कहां हुई शिरीष कुंदर और फराह खान की पहली मुलाकात? दिलचस्प है दोनों की लवस्टोरी

Shirish Kunder Farah Khan Love Story: भारतीय फिल्ममेकर शिरीष कुंदर आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. शिरीष और फराह खान की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है. दोनों की पहली मुलाकात भी फिल्म के सेट पर हुई थी और इसके बाद दोनों के बीच रिश्ता बन गया. चलिए दोनों की लव स्टोरी के बारे में डिटेल में जानते हैं.

shirish kunder farah khan love story
1 / 8

विज्ञापन

कैसे हुई बॉलीवुड में एंट्री?

कैसे हुई बॉलीवुड में एंट्री?2 / 8

शिरीष कुंदर फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले मोटोरोला कंपनी में बतौर इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर काम करते थे. 4 साल जॉब करने के बाद शिरीष ने फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की और उन्होंने फिल्म 'चैंपियन' में बतौर एडिटर काम किया.

विज्ञापन

फिल्म के सेट पर हुई फराह खान से मुलाकात

फिल्म के सेट पर हुई फराह खान से मुलाकात3 / 8

साल 2004 में ही शिरीष की मुलाकात फराह खान से भी हुई. फराह खान 'मैं हूं ना' डायरेक्ट कर रही थीं और शिरीष इस फिल्म में एडिटर के रूप में काम कर रहे थे. इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई.

शुरुआत में हुई नोंकझोंक

शुरुआत में हुई नोंकझोंक4 / 8

खबरों के मुताबिक शिरीष को पहले से ही फराह खान पर क्रश था और जैसे ही उन्हें 'मैं हूं ना' में बतौर एडिटर काम करने का मौका मिला वो खुशी से झूम उठे. हालांकि फिल्म के सेट पर फराह और शिरीष के बीच काफी नोंकझोंक होती थी.

विज्ञापन

शिरीष ने जब बताया दिल का हाल

शिरीष ने जब बताया दिल का हाल5 / 8

नोंकझोंक के बीच किसी ने उनके बीच कनेक्शन के बारे में कभी सोचा ही नहीं था. वहीं कई महीनों बाद शिरीष ने फराह खान को अपने दिल का हाल बता दिया. फराह खान भी शिरीष के दिल की बात जानकर शॉक्ड थीं.

प्रपोजल था यूनिक

प्रपोजल था यूनिक6 / 8

फराह खान ने अपना जवाब देने में काफी समय लिया, लेकिन फराह ने भी बाद में शिरीष को हां बोल दिया. शिरीष का प्रपोजल भी फराह के लिए एक अल्टीमेटम की तरह था. शिरीष ने कहा था कि अगर मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं, अगर तुम शादी के लिए सीरियस नहीं हो तो तुम जा सकती हो.

विज्ञापन

कब हुई शादी?

कब हुई शादी?7 / 8

उस समय फराह खान 39 साल की थीं और शिरीष 31 साल के थे. दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई और दोनों रिलेशनशिप में आ गए. वहीं 9 दिसंबर साल 2004 में दोनों ने एक-दूसरे से शादी कर ली और आज दोनों खुशी-खुशी जिंदगी जी रहे हैं.

3 बच्चों के हैं माता-पिता

3 बच्चों के हैं माता-पिता8 / 8

बता दें फराह खान और शिरीष कुंदर 3 बच्चों के माता-पिता हैं. वहीं हाल ही में शिरीष अपनी फिटनेस को लेकर चर्चाओं में आए थे. शिरीष ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सबको चौंका दिया था, जिसके बाद उनके लुक्स की काफी तारीफ भी हुई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन