‘मैं बहुत भुलक्कड़ हूं…’ Ram Charan ने जसप्रीत बुमराह को फुटबॉलर कहने पर मांगी माफी

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण का एक बयान इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है. उन्होंने भारतीय क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह को फुटबॉलर बोला था. हालांकि, अब एक्टर ने ट्वीट कर क्रिकेटर से माफी मांगी है. चलिए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

Jasprit Bumrah and ram charan

राम चरण ने Jasprit Bumrah से मांगी माफी

साउथ सिनेमा सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी अपकमिंग ‘पेड्डी’ को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में उनकी फिल्म ‘पेड्डी’ का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे देखने के बाद उनके फैंस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. राम चरण इन दिनों अपनी मच अवेटेड स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म प्रमोशन में लगे हुए हैं. बीते दिन यानी 23 मई को फिल्म ‘पेड्डी’ के सॉन्ग लॉन्चिंग इवेंट भोपाल में रखा गया था, जिसमें मशहूर म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान नजर आए थे.

विज्ञापन
विज्ञापन

राम चरण ने जसप्रीत बुमराह को बोला फुटबॉलर

हालांकि, इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें राम चरण से इंडियन क्रिकेट जगत के खिलाड़ियों को लेकर एक सवाल पूछा गया था, एक्टर से सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रोहित शर्मा और एमएस धोनी के बारे सवाल किया गया था, जहां उन्होंने बड़े ही सरलता से जवाब दिया था. हालांकि, जब एक्टर ने जसप्रीत बुमराह को फुटबॉलर बता दिया था. वहीं इवेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद साउथ एक्टर को जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है. हालांकि, अब एक्टर ने इस मामले में माफी मांगी है.

यह भी पढ़ें: Netflix पर आते ही नंबर-1 बनी 7 एपिसोड की ये ड्रामा-सीरीज, हर सीन में मिलेगा बड़ा ट्विस्ट

विज्ञापन

राम चरण क्रिकेटर से मांगी माफी

साउथ सुपरस्टार राम चरण ने अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर इस मामले को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा,  ‘उफ़… मैं सच में कभी-कभी नाम भूलने के मामले में बहुत ही बड़ा भुलक्कड़ हूट.’ राम में क्रिकेटर को मेंशन करते हुए, ‘@Jaspritbumrah93 जी से इस गड़बड़ी के लिए माफी चाहता हूं , इतनी सारी एक्साइटमेंट और भीड़ के बीच यह सच में एक मानवीय भूल थी.’ एक्टर ने आगे लिखा, ‘मैं सच में आपकी बहुत इज्जत करता हूं और आपके खेल का बहुत बड़ा फैन हूं, जब आप लगातार बल्लेबाजों को बैकफुट पर धकेलते हैं, तो आप हर भारतीय को गर्व महसूस कराते हैं.’ आपको बता दें कि साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ