6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति, तमिलनाडु के राज्यपाल बने राजेंद्र आर्लेकर

6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति, तमिलनाडु के राज्यपाल बने राजेंद्र आर्लेकर

Rajendra Arlekar Instagram @rajendraarlekar

राजेंद्र आर्लेकर तमिलनाडु के राज्यपाल बने (Photo-Instagram)

President Appoints Governors In 6 States: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को 6 राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति का ऐलान किया, जिसमें तमिलनाडु और केरल में बदलाव भी शामिल है. केरल के मौजूदा राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को तमिलनाडु का फुल टाइम चार्ज सौंपा गया है, जबकि सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर केरल का कार्यभार संभालेंगे.

विज्ञापन

राष्ट्रपति ने की नियुक्ति

राष्ट्रपति भवन से जारी एक प्रेस रिलीज के मुताबिक, ब्रज मोहन राम को ओडिशा का, सुधा यादव को कर्नाटक का, ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. ये नियुक्तियां तब प्रभावी होंगी जब नियुक्त व्यक्ति अपने-अपने कार्यालयों का कार्यभार संभाल लेंगे.

विज्ञापन

अर्लेकर को तमिलनाडु का फुल टाइम चार्ज

आरएन रवि के पश्चिम बंगाल तबादले के बाद से राजेंद्र अर्लेकर मार्च से तमिलनाडु के राज्यपाल की जिम्मेदारियां संभाल रहे थे. अब नया ऐलान उनकी नियुक्ति को औपचारिक रूप देती है. गोवा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष, अर्लेकर हिमाचल प्रदेश और बिहार के राज्यपाल के तौर पर भी काम कर चुके हैं. माथुर केरल में अर्लेकर की जगह लेंगे. राजस्थान के वरिष्ठ भाजपा नेता और राज्यसभा के पूर्व सदस्य को जुलाई 2024 में सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया था.

ओडिशा, कर्नाटक, सिक्कम और उत्तराखंड के लिए नए राज्यपाल

पलामू को रिप्रेजेंट करने वाले पूर्व लोकसभा सांसद ब्रज मोहन राम, हरि बाबू कंभमपति की जगह ओडिशा के राज्यपाल बनेंगे. कंभमपति ने जनवरी 2025 में पदभार संभाला था. महेंद्रगढ़ से भाजपा की पूर्व सांसद और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की पूर्व सदस्य सुधा यादव को थावरचंद गहलोत की जगह कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. वह वीएस रमादेवी के बाद राज्य की दूसरी महिला राज्यपाल होंगी, जिन्होंने 1999 से 2002 तक यह पद संभाला था. मध्य प्रदेश के बालाघाट से पूर्व लोकसभा सांसद ढाल सिंह बिसेन, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह की जगह उत्तराखंड के राज्यपाल बनेंगे. भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद दुष्यंत गौतम सिक्किम में माथुर की जगह लेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ