फराह खान की 5 आइकॉनिक फिल्में, जिन्होंने जीता ऑडियंस का दिल; एक में तो डायरेक्टर बनीं हीरोइन

Farah Khan Top 5 movies: फिल्ममेकर फराह खान ने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं. इन फिल्मों ने ऑडियंस को खूब हंसाया है. आज हम आपको फराह खान की टॉप 5 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं. इनमें से एक फिल्म में तो फराह खान खुद लीड एक्ट्रेस बनी थीं. चलिए जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं?

farah khan movies
1 / 6

विज्ञापन

मैं हूं ना

मैं हूं ना2 / 6

शाहरुख खान की 'मैं हूं ना' फराह खान के डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी और फराह खान को इंडस्ट्री में नई पहचान मिली थी. इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ अमृता राव, सुनील शेट्टी और सुष्मिता सेन भी मुख्य भूमिका में थे. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.

विज्ञापन

ओम शांति ओम

ओम शांति ओम3 / 6

फराह खान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म से दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. दीपिका के साथ इस फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में थे. वहीं रिलीज होते ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी और फराह खान बॉलीवुड की टॉप डायरेक्ट की लिस्ट में आ गई थीं. ये भी नेटफ्लिक्स पर मौजूद है.

तीस मार खान

तीस मार खान4 / 6

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की इस फिल्म को भी फराह खान ने ही डायरेक्ट किया था. भले ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई हो, लेकिन ये कल्ट क्लासिक फिल्म बन गई. आज भी ये ऑडियंस की फेवरेट है. इस फिल्म को भी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

हैप्पी न्यू ईयर

हैप्पी न्यू ईयर5 / 6

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की ये फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म को भी फराह खान ने ही डायरेक्ट किया था. वहीं इस फिल्म ने भी ऑडियंस का दिल जीत लिया था. वहीं इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान के साथ-साथ सोनू सूद, अभिषेक बच्चन और बोमन ईरानी लीड रोल में हैं. ये भी नेटफ्लिक्स पर है.

शिरीन फरहाद की तो निकल पड़ी

शिरीन फरहाद की तो निकल पड़ी6 / 6

इस फिल्म को फराह खान ने डायरेक्ट नहीं किया, बल्कि इस फिल्म में फराह खान ने लीड एक्ट्रेस का रोल निभाया है. इस फिल्म में फराह खान के साथ-साथ बोमन ईरानी लीड रोल में नजर आए. वहीं इस फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन