4 फिल्में, 4 दिग्गज… 2026 का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश, आमने-सामने होंगे साउथ-बॉलीवुड

2026 March Box office Clash: बॉक्स ऑफिस पर मार्च में साल का सबसे बड़ा क्लैश होने जा रहा है. इस साल चार बड़ी फिल्में एक साथ रिलीज होने वाली है. आइए जानते हैं कि कौन-कौन-सी फिल्में एक साथ रिलीज होंगी?

2026 March Box office Clash

2026 March Box office Clash. image credit- social media

2026 March Box office Clash: बॉक्स ऑफिस पर हर कई छोटी-बड़ी फिल्में रिलीज होती रहती हैं. आज हम आपको उन चार फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिनसे टिकट खिड़की पर ना सिर्फ चार बड़ी फिल्में होंगी बल्कि चार दिग्गज स्टार्स भी आमने-सामने होंगे और ये 2026 का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश माना जा रहा है. इन फिल्मों से साउथ और बॉलीवुड आमने-सामने होंगे. आइए जानते हैं कि वो कौन-सी चार फिल्में हैं?

विज्ञापन

2026 का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश

फिल्म ‘टॉक्सिक’

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. ये फिल्म लंबे वक्त से सुर्खियों में हैं. इस फिल्म में यश के अलावा नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंथ,अक्षय ओबेरॉय और सुधेव नायर जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं. ये फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज के लिए तैयार है.

विज्ञापन

फिल्म ‘धुरंधर 2’

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ भी 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है. फिल्म ‘धुरंधर 2’ और फिल्म ‘टॉक्सिक’ एक ही दिन बॉक्स ऑफिस पर आने वाली हैं. दोनों फिल्मों की ओपनिंग डे पर तगड़ी टक्कर होगी. देखने वाली बात होगी कि इन दोनों फिल्मों में कौन-सी फिल्म टिकट खिड़की पर ज्यादा कमाई करती है.

फिल्म ‘द पैराडाइज’

इस लिस्ट में ‘द पैराडाइज’ भी शामिल है. इस फिल्म का साल 2026 की सबसे बड़ी पैन इंडिया एक्शन थ्रिलर फिल्म कहा जा रहा है. फिल्म में सुपरस्टार नानी अहम किरदार में होंगे और इसे 27 मार्च 2026 को दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा. फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है.

विज्ञापन

फिल्म ‘पेड्डी’

राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ का भी फैंस को बेहद इंतजार है. इस फिल्म के साथ ‘द पैराडाइज’ भी रिलीज होगी यानी फिल्म ‘पेड्डी’ 27 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में आएगी. दोनों फिल्मों में पहले दिन ही जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी. फिल्म ‘पेड्डी’ में राम चरण के अलावा जाह्नवी कपूर, शिवा राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी नजर आने वाले हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ