Entertainment News: प्रियंका चोपड़ा पहुंचीं गोल्डन टेंपल, महिलाओं संग धोए बर्तन, वीडियो वायरल

Entertainment News in Hindi: मनोरंजन से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

Entertainment-Live.jpg-1-1

Entertainment-Live.jpg-1-1

Entertainment News in Hindi: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंची हैं, जहां से उनका एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में देसी गर्ल सेवा करती नजर आईं. फैंस को एक्ट्रेस का ये अंदाज भा गया है और हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है.

विज्ञापन

‘उस्ताद भगत सिंह’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

साउथ के पावर स्टार पवन कल्याण की लेटेस्ट एक्शन फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं. 12वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 35 लाख की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 70.29 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड फिल्म ने 94.38 करोड़ की कमाई कर ली है. भले ही फिल्म लाखों में कमा रही हो, लेकिन जल्द ही फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 100 करोड़ के पार हो जाएगा.

विज्ञापन

‘धुरंधर 2’ की कमाई

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 25.30 करोड़ की मोटी कमाई की. फिल्म की ऑक्यूपेंसी 23.5% रही. साथ ही फिल्म के शोज 12वें दिन 17,614 रहे. भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 1,042.23 करोड़ रहा और नेट कलेक्शन 872.17 करोड़ रहा. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने 1,392.23 करोड़ की कमाई कर ली है. मनोरंजन से जुड़ी ऐसी ही ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Entertainment News LIVE: Rajat Dalal ने शेयर किया ड्रीमी वेडिंग का नया वीडियो, देखें

मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, पावरलिफ्टर और रियलिटी शो कंटेस्टेंट रजत दलाल ने अपनी शादी का नया वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में रजत अपनी दुल्हन के साथ नजर आ रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: प्रियंका चोपड़ा पहुंचीं गोल्डन टेंपल, महिलाओं संग धोए बर्तन

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंची हैं, जहां से उनका एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में देसी गर्ल सेवा करती नजर आईं. फैंस को एक्ट्रेस का ये अंदाज भा गया है और हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है.

https://www.instagram.com/reels/DWjiXW-CIwZ/

Entertainment News LIVE: Dhurandhar 2 की 13वें दिन की कमाई कितनी?

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' लगातार कमाल की कमाई कर रही है. फिल्म ने अपनी रिलीज के 13वें दिन भी शानदार कलेक्शन किया है. आइए जानते हैं कि इसकी लेटेस्ट कमाई? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: अपने स्वैग में नजर आए सलमान खान

सलमान खान का एक नया वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है. इस वीडियो में भाईजान अपने स्वैग में नजर आ रहे हैं. सलमान का ये वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/p/DWjaep8kxVK/

Entertainment News LIVE: Divyanka Tripathi की ऑनस्क्रीन ‘बेटी’ का तगड़ा ट्रांसफॉर्मेशन, VIDEO

टीवी के पॉपुलर शो 'ये हैं मोहब्बतें' की छोटी रूही अब बड़ी हो गई है. रूहानिका का ये ग्लैमरस अंदाज हर किसी को बेहद पसंद आया है. फैंस ने रूहानिका के लुक की खूब तारीफ की है. देखें वीडियो

Entertainment News LIVE: Miss World 2026: कब और कहां होगा मिस वर्ल्ड 2026 का आजोयन?

दुनिया के सबसे बड़े ब्यूटी कॉन्टेस्ट, मिस वर्ल्ड 2026 में इस बार भारत की ओर से निकिता पोरवाल शामिल होने वाली हैं. इस इवेंट में निकिता का मुकाबला 130 देशों की हसीनाओं के साथ होने वाला है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: कौन हैं Nikita Porwal? जो मिस वर्ल्ड 2026 के मंच पर करेंगी भारत का नाम रोशन

मिस वर्ल्ड 2026 ब्यूटी पेजेंट का 75वां संस्करण 9 अगस्त से 5 सितंबर तक वियतनाम में आयोजित किया जाएगा. हर साल की तरह इस साल भी कई देशों की सुंदरियां इस पेजेंट का हिस्सा बनेंगीं. भारत की ओर से मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 निकिता पोरवाल इस ब्यूटी पेजेंट में शामिल होंगी. आइए जानते हैं कि कौन हैं निकिता पोरवाल? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: मोनालिसा पर भड़का को-एक्टर, कहा- सेट पर पार्टी, अब छेड़छाड़…

महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा की शादी विवादों में फंसी हुई है. इस शादी पर जमकर बवाल हो रहा है. इस बीच अब मोनालिसा के को-एक्टर का भी गुस्सा फूटा है. आइए जानते हैं कि उनका क्या कहना है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: पहले फेक डेथ न्यूज और अब फेक प्रेग्नेंसी… क्या पूनम पांडे ने फिर खेला पीआर स्टंट?

पॉपुलर इंटरनेट सेंसेशन पूनम पांडे ने हाल ही में एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसके बाद हर कोई कंफ्यूज हो गया. अब सोशल मीडिया पर यही चर्चा हो रही है कि क्या ये सच है या फिर कोई पीआर? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: इंटरनेट पर वायरल हो रहीं बिग बॉस फेम Malti Chahar की 'बोल्ड' तस्वीरें

बिग बॉस फेम माल्ती चाहर अपनी खूबसूरती और बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ खास तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उनका बोल्ड अंदाज देखकर फैंस हैरान रह गए. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 38 साल के बेमिसाल करियर के बाद, सिंगर अब नहीं सुन पाएंगी अपनी ही आवाज

बॉलीवुड की मधुर आवाज आज 'ना सुन पाने' जैसी गंभीर बीमारी की वजह से गाने में सक्षम नहीं हैं. उनकी आवाज को लेकर कभी गैंगस्टर दाऊद भी दीवाने थे. लेकिन 38 साल के बेमिसाल करियर के बाद आज वो अपनी ही आवाज सुनने में असक्षम है. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: मां के निधन से बेहाल Prakash Raj, बेटे का भी बुरा हाल, VIDEO

दिग्गज पैन इंडिया एक्टर प्रकाश राज की मां के अंतिम संस्कार में उनके बेटा का बुरा हाल नजर आया. इस दौरान प्रकाश अपने बेटे को संभालते नजर आए. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE:OTT पर सबसे पहले रिलीज हुई थी 31 बड़े अवॉर्ड्स जीतने वाली ये फिल्म

क्या आपने कभी सोचा है कि सबसे पहली फिल्म कौन सी होगी, जो OTT पर रिलीज हुई होगी? आज हम आपको इस सवाल का जवाब देंगे, कि रिलीज होते ही 11 साल से लगातार यह फिल्म ट्रेंड कर रही है. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: कितने घंटे की होगी Bhooth Bangla?

अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' के ट्रेलर का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. इस बीच अब फिल्म के रनटाइम पर अपडेट आया है. आइए जानते हैं कि ये फिल्म कितने घंटे की होगी? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: इस बार लाफ्टर शेफ शो में नजर आने वाली हैं नीति मोहन और उनकी बहनें

इस बार के लाफ्टर शो में सिंगर नीती मोहन और उनकी बहनें साथ नजर आने वाली हैं. मोहन परिवार की ये तीनों लड़कियां डांस और सिंगिंग में माहिर हैं और अक्सर साथ में परफॉर्मेंस देती रहती हैं.

https://www.instagram.com/reel/DWifH9yDZFV/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

Entertainment News LIVE: Jio Hotstar पर छाई ये मजेदार एक्शन फिल्म, 2 घंटे मिलेगा फुल मजा

अगर आप एक्शन फिल्मों को देखने का शौक रखते हैं, तो यह 2 घंटे 35 मिनट की फिल्म आपको बड़ी पसंद आएगी. इसमें एक्शन और ह्यूमर दोनों का इस्तेमाल किया गया है. एक्शन सीन्स देखकर आप धुरंधर भूल जाएंगे. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: कृति खरबंदा ने अडेंट की अपने भाई की शादी, शेयर की तस्वीरें

कृति खरबंदा ने हाल ही में अपने भाई जयवर्धन खरबंदा की शादी अडेंट की. शादी की तमाम तस्वीरों को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है, जिसमें एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों में परिवार के सदस्य और खूब सारा जश्न दिखाई दे रहा है.

https://www.instagram.com/p/DWicghcE_O-/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

Entertainment News LIVE: क्या प्रेग्नेंट हैं पूनम पांडे? खुद बताया अफवाहों का सच

पूनम पांडे के प्रेग्नेंसी की अफवाहों ने पूरी इंटरनेट हिला दिया. क्योंकि पूनम सिंगल हैं और उस बीच उनके बेबी बंप के साथ तस्वीरें काफी वायरल हो गईं. लेकिन अब खुद उन्होंने इस अफवाह पर सफाई दी है. आइए जानते हैं. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Netflix पर हुई Friends शो की ग्रैंड वापसी, टॉप ट्रेडिंग बना शो

Netflix खोलते ही करोड़ों लोग Friends जैसा सबसे पॉपुलर शो देखा करते थे. लेकिन कुछ समय के लिए यह शो प्लेटफॉर्म से चला गया था. लेकिन अब Friends फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. यह मजेदार शो फिर से Netflix पर आ गया है, जो लगातार ट्रेंड कर रहा है. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: लॉस एंजिल्स में रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का टीजर रिलीज

लॉस एंजिल्स में हाल ही में रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' का टीजर रिलीज किया गया है. इस इवेंट में रणबीर कपूर भी नजर आए. सोशल मीडिया पर इवेंट का वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

Entertainment News LIVE: क्या है Kishore Kumar का मूलांक? जुनूनी स्वभाव के साथ करियर में पाते हैं बड़ी सफलता

अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक के जातक स्वभाव से बड़े जुनूनी होते हैं. वे अगर किसी काम को करने की ठान लेते हैं, तो उसे पूरा करके ही छोड़ते हैं. बॉलीवुड का यह मशहूर नाम भी इस खास मूलांक से संबंध रखता है. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 35वां जन्मदिन मना रहीं पंखुरी अवस्थी

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस पंखुरी अवस्थी आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं. सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस काफी एक्टिव रहती हैं. वहीं टीवी इंडस्ट्री में भी एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को एंटरटेन कर चुकी हैं.

Entertainment News LIVE: पढ़े-लिखे लोगों के बीच इनसिक्योर फील करते हैं अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने हाल ही में शेयर किया है कि वो पढ़े-लिखे लोगों के बीच इनसिक्योर फील करते हैं. सोशल मीडिया पर भी एक्टर का ये बयान काफी वायरल हो रहा है. अक्षय ने आगे कहा कि मैं कभी-कभी सोचता हूं कि मुझे भी पढ़ना चाहिए.

Entertainment News LIVE: फिल्म रामायण के पहले लुक ने जीता सबका दिल, जानें क्या मिला खास?

फिल्म रामायण की टीजर कल अमेरिका के लॉस एजिंल्स में रिलीज किया गया. पहले लुक में ही लोगों की आंखे नम हो आईं. फिल्म का टीजर जनता की उम्मीदों पर खरा उतरा है. आइए जानते हैं डीटेल्स. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: रिश्तेदार बोलकर सुनील लहरी के घर में घुसा फैन

'रामायण' में 'लक्ष्मण' का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं. सुनील लहरी ने रिवील किया है कि उनके घर एक फैन अपने आप को रिश्तेदार बोलकर घर में घुस आया था. सोशल मीडिया पर सुनील लहरी का ये बयान काफी वायरल हो रहा है.

Entertainment News LIVE: जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही 'चिरैया'

'चिरैया' जियो हॉटस्टार पर आते ही ट्रेंड करने लगी है. सोशल मीडिया पर भी सीरीज की स्टारकास्ट की खूब तारीफ हो रही है. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

Entertainment News LIVE: सोनम कपूर ने बेटे को दिया जन्म, अनिल कपूर ने किया रिएक्ट

सोनम कपूर ने दूसरे बेटे को जन्म दिया है. वहीं अब अनिल कपूर ने भी नाना बनने के खुशी जाहिर की है. सोशल मीडिया पर अनिल कपूर का रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है. बता दें सोनम कपूर पहले भी एक बेटे की मां हैं.

Entertainment News LIVE: 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म ने 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 25.30 करोड़ की मोटी कमाई की. भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 1,042.23 करोड़ रहा और नेट कलेक्शन 872.17 करोड़ रहा. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने 1,392.23 करोड़ की कमाई कर ली है.

Entertainment News LIVE: हनी सिंह ने फीमेल फैन के वायरल वीडियो पर किया रिएक्ट

हनी सिंह का हाल ही में मुंबई में कॉन्सर्ट हुआ. इस दौरान एक फीमेल फैन दीवार फांदने की कोशिश करती नजर आईं. इस वायरल वीडियो पर अब हनी सिंह ने रिएक्ट किया है. हनी सिंह ने अपनी इस फीमेल फैन को शेरनी बताया. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: फिर चर्चाओं में आईं दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम

टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस सबा इब्राहिम एक बार फिर चर्चाओं में आ गई हैं. हाल ही में सबा ने अपने यूट्यूब पर एक व्लॉग शेयर किया और कहा कि वो अपना रेस्टोरेंट बंद कर रही हैं. गैस की कमी के चलते एक्ट्रेस ने इस कदम को उठाया है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'उस्ताद भगत सिंह' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

पवन कल्याण की लेटेस्ट एक्शन फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं. 12वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 35 लाख की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 70.29 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड फिल्म ने 94.38 करोड़ की कमाई कर ली है.

Entertainment News LIVE: कार्तिक आर्यन-श्रीलीला की फिल्म में होगा अरिजीत सिंह का गाना

कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की अपकमिंग म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म में शानदार म्यूजिक सुनने को मिलने वाला है. हाल ही में खबरें आई हैं कि इस फिल्म में अरिजीत सिंह का गाना ऑडिंयस को सुनाई देगा. दरअसल अरिजीत सिंह प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन उनके पुराने रिकॉर्ड किए गए गाने नई फिल्मों में सुनने को मिल रहे हैं. वहीं कार्तिक आर्यन की फिल्म में भी रिकॉर्ड किया गया गाना सुनाई देगा. फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने कहा है कि इस फिल्म को 2026 में ही रिलीज करने की प्लानिंग बनाई जा रही है.

Entertainment News LIVE: प्रेरणा अरोड़ा और एक्ट्रेस श्रेया शर्मा एक बार फिर साथ में आएंगी नजर

आपको बता दें कि प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा और एक्ट्रेस श्रेया शर्मा की 'पल्लो लटके' जैसी जबरदस्त हिट जोड़ी अब एक और डांस नंबर पर साथ काम करेगी.

https://www.instagram.com/p/DWhI0qCiqaj/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: अरबाज पटेल ने शिव ठाकरे के साथ रिश्ते को लेकर खुलकर बात कही है.

अरबाज पटेल ने शिव ठाकरे के साथ अपने बेहतर होते रिश्तों पर खुलकर बात कही है. उन्होंने बताया कि उनके बीच अब सब ठीक हो रही हैं. अरबाज ने कहा, "शिव के साथ अब सब ठीक हो सकता है. कल उनकी पार्टी है और उन्होंने मुझे न्योता भी दिया है." इतना ही नहीं अरबाज ने यह भी कहा कि रियलिटी शो के दौरान बने रिश्ते शो खत्म होने के बाद अच्छे हो सकते हैं. उन्होंने कहा, "यही तो खूबसूरती है कि आप शो की बातों को वहीं छोड़ दें और बाहर आकर खुश रहें."

https://www.instagram.com/reel/DWg_NkgjF3F/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: ‘धुरंधर 2’ का 12वें दिन भी बॉक्स ऑफिस तूफान जारी

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' 19 मार्च को सिनेमाघर में रिलीज की गई थी. यह फिल्म लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. यह फिल्म कमाई के मामले में भी नया रिकॉर्ड बना रही है. चलिए जानते हैं की फिल्म ने 12वें दिन कितने का कलेक्शन किया है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Delhi में सजा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026

देश की राजधानी दिल्ली में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 का आगाज हो चुका है. इस बार फिल्म फेस्टिवल में 140 से ज्यादा फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें फीचर फिल्म, एनिमेटेड फिल्में, डॉक्यूमेंट्री और शॉर्ट फिल्म में शामिल है चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Shah Rukh Khan के काफिले में शामिल हुई नई लग्जरी कार

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 1.4 करोड़ रुपए की मर्सिडीज बेंज वी क्लास कार खरीदी है, जिसके बाद उनके लग्जरी कार कलेक्शन में एक और नई कार जुड़ गई है. चलिए जानते हैं कि शाहरुख खान के पास कौन-कौन सी कारें मौजूद हैं. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: UP-बिहार की शान हैं ये 7 भोजपुरी गानें

आपको भी भोजपुरी फिल्में या गाना सुनने का शौक है, तो आज हम आपके लिए भोजपुरी इंडस्ट्री के 7 बेहतरीन गाने लेकर आए हैं, जिसे किसी भी महफिल या पार्टी में बजा सकते हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: शाहरुख खान ने काफिले में शामिल की नई कार, देखें वीडियो

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने आज एक नई कार खरीदी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस कार की कीमत 1.4 करोड़ रुपये बताई जा रही है. किंग खान ने मर्सिडीज-बेंज V-क्लास कार खरीदा है.

https://www.instagram.com/reel/DWgTjE8E_n4/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

Entertainment News LIVE: ना चीन, ना गल्फ… फिर भी ‘Dhurandhar 2’ विदेशों में कैसे तोड़ रही रिकॉर्ड?

बॉलीवुड के सुपरस्टार और मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म 'दंगल' ने चीन में जमकर कमाई की थी, जिसके दम पर आज भी फिल्म इंडिया की सबसे बड़ी फिल्म है. इतना ही नहीं खड़ी देश के दम पर किंग खान की फिल्म 'पठान' ने भी कमाई के रिकॉर्ड बनाए हैं. लेकिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को चीन और गल्फ के देशों में रिलीज किया गया है. लेकिन फिर भी यह फिल्म विदेशों में कमाई के रिकॉर्ड बना रही है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Netflix पर ट्रेंड कर रही 2 घंटे 21 मिनट की ये फिल्म

आप भी ओटीटी पर फिल्म देखना पसंद करते हैं, तो आज हम आपके लिए एक ऐसी फिल्म लेकर आए हैं, जिसकी कहानी आपके दिल को छू लेगी. इस फिल्म को आईएमडीबी ने शानदार रेटिंग से नवाजा है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: ‘Dhurandhar 2’ के ‘जमील जमाली’ की असली बेटी निकली ट्रैवल क्वीन

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघर में रिलीज की गई थी. फिल्म रिलीज से पहले ही काफी बज बना हुआ था, जिसका फायदा फिल्म रिलीज होने के बाद देखने को मिला है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: जायद खान का बड़ा खुलासा, मां को दफनाने की बजाय श्मशान में क्यों किया अंतिम संस्कार?

पब्लिक फिगर होने के कारण एक्टर के हर कदम पर लोगों की नजर बनी रहती है, जिसकी वजह से कई बार उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है. जायद खान को भी पिछले साल मां का अंतिम संस्कार करने पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा जिसे लेकर अब उन्होंने चुप्पी थोड़ी है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: जायद खान का बड़ा खुलासा, मां को दफनाने की बजाय श्मशान में क्यों किया अंतिम संस्कार?

पब्लिक फिगर होने के कारण एक्टर के हर कदम पर लोगों की नजर बनी रहती है, जिसकी वजह से कई बार उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है. जायद खान को भी पिछले साल मां का अंतिम संस्कार करने पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा जिसे लेकर अब उन्होंने चुप्पी थोड़ी है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: एक्टर प्रकाश राज की मां का 86 साल की उम्र में हुआ निधन

एक्टर प्रकाश राज की मां, सुवर्णलता का 29 मार्च, 2026 को 86 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनका अंतिम संस्कार आज बेंगलुरु में किया जाएगा. आपको बता दें कि प्रकाश राज पहले भी अपनी मां की सेहत से जुड़ी मुश्किलों के बारे में खुलकर बात कर चुके हैं. उन्होंने बताया था कि उनकी मां के दिमाग में सिस्ट का पता चला था और उनकी सर्जरी हुई थी.

https://www.instagram.com/p/DWgNjuYE0wZ/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

Entertainment News LIVE: कौन हैं माहिरा शर्मा? भारतीय स्टार गेंदबाज संग आईं नजर

बिग बॉस 13 फेम माहिरा शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. हर तरफ सिर्फ माहिरा शर्मा के ही बातें हो रही है. हाल ही में मुंबई के एक कैफे में माहिरा शर्मा को भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज के साथ देखा गया था, जिसके बाद से फैंस कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: फिल्म 'महाकाली' में अक्षय खन्ना का लुक हुआ वायरल, जल्द करेंगे तेलुगु डेब्यू

अक्षय खन्ना पिछले दिनों काफी सुर्खियों में बने रहे. अब फिर से एक्टर इस नए अवतार में नजर आने वाले हैं. यह उनका तेलुगु डेब्यू होगा. इस एक्शन फिल्म में उनके शानदार काम ने उन्हें फिर से चर्चा में ला दिया. इसमें वे एक अलग ही लुक में नजर आ रहे हैं. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: प्रियदर्शन ने आदित्य धर की धुरंधर 2 को किया इस 50 साल पुरानी फिल्म से कंपेयर

फिल्म इंडस्ट्री में गुरु और शिष्य का रिश्ता काफी अहम होता है. मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन ने अपने शिष्य आदित्य धर की फिल्म को इस 50 साल पुरानी फिल्म से कंपेयर किया है. उन्होंने अपने शिष्य की कला की खूब तारीफ की. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: OTT पर कब और कहां रिलीज होगी आमिर खान की 'सितारे जमीन पर'?

आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर थिएटर के बाद अब OTT पर रिलीज होने वाली है. इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म को आप पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं. यह बच्चों के लिए एकदम परफेक्ट है. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: टीवी एक्टर विवान और पत्नी को हुआ बेटा

टीवी एक्टर विवान और उनकी पत्नी को बेटा हुआ है. इस खुशी के मौके पर पूरी टीवी इंडस्ट्री विवान को बधाई दे रही है. उन्होंने मधुबाला जैसे फेमस शो में काम किया हुआ है.

https://www.instagram.com/p/DWfsf_qDEf3/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

Entertainment News LIVE: अप्रैल में इन दो 'महा-फिल्मों' के बीच होगी कांटे की टक्कर, कौन मारेगा बाजी?

अप्रैल 2026 महीना बड़ा खास होने वाला है. सिनेमा लवर्स को इस महीने 2 बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में देखने को मिलेंगी. इन फिल्मों में अक्षय कुमार से लेकर मृणाल ठाकुर तक सबकी धांसू एंट्री होने वाली है. आइए जानते हैं. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: इंस्टाग्राम पर मिलेगा अब धुरंधर Effect, जानिए क्या आया नया बदलाव?

इंस्टाग्राम के इस नए फीचर ने धुरंधर 2 फैंस को खुश कर दिया है. उन्होंने अपनी सेटिंग में कुछ जरूरी बदलाव किए हैं. इस चेंज को फैंस देखकर खुश हो गए. आइए जानते हैं इस नए फीचर के बारे में. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE:काजोल की खूबसूरती ने इंटरनेट पर लगाई आग

काजोल ने इंस्टाग्राम पर ब्लैक ड्रेस में बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. इसमें एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. आंखों में काजल और चेहरे पर मुस्कान लोगों को बहुत पसंद आ रही है.

https://www.instagram.com/p/DWeFqeiAnoa/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: 3 घंटे 49 मिनट की वो स्पाई-थ्रिलर फिल्म, जिसने तोड़ा 2026 का रिकॉर्ड

कुछ स्पाई थ्रिलर फिल्म इतनी धांसू होती हैं, जिनके आगे बड़ी बड़ी फिल्में धराशाही हो जाती हैं. ऐसी ही फिल्म 2026 में रिलीज हुई, जिसने बड़ी बड़ी फिल्मों के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. आज वह हिंदी सिनेमा की चौथी सबसे बड़ी हिट कहला रही है. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: राशा थडानी के साउथ इंडियन लुक ने लोगों के बनाया दीवाना

राशा थडानी ने इंस्टाग्राम पर अपना साउथ इंडियन लुक शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लाल साड़ी पहनी हुई है. इसमें राशा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं.

https://www.instagram.com/p/DWeLI-NjEj2/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: सोनम कपूर के दोनों बेटों के मूलांक से जानें उनका भविष्य

अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आप मूलांक के जरिए व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव के बारे में जान सकते हैं. सोनम कपूर के दोनों बेटों के मूलांक में ऐसा संयोग मिला है, जिससे उनके भविष्य और स्वभाव के बारे में जाना जा सकता है. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: एक्टर नानी ने अपने बेटे का 9वां जन्मदिन मनाया

एक्टर नानी अपनी धांसू एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने इस साल अपने बेटे का 9वां जन्मदिन मनाया है. इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि 'हैप्पी बर्थडे मेरा सुंदर बच्चा, इस साल भी तुम ग्लू गन, खिलौनों और पियानो की धुन में खोए रहो.'

https://www.instagram.com/p/DWehRY6Ex-N/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: वीकेंड पर 'धुरंधर 2' ने अपनी ही फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड, जानें अब तक की कमाई

फिल्म धुरंधर 2 ने अपनी ही फिल्म धुरंधर का आंकड़ा पार कर लिया है. सिर्फ 11 दिनों में ऐसी बंपर कमाई देखकर हर कोई हैरान है. अब धुरंधर 2 भारत की सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म बन चुकी है. आइए जानते हैं अब तक का कुल कलेक्शन. पढें पूरी खबर...

YouTuber अनुराग डोभाल का दूसरा जन्म

UK07 Rider अनुराग डोभाल हाल ही में बेबी ब्वॉय के पिता बने हैं. उनकी पत्नी रितिका चौहान ने राम नवमी के दिन बेटे को जन्म दिया है. इस खास मौके पर पिता अनुराग का अब एक इमोशनल वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने नवजात बच्चे को पहली बार गोद में लिया. उन्होंने इस पल को अपना दूसरा जन्म बताया. बता दें कुछ समय से अनुराग काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. क्योंकि कुछ हफ्तों पहले उन्होंने वीडियो रिलीज करके अपने परिवारजनों पर गंभीर आरोप लगाए थे. इन्हीं विवादों के बीच अनुराग अपने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान गंभीर दुर्घटना के शिकार हुए, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं. रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने अपने पिछले नकारात्मक व्यवहार और परिवार के साथ हुए झगड़ों के बाद अब अपने बच्चे के लिए एक नई और सकारात्मक शुरुआत करने की बात कही है.

Entertainment News LIVE: Dhurandhar 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

धुरंधर 2 फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है. रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे वीकेंड पर इसने अपनी पहली फिल्म धुरंधर को भी पीछे छोड़ दिया है. फिल्म ने 11वें दिन भारत में कुल 68.10 करोड़ रुपए की कमाई की. वहीं कुल इंडिया नेट कलेक्शन की बात करें, तो अब तक 846.87 करोड़ रुपए हो चुके हैं. वहीं धुरंधर 2 ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन में 1361.95 करोड़ रुपए कमाए हैं. इससे आदित्य धर की यह फिल्म 1500 करोड़ क्लब के और करीब पहुंच गई है. बता दें कि धुरंधर 2 भारतीय सिनेमा के इतिहास की चौथी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है.

Entertainment News LIVE: राहुल अरुणोदय बनर्जी के निधन से शोक में डूबी फिल्म इंडस्ट्री

बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में इस वक्त मातम छाया हुआ है. लोकप्रिय अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी का अचानक निधन होने पर पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में हैं. वे ओडिशा के तालसारी बीच पर एक धारावाहिक ‘भोले बाबा पार करेगा’ की शूटिंग कर रहे थे. शूटिंग खत्म होने के बाद वे समुद्र में चले गए. वहां एक बड़ी लहर आई और वे पानी में फंस गए. क्रू मेंबर्स ने उन्हें बाहर निकाला लेकिन अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस दुखद घटना पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक व्यक्त किया है. इसके अलावा एक्टर जीत ने भी X पर दुख जताते हुए लिखा- ‘काफी जल्दी चले गए…’. वहीं बंगाली एक्ट्रेस सुभाश्री गांगुली, परमब्रत चट्टोपाध्याय जैसे बड़े कलाकारों ने भी शोक जताया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ