Netflix पर टॉप ट्रेडिंग लिस्ट में शामिल है ये टीवी सीरीज, Stranger Things से ज्यादा खतरनाक है इसके 8 एपिसोड्स
Netflix Top Trending Sci Fi TV Show: अगर आप Sci-Fi फिल्में और टीवी सीरज देखने के शौकीन हैं, तो यह 8 एपिसोड वाला शो आपके लिए ही बना है. इस नई सीरीज में आपको Stranger Things से ज्यादा खतरनाक सीन्स देखने को मिलेंगे.

Netflix Top Trending Sci Fi TV Show: अगर आप Sci-Fi फिल्में और टीवी सीरज देखने के शौकीन हैं, तो यह 8 एपिसोड वाला शो आपके लिए ही बना है. इस नई सीरीज में आपको Stranger Things से ज्यादा खतरनाक सीन्स देखने को मिलेंगे.
नेटफ्लिक्स पर नई सीरीज
2 / 7नेटफ्लिक्स पर इन दिनों एक नई सीरीज की धूम मची हुई है. इसका नाम है The Boroughs. 21 मई 2026 को रिलीज हुई यह सीरीज सिर्फ कुछ दिनों में टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बना चुकी है.
Stranger Things बनाने वालों की नई सीरीज
3 / 7Stranger Things बनाने वाले डफर ब्रदर्स की यह नई सीरीज बुजुर्ग लोगों की कहानी है, लेकिन इसमें खतरा और सस्पेंस इतना ज्यादा है कि युवा भी डर जाएं. अगर आप Stranger Things के फैन हैं तो यह टीवी सीरीज भी आपको खूब पसंद आएगी.
क्या है सीरीज की कहानी?
4 / 7सीरीज की कहानी एक खूबसूरत रिटायरमेंट कम्युनिटी "द बरोस" में घूमती है. यहां रहने वाले बुजुर्ग लोग शांतिपूर्ण जीवन जी रहे हैं. लेकिन एक दिन एक नया व्यक्ति आता है और उसे एक अजीब राक्षस जैसी चीज दिखाई देती है.
Stranger Things से कैसे है अलग?
5 / 7जहां स्ट्रेंजर थिंग्स में बच्चे और किशोर राक्षसों से लड़ते थे. लेकिन The Boroughs में रिटायरमेंट एज के लोग मुख्य किरदार हैं. यह सीरीज स्ट्रेंजर थिंग्स से ज्यादा खतरनाक लगती है क्योंकि इसमें समय चुराने का डर है. बुजुर्गों के पास पहले से ही कम समय बचा है, फिर भी वे हार नहीं मानते.
The Boroughs के मुख्य कलाकार
6 / 7इस सीरीज में आपको आल्फ्रेड मोलिना, गीना डेविस, अलफ्री वुडार्ड, डेनिस ओ'हेयर जैसे बुजुर्ग मगर अनुभवी कलाकार आपको नजर आएंगे, जो इस सीरीज और रोचक बनाते हैं.
8 एपिसोड्स में फुल मजा
7 / 7इस सीरीज में 8 एपिसोड्स हैं, जिसमें हर एपिसोड की कुल लंबाई लगभग 45 मिनट है. आप इसे वीकेंड्स में binge-watch कर सकते हैं. इस सीरीज को 7.6 IMDb रेटिंग मिली है. Netflix पर आप इसका पूरा मजा उठा सकते हैं.