सिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 8.2 IMDb रेटिंग वाली फिल्म, एक्शन-सस्पेंस संग मिलेगा थ्रिलर का डोज

Movie On OTT: फिल्म इंडस्ट्री की कई फिल्में ऐसी हैं जो सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर भी छाई रहीं. वहीं एक लेटेस्ट फिल्म ऐसी है जो सिनेमाघरों के बाद अब फाइनली ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म को फैंस ने काफी पसंद किया. चलिए जानते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात करने जा रहे हैं?

kara ott release Dhanush movie
1 / 6

विज्ञापन

क्या है फिल्म का नाम?

क्या है फिल्म का नाम?2 / 6

विग्नेश राजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का नाम 'कारा' है. धनुष की ये फिल्म 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. धनुष की मोस्ट अवेटेड फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है.

विज्ञापन

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन3 / 6

धनुष की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस ने इस फिल्म को काफी पसंद किया. 100 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 41 करोड़ रुपये ही कमाए.

कब और किस ओटीटी पर होगी रिलीज?

कब और किस ओटीटी पर होगी रिलीज?4 / 6

सिनेमाघरों के बाद अब इस फिल्म को फैंस ओटीटी पर देख सकते हैं. धनुष की ये एक्शन थ्रिलर फिल्म 28 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. फिल्म को एक महीने के अंदर ही ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है.

विज्ञापन

क्या है फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग?

क्या है फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग?5 / 6

धनुष की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल नहीं रही, लेकिन इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है. ये ही वजह है कि फैंस को इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार था.

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी6 / 6

'कारा' फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी कारा नाम के एक चोर के इर्द-गिर्द घूमती है. जो उन बैंकों को निशाना बनाता है, जो गरीबों के पैसे और जमीन हड़पते हैं. इस दौरान फिल्म में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन