बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन ने 23 मई 2026 को फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया है. अब वो फिल्मों का डायरेक्शन करते हुए नजर नहीं आएंगे. डेविड धवन ने बॉलीवुड में 45 फिल्मों का निर्देशन किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1989 में फिल्म ‘ताकतवर’ से की थी. डेविड धवन ने बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का कमबैक भी कराया था. डायरेक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं.
डेविड धवन क्यों हुए इमोशनल
बता दें कि डायरेक्टर डेविड धवन अपने बेटे की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के ट्रेलर लॉन्च में नजर आए थे, जहां वो मीडिया से बात करते हुए इमोशनल हो गए हैं. उन्होंने फिल्म के ट्रेलर इवेंट में बेटे वरुण धवन की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा जब मैं साल 2022 में बीमार पड़ा था, तो वो मेरे साथ अस्पताल में सोया करता था. वहीं पिता को इमोशनल देख एक्टर ने उन्हें शांत किया है. वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
डेविड धवन ने फिल्म मेकिंग से लिया संन्यास ?
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन ने 23 मई 2026 को फिल्म मेकिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया है. उन्होंने यह ऐलान अपनी एक पार्टी के दौरान किया है. इस पार्टी में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान, करण जौहर, पूजा हेगड़े, वरुण धवन और चंकी पांडे जैसे कलाकार मौजूद थे. दरअसल, डायरेक्टर की रिटायरमेंट की खबर की पुष्टि पार्टी में मौजूद करण जौहर ने की है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘कल जब मैं डेविड जी के सेलिब्रेशन में गया, तो उन्होंने मुझे बताया कि यह ‘है जवानी तो इश्क होना है’ उनकी आखिरी फिल्म होने वाली है.’करण जौहर ने आगे लिखा, ‘डेविड धवन… आप हमेशा नंबर 1 ही रहेंगे.’
सलमान-गोविंदा संग डेविड धवन ने बनाई हैं फिल्में
आपको बता दें कि डायरेक्ट डेविड धवन ने सुपरस्टार गोविंदा के साथ 18 फिल्में की है, जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई है. इस लिस्ट में ताकतवर (1989), स्वर्ग (1990). शोला और शबनम (1992). आँखें (1993), राजा बाबू (1994) और कुली नंबर 1 जैसी फिल्में शामिल है. इतनी ही नहीं डेविड धवन ने सलमान खान का इंडस्ट्री में कमबैक भी कराया है. उन्होंने भाईजान के साथ जुड़वा’, ‘बीवी नंबर 1’ और ‘मुझसे शादी करोगी’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं.