के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है. चलिए जानते हैं ‘दृश्यम 3’ ने किन-किन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा है?

‘दृश्यम 3’ ने 100 करोड़ किए पार

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘दृश्यम 3’ ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 13.70 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 50.2% रही. वहीं तीसरे दिन फिल्म के शोज 5,185 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 40.60 करोड़ की कमाई कर ली है. मोहनलाल की फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 47.17 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो दुनियाभर में फिल्म ने 3 दिनों में 117.17 करोड़ की कमाई कर ली है.

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: Drishyam 3 Vs Chand Mera Dil Box Office: ‘दृश्यम 3’ के आगे फीकी पड़ी ‘चांद मेरा दिल’, जानें दोनों फिल्मों का कलेक्शन

इन 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘दृश्यम 3’ ने 3 दिनों में 117.17 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई कर बॉलीवुड की 5 फिल्मों को वर्ल्डवाइड कलेक्शन में पीछे छोड़ दिया है. इनमें ‘डकैत’, ‘पति पत्नी और वो दो’, ‘ओ रोमियो’, ‘मर्दानी 3’ और ‘द केरल स्टोरी 2’ शामिल है. ‘डकैत’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 55 करोड़ है. वहीं ‘पति पत्नी और वो दो’ का 38.86 करोड़, ‘ओ रोमियो’ का 92.86 करोड़, ‘मर्दानी 3’ का 78.82 करोड़ और ‘द केरल स्टोरी 2’ का 48.98 करोड़ है.

यह भी पढ़ें: मर्डर, मिस्ट्री और ड्रामा… Netflix की वो फिल्म, जिसने 72 लाख लोगों के दिमाग के उड़ाए परखच्चे

---खबर नीचे जारी है---

‘दृश्यम 3’ की स्टारकास्ट

मोहनलाल की क्राइम थ्रिलर ‘दृश्यम 3’ ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की कहानी को ऑडियंस का पॉजिटिव रिस्पॉन्स ही मिल रहा है. वहीं फिल्म में मोहनलाल के साथ-साथ मीना, अंसीबा हसन, एस्थर अनिल और सिद्दीकी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. इन सभी सितारों ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत लिया. वहीं ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ को भी ऑडियंस ने खूब पसंद किया था.

First published on: May 24, 2026 06:28 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola