कौन हैं Carry Minati? जिन पर Karan Johar ने किया मानहानि का केस; जानें क्या है पूरा मामला

Karan Johar Carry Minati: मशहूर यूट्यूबर कैरी मिनाटी एक बार और चर्चाओं में आ गए हैं. करण जौहर ने कैरी मिनाटी पर मानहानि का केस दर्ज कर दिया है. फिल्ममेकर ने कैरी मिनाटी की विवादित वीडियो पर सवाल उठाए हैं और उसे सोशल मीडिया से हटाने की मांग की है.

karan johar files defamation case against carry minati

Karan Johar Carry Minati: मशहूर यूट्यूबर कैरी मिनाटी अपनी वीडियो को लेकर अक्सर कॉन्ट्रोवर्सी से घिरे रहते हैं. एक बार और कैरी मिनाटी का वीडियो विवादों में आ गया है. इसके चलते यूट्यूब कानूनी विवाद में फंस गए हैं. फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्ममेकर करण जौहर ने कैरी मिनाटी पर मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया है. वहीं कोर्ट ने मामले पर सुनवाई करते हुए कैरी मिनाटी को करण जौहर के खिलाफ कोई अपमानजनक कॉन्टेंट बनाने से रोक दिया है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

विज्ञापन

करण जौहर ने किया केस

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार कोर्ट ने यूट्यूबर अजय नागर उर्फ कैरी मिनाटी को करण जौहर पर अपमानजनक कॉन्टेंट बनाने से मना कर दिया है. इसके साथ ही कोर्ट ने कैरी मिनाटी की लेटेस्ट वीडियो को भी सोशल मीडिया से हटाने के लिए कहा है, जिसमें करण जौहर की बुराई की गई थी. सोशल मीडिया पर करण जौहर पर बनी कैरी मिनाटी की ये वीडियो काफी वायरल भी हो रही है.

विज्ञापन

क्या है मामला?

दरअसल करण जौहर के खिलाफ कैरी मिनाटी ने कुछ दिन पहले एक वीडियो बनाई थी, जिसमें करण जौहर का अपमान किया गया था और गाली-गलौज का भी इस्तेमाल किया गया था. वहीं इस पर आपत्ति जताते हुए करण जौहर ने कैरी मिनाटी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया. इस पर सिविल जज पी जी भोसले ने सुनवाई करते हुए कैरी मिनाटी के खिलाफ दायर केस में अंतरिम आदेश जारी किया. यूट्यूबर, उनके मैनेजर दीपक, वन हैंड क्लैप मीडिया, गूगल और मेटा को भी इस केस में शामिल किया गया है. करण जौहर का कहना है कि सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो उनकी छवि खराब कर रहे हैं, इसलिए उन्होंने कैरी मिनाटी और अन्य लोगों से ऐसे वीडियो बनाने और पोस्ट करने पर रोक लगाने की मांग की है.

विज्ञापन

हटाए गए वीडियो

वहीं इस मामले पर कैरी मिनाटी के वकील ने भी बयान जारी किया है. वकील ने कहा कि वीडियो और अन्य कंटेंट पहले ही डिलीट किए जा चुके हैं, इसलिए अब कोई कार्रवाई बाकी नहीं है. सभी पक्षों को सुनने के बाद सिविल जज ने वीडियो और संबंधित कंटेंट पर अस्थायी रोक लगा दी और मेटा को भी वीडियो हटाने का निर्देश दिया. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ