Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Entertainment News: FWICE ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से की तत्काल बैठक की मांग, सेलेब्स को मिल रही धमकियों वजह

Entertainment News in Hindi: मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की ताजा अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Feb 12, 2026 00:01
Entertainment News in Hindi Live
जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Entertainment News in Hindi: एफडब्ल्यूआईसीई ने फिल्मी सितारों को मिल रही बढ़ती धमकियों को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से तत्काल बैठक की मांग की है. राज्य के फिल्मी दुनिया को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंताएं लगातार बढ़ रही हैं.

‘भागम भाग 2’ से गोविंदा की छुट्टी हो गई है. खबरें हैं कि फिल्म में गोविंदा की जगह मनोज बाजपेयी ने ले ली है. वहीं इस खबर पर अब परेश रावल ने रिएक्ट किया है. गोविंदा के बाहर होने से जहां फैंस भी शॉक्ड हैं, वहीं परेश रावल भी हैरान हैं. परेश रावल ने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए कहा कि मुझे सच में कोई अंदाजा नहीं है, हम गोविंदा को बहुत मिस करेंगे. वहीं परेश रावल ने फिल्म में डबल रोल निभाने पर भी बात की. एक्टर ने कहा कि मैं बहुत ज्यादा एक्साइटेड हूं. दोहरी भूमिका निभाने में मजा आने वाला है, धमाल होगा.

---विज्ञापन---

रजत कपूर का बर्थडे

रजत कपूर आज यानी 11 फरवरी को अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर ने साल 1989 में आई ख्याल गाथा से अपने करियर की शुरुआत की थी. वहीं इसके बाद उन्हें इंडस्ट्री में पहचान मिली. इसके साथ ही एक्टर दिल चाहता है, मॉनसून वेडिंग, मिथ्या, क्रेजी 4, जाने तू… या जाने ना और एजेंट विनोद जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया.

‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वहीं ‘बॉर्डर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 19 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 19वें दिन 2.84 करोड़ की कमाई की. भारत में अब तक फिल्म ने 314.59 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 426.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. सनी देओल की ये फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Border 2 बनी 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, इन 5 मूवीज से अभी भी पीछे

‘मर्दानी 3’ की कमाई

‘मर्दानी 3’ ने 12वें दिन 2.02  करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 39.12 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 55.75 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन कर लिया है. फैंस इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं. ‘मर्दानी 3’ में रानी मुखर्जी के साथ-साथ मल्लिका प्रसाद भी लीड रोल में हैं और दोनों की खूब तारीफ भी हो रही है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

00:00 (IST) 12 Feb 2026
Entertainment News LIVE: 70 साल के सिंगर का विवादों से पुराना नाता, अब बीवी ने लगाए आरोप

बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर उदित नारायण कुछ पहले किस कांड की वजह से विवाद में थे, जिसको लेकर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. अब नए विवाद में उदित का नाम सामने आया है. पढ़ें पूरी खबर...

00:00 (IST) 12 Feb 2026
Entertainment News LIVE: FWICE ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से की तत्काल बैठक की मांग

एफडब्ल्यूआईसीई ने फिल्मी सितारों को मिल रही बढ़ती धमकियों को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से तत्काल बैठक की मांग की है. राज्य के फिल्मी दुनिया को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंताएं लगातार बढ़ रही हैं.

23:11 (IST) 11 Feb 2026
Entertainment News LIVE: Rajpal Yadav को मिला बॉलीवुड का साथ, तो वाइफ ने जताया आभार

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव मुश्किलों में फंसे हुए हैं. एक्टर की मदद के लिए बॉलीवुड ने हाथ आगे किए हैं. इस बीच अब राजपाल की वाइफ का रिएक्शन सामने आया है. पढ़ें पूरी खबर...

22:31 (IST) 11 Feb 2026
Entertainment News LIVE: 2 घंटे 30 मिनट की वो फिल्म, जो ओटीटी पर आते ही टॉप में हुई शामिल

थिएटर से लेकर ओटीटी तक फिल्में रिलीज होती रहती हैं. कुछ फिल्में ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस बल्कि ओटीटी पर भी कमाल कर देती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं... पढ़ें पूरी खबर...

21:34 (IST) 11 Feb 2026
Entertainment News LIVE: बॉलीवुड लगाएगा राजपाल यादव की नैय्या पार

अभिनेता राजपाल यादव मुश्किलों में घिरे हुए हैं. इस बीच बॉलीवुड एक्टर की मदद के लिए आगे आया है. कई स्टार्स ने राजपाल की मदद के लिए हाथ आगे किए हैं. आइए जानते हैं कि किसने-किसने एक्टर की मदद की है? पढ़ें पूरी खबर...

20:05 (IST) 11 Feb 2026
Entertainment News LIVE: कहां गई राजपाल यादव की जमीनें?

बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं. अभिनेता कर्ज में डूबे हैं और तिहाड़ जेल में बंद हैं. इस बीच अब राजपाल को लेकर लोग सब कुछ जानना चाहते हैं. आइए जानते हैं कि आखिर एक्टर की करोड़ों की जमीन कहां गई? पढ़ें पूरी खबर...

19:48 (IST) 11 Feb 2026
Entertainment News LIVE: जब मौसी ने पकड़ा था अलमारी में Priyanka Chopra के 'ब्वॉयफ्रेंड'

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बुक 'अनफिनिश्ड' में बचपन का एक बड़ा मजेदार, मगर डरावना किस्सा बताया है. उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड को अलमारी में बंद कर दिया था. फिर भी उनकी मासी ने उन्हें पकड़ लिया था. पढ़िए पूरी खबर...

19:16 (IST) 11 Feb 2026
Entertainment News LIVE: 'स्वयंभू' टीजर हुआ रिलीज

'स्वयंभू' 2026 की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली पैन-इंडिया फिल्मों में से एक बन चुकी है, जिसमें कार्तिकेय फेम निखिल सिद्धार्थ लीड रोल में नजर आएंगे. इसे एक भव्य ऐतिहासिक फिल्म के तौर पर बनाया गया है और इसमें संयुक्ता, नाभा नटेश और नवाब शाह भी अहम किरदार निभा रहे हैं. ऐसे में अब इस फिल्म का टीजर जारी कर दिया गया है.

19:11 (IST) 11 Feb 2026
Entertainment News LIVE: Salman Khan के बचपन के यार ने खोली उनकी सारी पोलपट्टी

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान फिर से सुर्खियों में छाए हुए हैं. बता दें कि उनकी पुरानी जिंदगी के कुछ किस्से, उनके ही दोस्त ने इंटरव्यू के दौरान बताए. सलमान के बचपन के दोस्त ने उनके जीवन से जुड़ी कई बातें बताई हैं. आइए जानते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

19:05 (IST) 11 Feb 2026
Entertainment News LIVE: The Great Indian Kapil Show में पहुंची 'ओ रोमियो' की स्टार कास्ट

शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' आने वाली है. फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. इस बीच अब फिल्म की स्टारकास्ट कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में पहुंची है.

19:00 (IST) 11 Feb 2026
Entertainment News LIVE: Surbhi Jyoti बनेंगी मां, पति के साथ फोटो शेयर कर अनाउंस की प्रेग्नेंसी

पॉपुलर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है. अभिनेत्री जल्द ही मां बनने वाली हैं. इसकी जानकारी सुरभि ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी है. पढ़ें पूरी खबर...

18:43 (IST) 11 Feb 2026
Entertainment News LIVE: क्या था शाहरुख खान और गौरी खान का पहला वैलेंटाइन गिफ्ट?

किंग ऑफ रोमांस कहे जाने वाले शाहरुख खान की लव लाइफ काफी चर्चा में रही हैं. उनकी पत्नी कभी उनकी गर्लफ्रेंड हुआ करती थी, जिनसे शादी करने के ख्वाब शाहरुख देखा करते थे. इस वैलेंटाइन वीक में क्या आप जानते हैं कि शाहरुख ने अपने पहले वैलेंटाइन पर गौरी को क्या गिफ्ट दिया था? पढ़िए पूरी खबर...

18:35 (IST) 11 Feb 2026
Entertainment News LIVE: 6 एपिसोड वाली क्राइम थ्रिलर सीरीज, Netflix पर धुंध बनकर छाई

नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते कोई ना कोई शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज की जाती हैं. ऐसे में आज एक ऐसी क्राइम थ्रिलर सीरीज को रिलीज किया गया है, जो ओटीटी पर आते ही छा गई है. पढ़िए पूरी खबर.

18:06 (IST) 11 Feb 2026
Entertainment News LIVE: कॉमेडी का वो किंग, जिन्होंने तीनों खान संग दी ब्लॉकबस्टर फिल्में

हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक कलाकार है. बॉलीवुड के कुछ स्टार्स ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी लाइफ में कई उतार-चढाव का सामना किया है. आज हम आपको उस पॉपुलर कॉमेडियन के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक फिल्म दी है. साथ ही उन्होंने तीनों खान के साथ भी काम किया है, लेकिन आज पाई-पाई को मोहताज है. आइए जानते हैं इनके बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

17:36 (IST) 11 Feb 2026
Entertainment News LIVE: Netflix पर देखें ये 8 बेहतरीन साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्में

कुछ लोगों को क्राइम साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्में काफी पसंद होती हैं. कहानी में रहस्य, टेंशन और आश्चर्य मजा पैदा करता है. अगर आपको भी इस तरह की फिल्में पसंद हैं, तो Netflix पर ये 8 साइकोलॉजिकल फिल्में जरूर देखें.

17:14 (IST) 11 Feb 2026
Entertainment News LIVE: ऑटो से ट्रेवल करती दिखीं मृणाल ठाकुर

मृणाल ठाकुर अपनी अपकमिंग फिल्म 'डकैत' को लेकर चर्चा में हैं. इसके जरिए वह अदिवी शेष के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली हैं. ऐसे में अब मृणाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो ऑटो से ट्रैवल करते हुए नजर आईं.

https://www.instagram.com/p/DUnXEQ8k4qT/

17:08 (IST) 11 Feb 2026
Entertainment News LIVE: 'धुरंधर' सिंगर ने लाइव कॉन्सर्ट रोक मनचलों को सिखाया सबक

'धुरंधर' सिंगर जैस्मिन सैंडलस अपने दिल्ली वाले कॉन्सर्ट को लेकर चर्चा में हैं. उनका इस इवेंट से एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि उन्होंने कुछ मनचले लड़कों को सबक सिखाया है. सोशल मीडिया पर उनकी लोग तारीफ कर रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर.

17:04 (IST) 11 Feb 2026
Entertainment News LIVE: आखिर क्यों बेटे के लिए मौसमी चटर्जी के दरवाजे तक गए थे धर्मेंद्र?

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र एक ऐसे इंसान थे, जो हर किसी के दिल पर राज करते थे. आज उनके जाने के बाद भी उनके बारे में खूब बातें होती हैं. आज हम आपको उनसे जुड़ा एक किस्सा बता रहे हैं. आइए जानते हैं... पढ़ें पूरी खबर...

16:41 (IST) 11 Feb 2026
Entertainment News LIVE: सरेआम इस एक्ट्रेस के साथ आशिकी करने पर उतारू हो गए थे शशि कपूर

कुछ गाने और उस दौरान फिल्माए जाते समय के कुछ किस्से लोगों के दिलों में बस जाते हैं. जैसे कि इस गाने के दौरान शशि कपूर, एक्ट्रेस जीनत अमान के साथ आशिकी करने पर उतारू थे. किशोर कुमार और आशा भोसले की आवाज में ये गाना आज भी शादियों में बजाया जाता है. पढ़िए पूरी खबर...

16:19 (IST) 11 Feb 2026
Entertainment News LIVE: 'सूबेदार' में अनिल कपूर का 'झक्कास' एक्शन, 69 की उम्र में बने राउडी

अनिल कपूर इन दिनों फिल्म 'सूबेदार' को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में फिल्म का टीजर वीडियो जारी किया गया है, जिसमें उनका राउडी वाला एकदम 'झक्कास' लुक देखने के लिए मिला है. ये एक थ्रिलर एक्शन फिल्म है. पढ़िए पूरी खबर.

16:07 (IST) 11 Feb 2026
Entertainment News LIVE: रणवीर सिंह के बाद एक और एक्टर को धमकी

बॉलीवुड में एक के बाद एक एक्टर को धमकी मिल रही है. हाल ही में रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह को धमकी मिली. अब एक और एक्टर को धमकी मिलने का मामला सामने आया है. पढ़ें पूरी खबर...

15:40 (IST) 11 Feb 2026
Entertainment News LIVE: कपिल शर्मा के इस सवाल पर अविनाश तिवारी के गाल हुए लाल

The Great Indian Kapil Sharma Show में फिल्म O Romeo की पूरी कास्ट पहुंची. इस दौरान कपिल शर्मा ने अविनाश तिवारी से तृप्ति डिमरी को लेकर ऐसा सवाल कर दिया, जिसको सुनकर वो और तृप्ति दोनों ब्लश करने लगे. तभी सबको लगा कि कहीं अविनाश को तृप्ति (तृप्ति डिमरी) से प्यार तो नहीं हो गया है? आइए जानते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

15:37 (IST) 11 Feb 2026
Entertainment News LIVE: उदित नारायण ने पहली पत्नी के खिलाफ रची थी साजिश? लगाया गंभीर आरोप

बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर उदित नारायण एक बार फिर से विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं. उनकी पहली पत्नी ने उन पर गंभीर आरोप लगाया है और शिकायत भी दर्ज कराई है. पढ़िए पूरी खबर.

15:07 (IST) 11 Feb 2026
Entertainment News LIVE: 'डॉन 3' को लेकर रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर पर लगाए आरोप

रणवीर सिंह फिल्म 'डॉन 3' को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि एक्टर ने फरहान अख्तर पर आरोप लगाया है. उनका कहना है कि फरहान उन्हें इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ रिप्लेस करना चाहते थे. इनके बीच क्रिएटिव डिफ्रेंसेस की बात भी कही गई है.

https://www.instagram.com/p/DUnMX23kuqz/

14:10 (IST) 11 Feb 2026
Entertainment News LIVE: कमजोर दिल वाले बिल्कुल ना देखें ये डार्क साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज

कुछ सीरीज इतनी खतरनाक होती हैं, जिनको देखने के बाद कहानी आपके दिमाग में महीनों तक रील की तरह चलती रहती है. Amazon Prime पर ऐसी ही एक सीरीज आई है, जिसने सारे थ्रिलर सीरीज के छक्के छुड़ा दिए और नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. इस कहानी सीरियल किलर पर आधारित है.पढ़िए पूरी खबर...

13:57 (IST) 11 Feb 2026
Entertainment News LIVE: बॉलीवुड के 'रोमियो' हैं शाहिद कपूर, नहीं है यकीन तो OTT पर देख डालिए ये 7 फिल्में

शाहिद कपूर अपनी चॉकलेट और क्यूट बॉय वाली छवि के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में अब उनकी फिल्म 'ओ रोमियो' वैलेंटाइन डे के मौके पर आ रही है. अगर आप इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो इसके पहले ओटीटी पर शाहिद की इन रोमांटिक फिल्मों को देख सकते हैं. पढ़िए पूरी खबर.

13:12 (IST) 11 Feb 2026
Entertainment News LIVE: बॉलीवुड की इस हसीना और उनकी बेटी के बीच है महज 16 साल का फर्क

बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस मां-बेटी से ज्यादा सही बहने लगती हैं. इनके बीच उम्र का फासला सिर्फ 16 साल का है. मां-बेटी दोनों की बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा हैं और इतनी उम्र होने के बावजूद अपनी ब्यूटी से लोगों को दीवाना बना रही हैं. पढ़िए पूरी खबर...

12:42 (IST) 11 Feb 2026
Entertainment News LIVE: बॉलीवुड-साउथ पर भोजपुरी फीवर, पवन सिंह संग थिरके अदिवी शेष

बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक पर इन दिनों भोजपुरी का फीवर खूब देखने के लिए मिल रहा है. ऐसे में अब पवन सिंह के साथ अदिवी शेष को ठुमके लगाते हुए देखा गया है. देखिए वीडियो.

12:23 (IST) 11 Feb 2026
Entertainment News LIVE: ये फिल्म बनी दुनिया की सबसे बड़ी फ्लॉप, 1083 करोड़ रुपए का हुआ नुकसान

फिल्म इंडस्ट्री में कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर इतनी सफल होती हैं. तो वहीं कुछ फिल्में अच्छी-खासी लागत लगाने के बाद भी नहीं चल पाती. ऐसी ही एक फिल्म बॉक्स ऑफिस की सबसे बड़ी फ्लॉप बनी, जिस पर मेकर्स ने अपनी पूरी जीवन की कमाई लगा दी थी. पढ़िए पूरी खबर...

12:11 (IST) 11 Feb 2026
Entertainment News LIVE: अनिल कपूर की फिल्म 'सूबेदार' के ग्लोबल प्रीमियर का ऐलान

प्राइम वीडियो ने आज अपनी आने वाली ऑरिजिनल एक्शन-ड्रामा मूवी 'सूबेदार' के वर्ल्डवाइड प्रीमियर की घोषणा की, जो 5 मार्च को प्रीमियर के लिए तैयार है. 'तुम्हारी सुलु', 'जलसा' और 'दलदल' के जरिए बेहतरीन कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए मशहूर, सुरेश त्रिवेणी ने फिल्म 'सूबेदार' का निर्देशन किया हैं. इसे विक्रम मल्होत्रा, अनिल कपूर, और सुरेश त्रिवेणी ने साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है.

11:56 (IST) 11 Feb 2026
Entertainment News LIVE: 'धुरंधर' सिंगर जैस्मीन सैंडलेस ने दिल्ली कॉन्सर्ट को बीच में रोका

'धुरंधर' फेम सिंगर जैस्मीन सैंडलेस ने हाल ही में दिल्ली में अपना लाइव कॉन्सर्ट किया. इस दौरान सिंगर ने शो रोक दिया. दरअसल सिंगर ने अपने कॉन्सर्ट में देखा कि कुछ पुरुष महिलाओं को परेशान कर रहे थे, जिसके बाद उन्होंने शो को ही बीच में रोक दिया.

11:26 (IST) 11 Feb 2026
Entertainment News LIVE: आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण से भी ज्यादा सुंदर होती हैं इस मूलांक की लड़कियां

आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस हैं. लेकिन फिर भी इन महिलाओं के अलावा इस खास मूलांक की लड़कियों की टक्कर कोई नहीं ले सकता. यह लोग सूरत और सीरत दोनों से बेहद खूबसूरत होती हैं. पढ़िए पूरी खबर...

11:24 (IST) 11 Feb 2026
Entertainment News LIVE: The 50 के पॉपुलर कंटेस्टेंट्स

The 50 में कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं जो काफी पॉपुलर हैं. इनमें प्रिंस नरूला से लेकर रजत दलाल तक शामिल हैं. इनकी नेटवर्थ करोड़ों में है. पढ़िए पूरी खबर

11:12 (IST) 11 Feb 2026
Entertainment News LIVE: पत्नी चंद्रिका दीक्षित की 'बेवफाई' बर्दाश्त नहीं कर पा रहे पति युगम?

'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम 'वड़ा पाव गर्ल' यानी कि चंद्रिका दीक्षित अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब पति युगम गेरा का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसे वाइफ की शादी पर उनका रिएक्शन माना जा रहा है. पढ़िए पूरी खबर.

11:03 (IST) 11 Feb 2026
Entertainment News LIVE: अर्चना पूरन सिंह के बेटे ने डिप्रेशन पर की बात

अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमन सेठी ने डिप्रेशन पर खुलकर बात की है. आर्यमन ने बताया कि उनका फुटबॉलर बनने का सपना था, लेकिन पैर टूटने से वो मैन मैच नहीं खेल सके थे और टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. इसके बाद आर्यमन डिप्रेशन में चले गए थे. बाद में उन्होंने सब अपना लिया.

10:41 (IST) 11 Feb 2026
Entertainment News LIVE: सोनम कपूर ने अपनी गोद भराई की स्पेशल वीडियो पोस्ट की

सोनम कपूर जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाली हैं. हाल ही में उनकी गोद भराई की रस्म हुई, जिसमें कई सिलेब्रिटीज शामिल हुए. अब उन्होंने इस खाल पल की छोटी सी क्लिप इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें गोदभराई के खूबसूरत पल बड़े अच्छे से कैप्चर किए गए हैं.

https://www.instagram.com/reel/DUmgivzCoOd/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

10:35 (IST) 11 Feb 2026
Entertainment News LIVE: कब और कहां देखें Anaganaga Oka Raju?

'अनागनगा ओका राजू' की रिलीज डेट सामने आ गई है. अब ये फिल्म आज यानी 11 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रही है. ये फिल्म तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में उपलब्ध है.

10:12 (IST) 11 Feb 2026
Entertainment News LIVE: द डायरी ऑफ मणिपुर का ट्रेलर हुआ रिलीज

महाकुंभ की मोनालीस अब फिल्मों में नजर आने वाली हैं. उनकी आने वाली फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसके लिए उनके फैंस बेहद उत्सुक हैं. यह फिल्म 10 करोड़ के बजट में बनी एक लव स्टोरी फिल्म है. इसमें मोनालिसा के साथ अभिषेक तिवारी मुख्य भूमिका में हैं.

09:58 (IST) 11 Feb 2026
Entertainment News LIVE: करण जौहर ने कैरी मिनाटी पर किया मानहानि का केस दर्ज

करण जौहर ने कैरी मिनाटी पर मानहानि का केस दर्ज किया है. हाल ही में कैरी मिनाटी ने करण जौहर के ऊपर एक विवादित वीडियो बनाई थी, जिसे कोर्ट ने हटाने के सख्त निर्देश दिए हैं. पढ़िए पूरी खबर

09:42 (IST) 11 Feb 2026
Entertainment News LIVE: शर्लिन चोपड़ा का बर्थडे

अपने बोल्ड लुक से सुर्खियों में रहने वालीं एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं. शर्लिन अपने वर्कआउट के लिए जानी जाती हैं और अपने बोल्ड लुक्स से चर्चाओं में बनी रहती हैं.

https://www.instagram.com/p/DUH49EUDbKM/?img_index=1

09:09 (IST) 11 Feb 2026
Entertainment News LIVE: भोजपुरी सितारों ने की 2 शादियां

भोजपुरी के कुछ सितारे ऐसे हैं जिन्होंने 2 शादियां की हैं. इनमें पवन सिंह से लेकर मनोज तिवारी तक शामिल हैं. पहली शादी टूटने के बाद इन सितारों ने दूसरी शादी रचाई और खुशहाल जिंदगी भी जी रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर

08:58 (IST) 11 Feb 2026
Entertainment News LIVE: 'मर्दानी 3' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'मर्दानी 3' ने 12वें दिन 2.02  करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 39.12 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 55.75 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन कर लिया है. फैंस इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं. 'मर्दानी 3' में रानी मुखर्जी के साथ-साथ मल्लिका प्रसाद भी लीड रोल में हैं और दोनों की खूब तारीफ भी हो रही है.

08:25 (IST) 11 Feb 2026
Entertainment News LIVE: O Romeo की एडवांस बुकिंग

शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने एडवांस बुकिंग में मेकर्स को मालामाल कर दिया है. फिल्म ने ब्लॉक सीट्स के साथ 1.42 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं एडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा कमाई महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में ही हुई है. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/p/DTkV68QDQsQ/

08:02 (IST) 11 Feb 2026
Entertainment News LIVE: 'बॉर्डर 2' ने अब तक कितनी की कमाई?

'बॉर्डर 2' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 19 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 19वें दिन 2.84 करोड़ की कमाई की. भारत में अब तक फिल्म ने 314.59 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 426.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. सनी देओल की ये फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

https://www.instagram.com/p/DTiAxZ4DNO7/

07:16 (IST) 11 Feb 2026
Entertainment News LIVE: रजत कपूर का बर्थडे

रजत कपूर आज यानी 11 फरवरी को अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर ने साल 1989 में आई ख्याल गाथा से अपने करियर की शुरुआत की थी. वहीं इसके बाद उन्हें इंडस्ट्री में पहचान मिली. इसके साथ ही एक्टर दिल चाहता है, मॉनसून वेडिंग, मिथ्या, क्रेजी 4, जाने तू... या जाने ना और एजेंट विनोद जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया.

06:50 (IST) 11 Feb 2026
Entertainment News LIVE: 'भागम भाग 2' से गोविंदा के बाहर होने पर परेश रावल का रिएक्शन आया सामने

'भागम भाग 2' से गोविंदा की छुट्टी हो गई है. खबरें हैं कि फिल्म में गोविंदा की जगह मनोज बाजपेयी ने ले ली है. वहीं इस खबर पर अब परेश रावल ने रिएक्ट किया है. गोविंदा के बाहर होने से जहां फैंस भी शॉक्ड हैं, वहीं परेश रावल भी हैरान हैं. परेश रावल ने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए कहा कि मुझे सच में कोई अंदाजा नहीं है, हम गोविंदा को बहुत मिस करेंगे.

00:03 (IST) 11 Feb 2026
Entertainment News LIVE: Border 2-Mardaani 3 के कलेक्शन में उछाल

सिनेमाघरों में रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ और सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बनी हुई है. दोनों फिल्में कमाई करने में पीछे नहीं हट रही है. आइए जानते हैं लेटेस्ट कलेक्शन... पढ़ें पूरी खबर...

00:01 (IST) 11 Feb 2026
Entertainment News LIVE: कैरी मिनाटी को करण जौहर के खिलाफ कंटेंट बनाने से कोर्ट ने रोका

यूट्यूबर कैरी मिनाटी उर्फ अजय नागर को कोर्ट ने आदेश दिया है कि वो फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर के खिलाफ अपमानजनक कंटेंट नहीं बनाएंगे. कोर्ट ने इस पर रोक लगाते हुए पुराने वीडियो डिलीट करने का आदेश दिया है.

23:11 (IST) 10 Feb 2026
Entertainment News LIVE: 4 फिल्में, 4 दिग्गज… 2026 का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश

बॉक्स ऑफिस पर मार्च में साल का सबसे बड़ा क्लैश होने जा रहा है. इस साल चार बड़ी फिल्में एक साथ रिलीज होने वाली है. आइए जानते हैं कि कौन-कौन-सी फिल्में एक साथ रिलीज होंगी? पढ़ें पूरी खबर...

22:03 (IST) 10 Feb 2026
Entertainment News LIVE: Rajpal Yadav की 3 बेटियां, जो लाइमलाइट से बेहद दूर

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में आ गई है. आज हम आपको उनकी बेटियों के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

First published on: Feb 10, 2026 06:51 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.