Karuppu vs Drishyam 3 Box Office: मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ और सूर्या की ‘करुप्पू’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, जानें किसने कमाए ज्यादा पैसे
साउथ सिनेमा की दो बड़ी फिल्में 'दृश्यम 3' और ‘करुप्पू’ इन दिनों सिनेमाघरों में अपना जलवा बिखेर रही है. दोनों ही फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिलता हुआ नजर आ रहा है. ऐसे में हम आपको आज दोनों फिल्मों के कलेक्शन के बारे में बताएंगे.
Edited By : Shahzad Khan|Updated: May 24, 2026 22:40
Share :
'दृश्यम 3' या ‘करुप्पू’ किसने बॉक्स ऑफिस किया ज्यादा कलेक्शन
---विज्ञापन---
तमिल सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म ‘करुप्पू’ 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है. फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बना लिया है. सूर्या की यह मूवी 14 मई को थिएटर्स में दस्तक देने वाली थी हालांकि, किन्हीं कारणों से फिल्म देखने के लिए दर्शकों को 15 मई का इंतजार करना पड़ा था. फिल्म की रिलीज में हुई देरी के लिए ‘करुप्पू’ के मेकर्स ने दर्शकों से माफी मांगी थी. वहीं मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ 21 मई को थिएटर्स में रिलीज की गई है. यह एक सस्पेंस थ्रिलर मूवी है, जिसका इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे थे. दोनों फिल्में कमाई के मामले में एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती हुई नजर आ रही है. ऐसे में आज हम आपको दोनों की कलेक्शन के बारे में बताएंगे.
15 मई को रिलीज हुई सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म ‘करुप्पू’ लोगों को अपना दीवाना बना रही है. यह एक फैंटेसी एडवेंचर मूवी है, जो लोगों को काफी पसंद आ रही है. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 15.50 करोड़ रुपये छापे थे. वहीं मूवी ने वीकेंड पर कोहराम मचा दिया था फिल्म ने अपने पहले शनिवार को 24.15 करोड़, तो वहीं रविवार को 28.35 करोड़ छापे थे. ‘करुप्पू’ ने पहले हफ्ते में 113.85 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था. फिल्म को रिलीज हुए 10 दिनों का समय हो चुका है और मूवी ने 10वें दिन यानी 24 मई को खबर लिखे जाने तक 12.56 करोड़ रुपये कमा डाले हैं. ‘करुप्पू’ ने अब तक 146.41 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.
वहीं मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ की बात करें, तो यह फिल्म 21 मई को थिएटर्स में रिलीज की गई है, जिसे लोगों का भरपूर सपोर्ट मिल रहा है. सैकनिल्क के अनुसार ‘दृश्यम 3’ मूवी ने ओपनिंग डे पर 15.85 करोड़ रुपये कमाए हैं. यह एक सस्पेंस थ्रिलर मूवी है, जो पिछले 13 सालों से लोगों को बांधकर रखे हुई है. फिल्म ने चौथे दिन यानी 24 मई को खबर लिखे जाने तक 12.61 करोड़ रुपये छापे हैं. मोहनलाल की फिल्म ने अब तक 53.21 करोड़ रुपये कमा डाले हैं.
हिंदी न्यूज़/एंटरटेनमेंट/Karuppu vs Drishyam 3 Box Office: मोहनलाल की 'दृश्यम 3' और सूर्या की ‘करुप्पू’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, जानें किसने कमाए ज्यादा पैसे