---विज्ञापन---

Drishyam 3 Box Office Collection Day 5: ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया कोहराम, 5वें दिन किया ताबड़तोड़ कलेक्शन

मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' इन दिनों सिनेमाघरों में गदर मचा रही है. यह मूवी दर्शकों को अपना दीवाना बना रही है. ऐसे एक्टर के फैंस यह जानना चाहते हैं कि उनके फेवरेट स्टार की मूवी ने कितने का कारोबार किया है. आइए जानते हैं मूवी के कलेक्शन के बारे में.

---विज्ञापन---

साउथ सिनेमा के मशहूर सुपरस्टार मोहनलाल की मूवी ‘दृश्यम 3’ 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी को लोगों को भरपूर प्यार सपोर्ट मिल रहा था. इस मूवी का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. यही कारण है कि मूवी रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बना लिया है. यह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है. दृश्यम फ्रेंचाइजी की यह तीसरी किस्त है, जो लोगों को दीवाना बना रही है.

यह भी पढ़ें: FWICE ने ‘डॉन 3’ छोड़ने की वजह से रणवीर सिंह पर लगाया बैन? एक्टर की टीम ने तोड़ी चुप्पी

---विज्ञापन---

‘दृश्यम 3 ‘ने 5वें दिन कितने का किया कलेक्शन

इस फ्रेंचाइजी का पहला पार्ट साल 2013 में रिलीज किया गया था. इस मूवी की कहानी को ऐसे पेश किया है, जो आपको आखिरी तक बांधकर रखती है. मूवी में आपको जब भी शांत और सरल लगती है, तभी मूवी में ऐसा ट्विस्ट आता है, जो कहानी को एक नई दिशा देता है . इस मूवी की कहानी एक कातिल की इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. दृश्यम 3 रोजाना बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का कलेक्शन कर रही है. ‘दृश्यम 3’ 21 मई को थिएटर्स में रिलीज की गई थी. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 15.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. वहीं दूसरे दिन मूवी ने 11.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

यह भी पढ़ें: दुनिया भर में पसंद की जाती हैं ये 7 सुपरहीरो वाली फिल्में, नंबर-1 मूवी को IMDb पर मिली 9.1 रेटिंग

---विज्ञापन---

‘दृश्यम 3’ ने अब तक कितने का किया कलेक्शन

आपको बता दें कि मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ को रिलीज हुए आज यानी 25 मई को 5 दिनों का समय पूरा हो चुका है. मूवी ने 5 वें दिन 7.35 करोड़ रुपये छापे हैं. मोहनलाल की इस सस्पेंस थ्रिलर मूवी ने अब तक 61.80 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने आज कन्नड़ भाषा में 10, तो वहीं मलयालम भाषा में 6.45 करोड़ कमाए हैं. हालांकि, मूवी ने तमिल में 25 लाख और तेलुगु भाषा में 55 लाख रुपये छापे है. इस मूवी की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. यह फिल्म पिछले 13 सालों से लोगों के बीच सस्पेंस बनाकर रखने में कामयाब हुई है. मोहनलाल स्टारर फिल्म इन दिनों सिनेमाघरों में जमकर देखी जा रही है.

First published on: May 25, 2026 10:53 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola