‘जानबूझ कर तृप्ति के पीछे…’, कपिल शर्मा के इस सवाल पर अविनाश तिवारी के गाल हुए लाल, कहीं एक्टर को प्यार तो नहीं?
The Great Indian Kapil Sharma Show में फिल्म O Romeo की पूरी कास्ट पहुंची. इस दौरान कपिल शर्मा ने अविनाश तिवारी से तृप्ति डिमरी को लेकर ऐसा सवाल कर दिया, जिसको सुनकर वो और तृप्ति दोनों ब्लश करने लगे. तभी सबको लगा कि कहीं अविनाश को तृप्ति (तृप्ति डिमरी) से प्यार तो नहीं हो गया है? आइए जानते हैं.
Edited By : Archi Tiwari|Updated: Feb 11, 2026 15:39
Share :
Triptii Dimri and Avinash Tiwary, (Credit- Printerest)
---विज्ञापन---
Avinash Tiwary With Tripti Dimri: हर कोई Netflix पर आने वाले The Great Indian Kapil Sharma Show का दीवाना है. इस बार के गेस्ट के तौर पर फिल्म O Romeo की पूरी कास्ट पहुंची. उनमें तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी एकसाथ काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. कपिल शर्मा के अनोखे सवाल ने अविनाश के गाल लाल कर दिए, जिसके बाद फैंस लगातार तृप्ति और अविनाश के रिश्ते पर अपनी अपनी राय दे रहे हैं. आइए जानते हैं पूरा माजरा.
नेटफ्लिक्स पर आने वाले फिल्म The Great Indian Kapil Sharma Show में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी फिल्म 'ओ' रोमियो' के प्रमोशन के लिए आए थे. कपिल ने अविनाश से तृप्ति के बारे में मजाक किया. उन्होंने मजाकिया अंदाज में अविनाश से पूछा कि क्या अविनाश जानबूझकर तृप्ति के पीछे-पीछे रहते हैं? यह सुनकर अविनाश शर्मा गए और उनके गाल लाल हो गए. वहीं तृप्ति भी अपनी मुस्कुराहट नहीं रोक पाईं. कपिल ने और मजा लिया और पूछा, "कहीं प्यार तो नहीं हो गया?"
कपिल के इस सवाल ने अविनाश को थोड़ा शर्मशार जरूर कर दिया था, लेकिन एक्टर ने बड़ी सादगी से साथ कपिल का वापिस जवाब दिया. उन्होंने तृप्ति को देखते हुए, उनके साथ आगे 5-6 और फिल्में करने की बात कही, जिसको सुनकर सभी मुस्कुराने लगें.
इसी बीच शाहिद कपूर ने भी मस्ती में चौका मारा और उन्होंने कहा कि मैं बहुत गलत जगह बैठ गया हूं. मुझे इनके बीच नहीं बैठना चाहिए था. अब सोशल मीडिया पर मीम्स बनेंगे कि लैला-मजनू के बीच आया रोमियो. शाहिद की ऐसी बात सुनकर सभी जोर जोर से हंसने लगे.
अविनाश और तृप्ति की दोस्ती
अविनाश तिवारी और तृप्ति डिमरी दोनों ने अपनी शुरुआत फिल्म 'लैला मजनू' से की थी. तब से वे अच्छे दोस्त हैं. वे एक-दूसरे की बहुत मदद करते हैं. तृप्ति ने कई बार कहा है कि अविनाश ने उन्हें एक्टिंग सिखाने में साथ दिया. अविनाश भी तृप्ति की तारीफ करते हैं. उनकी यह दोस्ती बहुत प्यारी है. लेकिन कपिल के सवाल ने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया कि कहीं यह दोस्ती से ज्यादा तो नहीं?
फैंस की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर फैंस इस सीन को बहुत पसंद कर रहे हैं. कई लोग लिख रहे हैं कि अविनाश और तृप्ति की जोड़ी अच्छी लगती है. कुछ कहते हैं कि अविनाश सच में शरमा गए थे. यह पल शो का हाइलाइट बन गया. कपिल शर्मा का यह अंदाज ही उन्हें सबसे अलग बनाता है. वे मेहमानों को सहज रखते हुए मजेदार बातें निकाल लेते हैं.
Avinash Tiwary With Tripti Dimri: हर कोई Netflix पर आने वाले The Great Indian Kapil Sharma Show का दीवाना है. इस बार के गेस्ट के तौर पर फिल्म O Romeo की पूरी कास्ट पहुंची. उनमें तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी एकसाथ काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. कपिल शर्मा के अनोखे सवाल ने अविनाश के गाल लाल कर दिए, जिसके बाद फैंस लगातार तृप्ति और अविनाश के रिश्ते पर अपनी अपनी राय दे रहे हैं. आइए जानते हैं पूरा माजरा.
नेटफ्लिक्स पर आने वाले फिल्म The Great Indian Kapil Sharma Show में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी फिल्म ‘ओ’ रोमियो’ के प्रमोशन के लिए आए थे. कपिल ने अविनाश से तृप्ति के बारे में मजाक किया. उन्होंने मजाकिया अंदाज में अविनाश से पूछा कि क्या अविनाश जानबूझकर तृप्ति के पीछे-पीछे रहते हैं? यह सुनकर अविनाश शर्मा गए और उनके गाल लाल हो गए. वहीं तृप्ति भी अपनी मुस्कुराहट नहीं रोक पाईं. कपिल ने और मजा लिया और पूछा, “कहीं प्यार तो नहीं हो गया?”
कपिल के इस सवाल ने अविनाश को थोड़ा शर्मशार जरूर कर दिया था, लेकिन एक्टर ने बड़ी सादगी से साथ कपिल का वापिस जवाब दिया. उन्होंने तृप्ति को देखते हुए, उनके साथ आगे 5-6 और फिल्में करने की बात कही, जिसको सुनकर सभी मुस्कुराने लगें.
इसी बीच शाहिद कपूर ने भी मस्ती में चौका मारा और उन्होंने कहा कि मैं बहुत गलत जगह बैठ गया हूं. मुझे इनके बीच नहीं बैठना चाहिए था. अब सोशल मीडिया पर मीम्स बनेंगे कि लैला-मजनू के बीच आया रोमियो. शाहिद की ऐसी बात सुनकर सभी जोर जोर से हंसने लगे.
---विज्ञापन---
अविनाश और तृप्ति की दोस्ती
अविनाश तिवारी और तृप्ति डिमरी दोनों ने अपनी शुरुआत फिल्म ‘लैला मजनू’ से की थी. तब से वे अच्छे दोस्त हैं. वे एक-दूसरे की बहुत मदद करते हैं. तृप्ति ने कई बार कहा है कि अविनाश ने उन्हें एक्टिंग सिखाने में साथ दिया. अविनाश भी तृप्ति की तारीफ करते हैं. उनकी यह दोस्ती बहुत प्यारी है. लेकिन कपिल के सवाल ने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया कि कहीं यह दोस्ती से ज्यादा तो नहीं?