अमिताभ बच्चन की वो एक्ट्रेस, जिसकी 31 की उम्र में हुई दर्दनाक मौत; सदमे में आ गई थी इंडस्ट्री

Amitabh Bachchan Co Actress Died: फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है. आज भी ये सितारे फैंस के दिलों में राज करते हैं. आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ काम कर इंडस्ट्री में अलग नाम बनाया. इस हसीना का निधन महज 31 साल की उम्र में हो गया था. चलिए जानते हैं आखिर ये हसीना कौन थी?

soundarya amitabh bachchan
1 / 9

विज्ञापन

कौन थी ये एक्ट्रेस?

कौन थी ये एक्ट्रेस?2 / 9

साउथ से लेकर बॉलीवुड तक फैंस का दिल जीतने वाली ये हसीना सौंदर्या थीं. अमिताभ बच्चन के साथ 'सूर्यवंशम' में लीड रोल निभाने वालीं सौंदर्या भले ही आज हमारे बीच ना हों, लेकिन उनकी फिल्में आज भी ऑडियंस के दिलों में जिंदा हैं.

विज्ञापन

31 की उम्र में हुआ निधन

31 की उम्र में हुआ निधन3 / 9

'सूर्यवंशम' जैसी कल्ट क्लासिक फिल्म देने वालीं इस हसीना ने बेहद कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था. सिर्फ 31 की उम्र में एक्ट्रेस का प्लेन क्रैश में निधन हो गया था, जिसके बाद इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी थी.

दोस्त ने शेयर की यादें

दोस्त ने शेयर की यादें4 / 9

साउथ एक्ट्रेस प्रेमा दिवंगत एक्ट्रेस सौंदर्या की बेहद अच्छी दोस्त थीं. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में प्रेमा ने सौंदर्या की मौत के बारे में खुलकर बात की हैं. प्रेमा ने कहा कि सौंदर्या कभी भी मुकाबला करने वाली सोच नहीं रखती थीं.

विज्ञापन

काम को सबसे आगे रखती थीं एक्ट्रेस

काम को सबसे आगे रखती थीं एक्ट्रेस5 / 9

प्रेमा ने आगे कहा कि सौंदर्या हमेशा अपने काम को ही सबसे आगे रखती थीं. 'आप्तमित्र' की शूटिंग के दिनों को याद करते हुए प्रेमा ने कहा कि सौंदर्या, मैं और विष्णुवर्धन फिल्म के सेट पर खूब मस्ती किया करते थे.

सेट पर रहती थीं चुप

सेट पर रहती थीं चुप6 / 9

प्रेमा ने कहा कि सौंदर्या को ज्यादा बात करना पसंद नहीं था, तो वो कम ही बात करती थीं. लेकिन हम दोनों की दोस्ती काफी गहरी थी और हम दोनों एक-दूसरे से सारी बातें भी शेयर करते थे. प्रेमा ने सौदर्या संग बिताए पलों को अपनी जिंदगी से सबसे बेस्ट पल बताए.

विज्ञापन

टैलेंट के दम पर बनाई अलग पहचान

टैलेंट के दम पर बनाई अलग पहचान7 / 9

इंटरव्यू के दौरान प्रेमा ने कहा कि समझ नहीं आता कि सौंदर्या जैसी टैलेंट स्टार के जीवन पर फिल्म बनाने से लोग क्यों कतराते हैं. सौंदर्या ने अपने टैलेंट और अपनी एक्टिंग के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई थी.

निधन से सब हो गए थे हैरान

निधन से सब हो गए थे हैरान8 / 9

प्रेमा ने सौंदर्या के निधन को याद करते हुए कहा कि जब मैंने उनके शव को बॉक्स में रखा देखा और उनकी मां की चीखें सुनीं, तब मुझे जिंदगी की सच्चाई समझ आई. उस दौरान मुझे समझ आया कि कुछ भी हासिल कर लो अंत में सब कुछ छोड़कर ही जाना है.

विज्ञापन

क्या करते हैं एक्ट्रेस के पति?

क्या करते हैं एक्ट्रेस के पति?9 / 9

सौंदर्या की मौत की खबर सुनकर प्रेमा को यकीन ही नहीं हुआ था. वहीं प्रेमा ने बताया कि अब सौंदर्या के पति रघु सॉफ्टवेयर फील्ड में काम कर रहे हैं. उन्होंने दूसरी शादी भी कर ली है और उनके साथ अभी भी संपर्क बना हुआ है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन