जब सेट पर शाहरुख खान ने लगाई थी Karan Johar को जमकर डांट, आज हैं पक्के यार, बड़ा दिलचस्प है ये सालों पुराना किस्सा

Shah Rukh Khan scolded Karan Johar: शाहरुख खान और करण जौहर की दोस्ती पूरे बॉलीवुड में फेमस है. लेकिन क्या आप जानते हैं, एक वक्त इस खास वजह से शाहरुख खान ने करण की जमकर डांट लगाई थी? यह दिलचस्प किस्सा शायद ही आपने सुना होगा.

shahrukh khan and karan johar
1 / 8
shahrukh khan and karan johar

Shah Rukh Khan scolded Karan Johar: शाहरुख खान और करण जौहर की दोस्ती पूरे बॉलीवुड में फेमस है. लेकिन क्या आप जानते हैं, एक वक्त इस खास वजह से शाहरुख खान ने करण की जमकर डांट लगाई थी? यह दिलचस्प किस्सा शायद ही आपने सुना होगा.  

विज्ञापन

बॉलीवुड की दोस्तियां

बॉलीवुड की दोस्तियां2 / 8

बॉलीवुड में दोस्ती के कई किस्से हैं. जैसे करीना- मलाइका, कटरीना-अनुष्का आदि. वैसे ही शाहरुख खान और करण जौहर की दोस्ती सबसे खास है. आज ये दोनों पक्के यार हैं. एक-दूसरे का हर खुशी-गम बांटते हैं. लेकिन शुरू में उनका रिश्ता इतना आसान नहीं था.

विज्ञापन

शाहरुख-करण का पुराना किस्सा

शाहरुख-करण का पुराना किस्सा3 / 8

एक पुराना किस्सा आज भी लोग याद करते हैं, जब शाहरुख ने सेट पर करण को अच्छी खासी डांट लगाई थी. यह किस्सा 'कुछ कुछ होता है' के शूटिंग के दौरान के हैं.

करण जौहर की पहली फिल्म

करण जौहर की पहली फिल्म4 / 8

करण जौहर ने अपनी पहली फिल्म कुछ कुछ होता है डायरेक्ट की थी. उस समय करण बहुत युवा थे और पहली बार डायरेक्टर बन रहे थे. शाहरुख खान उस फिल्म के हीरो थे. फिल्म 1998 में रिलीज हुई और बड़ी हिट हुई. लेकिन शूटिंग के दौरान सब कुछ इतना आसान नहीं था.

विज्ञापन

करण के शुरुआती दिन

करण के शुरुआती दिन5 / 8

करण को फिल्म बनाने का अनुभव कम था. वे नई-नई चीजें सीख रहे थे. वे फिल्म को एकदम परफेक्ट बनाना चाहते थे. इसीलिए उन्होंने एक छोटे से सीन के लिए बहुत सारा सामान मंगवा लिया था

शाहरुख ने करण को डांटा

 शाहरुख ने करण को डांटा6 / 8

दरअसल, एक इंटरव्यू में उस फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर निखिल आडवानी ने बताया कि शाहरुख ने करण को अपने वैन में बुलाया. फिर उनसे कहा कि "बॉस, तुम्हें कुछ नहीं आता!"

विज्ञापन

शाहरुख क्यों हो गए गुस्सा?

शाहरुख क्यों हो गए गुस्सा?7 / 8

शाहरुख ने करण और उनकी टीम को अच्छी तरह समझाया कि फिल्म के लिए इतनी पहले से ही तैयारी करना पैसे बर्बाद करना है. करण के लिए वह पहला एक्सपीरियंस था. पर शाहरुख बड़े स्टार थे. उन्होंने उनके इस फैसले को गलत बताया. इस डांट से करण रोने लगे थे.

शाहरुख ने मांगी माफी

शाहरुख ने मांगी माफी8 / 8

इस घटना के बाद शाहरुख ने करण से माफी भी मांगी. लेकिन करण को अपनी गलती का एहसास था. इसीलिए उन्होंने काम पर ज्यादा ध्यान दिया और चीजें सीखीं. वहीं शाहरुख भी उन्हें गाइड करते रहे. इस बीच उनका रिश्ता और मजबूत हुआ और आज दोनों बड़े अच्छे दोस्त हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन