'ये कंट्रोल में नहीं…', कंगना रनौत की फिल्म संग 'मैं वापस आऊंगा' के क्लैश पर क्या बोले इम्तियाज अली?

Main Wapas Aaunga Clash with Bharat Bhhagya Viddhaata: इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ और कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज होगी. हाल ही में इम्तियाज अली ने इस क्लैश पर खुलकर बातचीत की है. चलिए जानते हैं डायरेक्टर ने क्या कुछ कहा?

Main Wapas Aaunga Clash with Bharat Bhhagya Viddhaata
विज्ञापन

Main Wapas Aaunga Clash with Bharat Bhhagya Viddhaata: इम्तियाज अली इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इस फिल्म के ट्रेलर ने फैंस का दिल जीत लिया है और अब हर कोई इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहा है. वहीं 12 जून को ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. इसके साथ कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ भी रिलीज हो रही है. हाल ही में इम्तियाज अली ने दोनों फिल्मों के क्लैश पर खुलकर बात की है. चलिए जानते हैं डायरेक्टर ने क्या कुछ कहा?

एक ही दिन हो रहा फिल्मों का क्लैश

इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ के साथ 3 और फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं. कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’, विक्रम भट्ट की ‘हॉन्टेड 3D’ और मनोज बाजपेयी की ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ भी ‘मैं वापस आऊंगा’ के साथ 12 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही हैं. इन चारों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश देखने के लिए फैंस भी एक्साइटेड हैं.

विज्ञापन

क्या बोले इम्तियाज अली?

वहीं अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इम्तियाज अली ने कंगना रनौत की फिल्म के साथ अपनी फिल्म के क्लैश पर बात की है. द फ्री प्रेस जर्नल को दिए इंटरव्यू में डायरेक्टर ने कहा कि ‘ये चीजें कंट्रोल में नहीं होतीं. हमने अपनी फिल्म की घोषणा पहले कर दी थी. इंडस्ट्री में आमतौर पर लोग समझदारी दिखाते हैं कि अगर किसी की फिल्म आ रही हो, तो दूसरा थोड़ा आगे-पीछे हो जाता है. ज्यादातर मामलों में ये तरीका काम भी करता है.

विज्ञापन

फिल्म में कौन-कौन?

डायरेक्टर ने आगे कहा कि मैंने अभी पहली बार सुना है कि उसी दिन दूसरी फिल्में भी रिलीज हो रही हैं. लेकिन अगर ऐसा है, तो कोई बात नहीं. साल में सिर्फ 52 हफ्ते होते हैं और फिल्मों की संख्या उससे ज्यादा होती है, इसलिए कभी-कभी फिल्मों का एक साथ रिलीज होना स्वाभाविक है. बता दें इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ में दिलजीत दोसांझ, शरवरी वाघ और वेदांग रैना लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ