Prime Video पर छाई 2 घंटे 15 मिनट की ये सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म, क्लाइमेक्स देख सुन्न हो जाएगा दिमाग

आप भी इन दिनों कोई ऐसी मूवी तलाश रहे हैं, जो आपको अंत तक बांधकर रखे, तो यह मूवी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन होने वाला है. इस मूवी को देखने के बाद आपका दिमाग चकरा जाएगा. यह एक सस्पेंस थ्रिलर मूवी है, जो अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर मौजूद है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

yashoda
1 / 5

आप भी इन दिनों कोई ऐसी मूवी तलाश रहे हैं, जो आपको अंत तक बांधकर रखे. यह मूवी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन होने वाला है. इस मूवी को देखने के बाद आपका दिमाग चकरा जाएगा. यह एक सस्पेंस थ्रिलर मूवी है, जो अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर मौजूद है. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं समांथा रुथ प्रभु की फिल्म 'यशोदा' (Yashoda) है. इस मूवी में आपको ऐसे खौफनाक और काले साम्राज्य का पता चलता है, जो फिल्म को एक अलग लेवल पर लेकर चला जाता है. चलिए जानते हैं इस मूवी के बारे में.

विज्ञापन

समांथा रुथ प्रभु

समांथा रुथ प्रभु2 / 5

समांथा रुथ प्रभु की फिल्म 'यशोदा' (Yashoda) मूवी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी. इस फिल्म ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा था. यह मूवी शुरुआत में 15-20 मिनट काफी हल्की लगती है. लेकिन मूवी में फिर ऐसे-ऐसे ट्विस्ट एंड टर्न्स आते हैं, जो दिमाग को हिलाकर रख देते हैं.

विज्ञापन

यशोदा मूवी

यशोदा मूवी3 / 5

इस मूवी में समांथा रुथ प्रभु का किरदार दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आया है. मूवी की कहानी एक गर्भवती महिला के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो सिस्टम और मेडिकल माफिया से अकेले ही भिड़ जाती है. फिल्म में समांथा का एंगर लुक देख लोग सीटी बजाने पर मजबूर हो जाते हैं.

यशोदा मूवी फिल्म की कहानी

यशोदा मूवी फिल्म की कहानी4 / 5

यह फिल्म सरोगेसी जैसी संवेदनशील विषय को बेड़े ही सरलता के साथ दर्शकों के सामने पेश करती है, जिसे देखने के बाद हर कोई सोचने पर मजबूर हो जाता है. यह मूवी ग्लैमर इंडस्ट्री और अंतरराष्ट्रीय मेडिकल क्राइम के काले सच को उजागर करते हुए नजर आती है. इस मूवी की कहानी इतनी दमदार है कि आप फिल्म को पूरा किए बिना नहीं रोक पाएंगे.

विज्ञापन

यशोदा मूवी ओटीटी पर कहां देखें

यशोदा मूवी ओटीटी पर कहां देखें5 / 5

समांथा रुथ प्रभु यह मूवी 11 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. फिल्म में  सामंथा रुथ प्रभु के अलावा उन्नी मुकुंदन और वरलक्ष्मी सरथकुमार ने अहम किरदार निभाया था. वहीं फिल्म का निर्देशन-निर्देशक हरि और हरीश की  जोड़ी ने किया था. यह मूवी इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर जमकर देखी जा रही है. आप इस फिल्म को 2 घंटे 15 मिनट में पूरा कर सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन