Karan Johar Bollywood Controversies: अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा और सुशांत सिंह राजपूत... जब इन 3 सितारों की जिंदगी के 'विलेन' बने थे करण जौहर

Karan Johar Controversies With Actors: करण जौहर बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर में से एक हैं. लेकिन इनका बॉलीवुड के अंदर काफी दबदबा है. उनका अनुष्का, प्रियंका और सुशांत संग कई कंट्रोवर्सी जग जाहिर हैं. आज हम उनसे जुड़े कुछ कंट्रोवर्सीज के बारे में जानेंगे.

Karan Johar movie mafia tag
1 / 7
Karan Johar movie mafia tag

Karan Johar Controversies With Actors: करण जौहर बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर में से एक हैं. लेकिन इनका बॉलीवुड के अंदर काफी दबदबा है. उनका अनुष्का, प्रियंका और सुशांत संग कई कंट्रोवर्सी जग जाहिर हैं. आज हम उनसे जुड़े कुछ कंट्रोवर्सीज के बारे में जानेंगे.  

विज्ञापन

करण जौहर का बॉलीवुड में दबदबा

करण जौहर का बॉलीवुड में दबदबा2 / 7

करण जौहर (KJo) का नाम जितना उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्मों और भव्य पार्टियों के लिए जाना जाता है, उतना ही उनका नाता बड़े विवादों से भी रहा है. बॉलीवुड में उन्हें अक्सर विवादों का केंद्र बिंदु माना जाता है. उन्हें मूवी माफिया भी कहा जाता है. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

नेपोटिज्म की जननी

नेपोटिज्म की जननी 3 / 7

करण पर अक्सर नेपोटिज्म करने का आरोप लगा है. अब वे इस टैग को खुलकर एक्सेप्ट भी करते हैं. लेकिन इस टैग को सबसे पहले कंगना रनौत ने शुरू किया. उन पर स्टार किड्स को लॉन्च करने का आरोप लगाया जाता है. (Credit- Pinterest)

सुशांत सिंह राजपूत के लिए ट्रोलिंग हुई

सुशांत सिंह राजपूत के लिए ट्रोलिंग हुई4 / 7

करण जौहर को सिर्फ नेपोटिज्म के लिए ही नहीं सुनाया जाता है. बल्कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया. इस विवाद के बाद करण ने लंबे समय के लिए अपने सोशल मीडिया के कमेंट सेक्शन बंद कर दिए थे और कई पब्लिक इवेंट्स से दूरी बना ली थी. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा संग विवाद

प्रियंका चोपड़ा संग विवाद5 / 7

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, करण जौहर का नाम प्रियंका चोपड़ा संग भी जुड़ा था. मार्च 2023 में प्रियंका चोपड़ा ने एक अमेरिकी पॉडकास्ट में खुलासा किया था कि उन्हें "बॉलीवुड में एक कोने में धकेला जा रहा था". प्रियंका के इस बयान के बाद कंगना रनौत ने सीधे करण जौहर पर उंगली उठाई और ट्वीट कर कहा कि करण ने ही प्रियंका को बैन किया था क्योंकि प्रियंका की शाहरुख खान से नजदीकियां बढ़ रही थीं. (Credit- Pinterest)

अनुष्का शर्मा का करियर

अनुष्का शर्मा का करियर6 / 7

करण जौहर ने खुद एक इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान यह कबूल किया था कि वह शुरुआत में अनुष्का शर्मा का करियर पूरी तरह खत्म (destroy) करना चाहते थे. उन्होंने आदित्य चोपड़ा से सिफारिश की थी कि फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' (2008) में अनुष्का को कास्ट न किया जाए क्योंकि उन्हें अनुष्का का लुक पसंद नहीं आया था. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

करण जौहर का विवाद

करण जौहर का विवाद7 / 7

करण जौहर अक्सर बॉलीवुड पॉलिटिक्स में सबसे आगे नजर आते हैं. 'कॉफी विद करण' शो में कई बार कुछ कंट्रोवर्सियल सवाल उठाए गए, जिसमें खुद करण जौहर भी लपेटे आए. (Credit- Pinterest)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन