Roman Reigns के भाइयों का भयानक मैच और मेन इवेंट में मचेगी तबाही, जानिए WWE Raw में इस हफ्ते क्या होगा?
WWE Raw के एपिसोड को लेकर फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. कंपनी ने शो को शानदार बनाने के लिए पहले से ही कुछ ऐलान कर दिए हैं. बड़े मुकाबले वहां पर होने वाले हैं. आइए आपको बताते हैं कि कौन-कौन से रेसलर एक्शन में नज़र आएंगे.

WWE Raw: WWE Money in the Bank 2026 अब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है. फैंस को ट्रिपल एच ने एक बढ़िया शो दिया. पांच मैच इवेंट में हुए थे. सभी में तगड़ा एक्शन देखने को मिला. अब सभी की नजरें आगामी रेड ब्रांड के एपिसोड पर टिकी हैं. कंपनी ने इसे बेहतरीन बनाने के लिए पहले से ही कुछ ऐलान कर दिए हैं. खतरनाक मुकाबले वहां पर होंगे. रोमन रेंस को शायद इस शो के लिए शेड्यूल नहीं किया गया है. उनके भाइयों का मैच होने वाला है. वुमेंस डिवीजन में भी बवाल होगा. लिव मॉर्गन नई वुमेंस वर्ल्ड चैंपियन बन गई हैं. आइए आपको बताते हैं कि शो में इस हफ्ते क्या-क्या होगा.
इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच
2 / 6चैड गेबल रेड ब्रांड के शो में अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप रे फीनिक्स के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों के बीच तगड़े मैच की उम्मीद जताई जा रही है. गेबल ने समरस्लैम में टाइटल अपने नाम किया था. हालांकि इसके बाद से उनकी बुकिंग बतौर चैंपियन कुछ खास नहीं की गई है. गेबल ने कुछ ही मौकों पर टाइटल दांव पर लगाया है. फीनिक्स उन्हें अच्छी चुनौती दे सकते हैं. फीनिक्स को पुश देने के लिए उन्हें चैंपियन भी बनाया जा सकता है. ट्रिपल एच अंतिम समय में बड़ा फैसला लेकर सभी को चौंका सकते हैं. ऐसा हुआ तो फिर गेबल को बड़ा झटका लग सकता है. (Photo: WWE.com)
सिक्स-मैन टैग टीम मैच
3 / 6शो में सबसे बड़ा मैच रोमन रेंस के भाइयों का होने वाला है. द उसोज़ और सोलो सिकोआ मिलकर रॉयस कीज और उनके दो अन्य साथियों से टक्कर लेंगे. पिछले हफ्ते इनके मैच का ऐलान किया है. कीज ने अभी तक खूब आतंक मचाया है. ब्लडलाइन की उन्होंने हालत खराब की है. अब इनके बीच मैच होने वाला है. जेकब फाटू इंजरी के कारण मैच में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. उनकी जगह ब्लडलाइन में सिकोआ ने वापसी की है. अब देखना होगा कि सिकोआ और उसोज़ की केमिस्ट्री कैसी रहती है. (Photo: WWE.com)
रे मिस्टीरियो का मैच
4 / 6रेड ब्रांड के एपिसोड में हॉल ऑफ फेमर रे मिस्टीरियो भी एक्शन में नज़र आएंगे. उनका मुकाबला बिग कैश के साथ तय किया गया है. कैश WWE में वापसी के बाद से खूब उत्पात मचा रहे हैं. उनके सामने टिक पाना काफी मुश्किल हो रहा है. मिस्टीरियो को कड़ी चुनौती मिल सकती है. सबसे बड़ी बात है कि उन्हें हार का सामना भी करना पड़ा सकता है. इस मैच में कुछ अन्य रेसलर्स की दखलअंदाजी भी हो सकती है. ऐसा हुआ तो फिर मैच का रोमांच सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा. (Photo: WWE.com)
क्या सैथ रॉलिंस की होगी वापसी?
5 / 6समरस्लैम में सैथ रॉलिंस को रोमन रेंस के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद से वो अभी तक टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं. हालांकि लाइव इवेंट में उन्होंने मैच लड़े हैं. वो ब्लडलाइन और 946 की स्टोरीलाइन में रहे हैं. रेड ब्रांड के इस हफ्ते के शो में रॉलिंस की वापसी की संभावनाएं हैं. वो सिक्स-मैन टैग टीम मैच में वापसी कर बवाल मचा सकते हैं. रॉलिंस ब्लडलाइन का साथ देकर सभी को चौंका भी सकते हैं. (Photo: WWE.com)
लिव मॉर्गन का अगला कदम
6 / 6मनी इन द बैंक में लिव मॉर्गन को बड़ी सफलता मिली. उन्होंने स्टेफनी वकेर और बैकी लिंच को हराकर दोबारा वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम कर ली है. मॉर्गन कुछ समय पहले ही एक लाइव इवेंट में स्टेफनी के खिलाफ टाइटल हार गई थीं. कंपनी ने एक बार फिर उन्हें पुश देकर चैंपियन बना दिया है. रेड ब्रांड में इस हफ्ते उनकी एंट्री होगी. देखना होगा कि उनका अगला कदम क्या होगा. सबसे बड़ी बात है कि उनका अगला विरोधी कौन होगा. इस सवाल का जवाब सभी को मिल जाएगा. (Photo: WWE.com)