दृश्यम से 100 गुना ज्यादा सस्पेंस लेकर बैठी हैं Netflix की ये 5 फिल्में, हर सीन में मिलेगा जबरदस्त ट्विस्ट

OTT पर हर दिन कई सारी फिल्में सीरीज रिलीज की जाती है, जो लोगों को काफी पसंद आती है. आज हम आपके लिए नेटफ्लिक्स पर मौजूद 5 ऐसी फिल्में लेकर आए हैं, जिसमें आपको भरपूर सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. इन फिल्मों में आपको दृश्यम से तगड़ा सस्पेंस देखने को मिलने वाला है. नेटफ्लिक्स पर मौजूद इन फिल्मों को क्रिटिक्स और दर्शकों का भरपूर सपोर्ट मिला है. चलिए जानते हैं इस मूवी के बारे में.

suspence film
1 / 6

OTT पर हर दिन कई सारी फिल्में सीरीज रिलीज की जाती है, जो लोगों को काफी पसंद आती है. आज हम आपके लिए नेटफ्लिक्स पर मौजूद 5 ऐसी फिल्में लेकर आए हैं, जिसमें आपको भरपूर सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. इन फिल्मों में आपको 'दृश्यम' से तगड़ा सस्पेंस देखने को मिलने वाला है. नेटफ्लिक्स पर मौजूद इन फिल्मों को क्रिटिक्स और दर्शकों का भरपूर सपोर्ट मिला है. चलिए जानते हैं इस मूवी के बारे में.

विज्ञापन

जाने जान

जाने जान2 / 6

लिस्ट में पहला नाम साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'जाने जान' का आता है. इस मूवी में करीना कपूर ने अहम किरदार निभाया था, जो दर्शकों को काफी पसंद आया था. इस मूवी की कहानी एक सिंगल के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जिसकी बेटी गलती से पिता का मर्डर कर देती है. यह मूवी सस्पेंस और थ्रिलर से भरी हुई है, जो दर्शकों को अंत तक बांधकर रखती है. आपने यह मूवी नहीं देखी है, तो आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

सेक्टर 36

सेक्टर 363 / 6

दूसरे स्थान पर साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'सेक्टर 36' का आता है. यह एक क्राइम-थ्रिलर मूवी है, जिसमे विक्रांत मैसी ने अहम किरदार निभाया है. 'सेक्टर 36' मूवी सच्ची घटना पर आधारित है. फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो छोटे बच्चों का कत्ल और रेप करता है.

बदला

बदला4 / 6

तीसरे नंबर पर अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म 'बदला' का आता है. यह मूवी साल 2019 में रिलीज की गई थी. इस मूवी की कहानी एक ऐसे बिजनेसमैन के आस-पास घूमती हुई नजर आती है, जिसका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रहता है. हालांकि, मूवी की कहानी में उस वक्त ट्विस्ट आता है, जब बिजनेसमैन मर्डर हो जाता है और इस मर्डर केस में वह बुरी तरह से फंस जाती है. यह फिल्म आपको सीट से उठने नहीं देगी.

विज्ञापन

रात अकेली है

रात अकेली है5 / 6

चौथे नंबर पर बॉलीवुड सुपरस्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मूवी 'रात अकेली है' का नाम काबिज है. यह फिल्म साल 2020 में रिलीज किया गया था. इस मूवी में एक्टर एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आए हैं. यह मूवी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा रही है.

महाराजा

महाराजा6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम साल 2024 में रिलीज हुई विजय सेतुपति की फिल्म 'महाराजा' शामिल है. इस मूवी की कहानी घर से एक डस्टबिन चोरी के बाद ऐसे बदलती है, जो हर किसी को हैरान कर देता है. वहीं फिल्म की ऐसी एंडिंग होती है, जो हर किसी को सोचने पर मजबूर कर देता है. आपको बता दें कि इन 5 फिल्मों में आपको दृश्यम जैसा सस्पेंस देखने को मिलने वाला है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन