Don 3 Dispute: क्या खत्म होगा फरहान-रणवीर का विवाद? फिल्म एसोसिएशन आज साफ करेगी अपना रुख

Don 3 Movie Controversy Updates: बॉलीवुड में इन दिनों डॉन 3 फिल्म को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है. फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीछ छिड़ी जंग के बीच फिल्म एसोसिएशन आज इस पूरे मामले पर अपना रुख साफ करने वाली है. आइए जानते हैं पूरा विवाद.

farhan akhtar vs ranveer.jpg

farhan akhtar vs ranveer.jpg

Farhan Akhtar vs Ranveer Singh Fight: बॉलीवुड में फिल्मों को लेकर एक्टर्स और प्रोडक्शन के बीच मतभेद होना आम बात है. लेकिन इस बार आमने सामने 2 बड़े दिग्गज कलाकार हैं. फरहान अख्तर और रणवीर कपूर. दोनों के बीच तनातनी अब फिल्म एसोसिएशन के बीच जा पहुंची है. दरअसल, रणवीर सिंह के अचानक इस मेगा प्रोजेक्ट से बाहर होने के बाद फरहान अख्तर ने फिल्म एसोसिएशन FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज) का रुख किया था. एसोसिएशन आज शाम करीब 4 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर इस पूरे विवाद पर अपना आधिकारिक स्टैंड और अंतिम फैसला साफ करने जा रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है असली विवाद?

दरअसल, डोन 3 फिल्म फरहान अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट बना रही है. फरहान और रितेश सिधवानी की कंपनी Excel Entertainment का आरोप है कि रणवीर सिंग के हामी भरने पर उन्होंने डॉन 3 के प्री प्रोडक्शन पर काफी पैसा खर्च किया. लेकिन रणवीर के अचानक फिल्म से हटने पर मेकर्स को लगभग 40 करोड़ का नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई की मांग कर रहे हैं.

क्रिएटिव मतभेद और टोन पर क्लैश

रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर सिंह फिल्म ‘डॉन 3’ के डीएनए को बदलकर इसे आज के दौर की फिल्मों की तरह ज्यादा हिंसक और गाली-गलौज (strong language) वाली फिल्म बनाना चाहते थे. हालांकि, फरहान अख्तर इसके पूरी तरह खिलाफ थे. उनका तर्क था कि अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान वाली ‘डॉन’ फिल्मों की आत्मा कभी भी गाली-गलौज पर टिकी नहीं रही.

विज्ञापन

मेकर्स का रणवीर पर आरोप

मेकर्स ने रणवीर पर यह भी आरोप लगाया है कि रणवीर ने अपनी अन्य फिल्मों के कारण इस प्रोजेक्ट को कई बार टाला. धुरंधर की शूटिंग का बहाना देकर उन्होंने कई बार इनकार किया. लेकिन दिसंबर 2025 में रणवीर ने पूरी तरह से हाथ पीछे खींच लिए थे.

विज्ञापन

कैसे सुलझेगा पूरा विवाद?

यह मामला फरहान अख्तर ने फिल्म एसोसिएशन को बताया. चर्चा है कि रणवीर सिंह इस विवाद को लंबा खींचने के मूड में नहीं हैं और वह अपने ₹10 करोड़ का साइनिंग अमाउंट वापस करने पर सहमत हो गए हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स यह भी दावा कर रही हैं कि नुकसान की भरपाई के लिए रणवीर अपनी एक आगामी फिल्म (संभावित नाम ‘प्रलय’) में एक्सेल एंटरटेनमेंट को हिस्सेदारी ऑफर कर इस ‘पीस ट्रीटी’ (शांति समझौते) को अंतिम रूप दे सकते हैं. हालांकि, अभी तक इस बात को लेकर पुष्टि नहीं हुई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ