---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Border 2 बनी 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, इन 5 मूवीज से अभी भी पीछे

Border 2 Highest Grossing Film 2026: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में छाई हुई है. कमाई के मामले में फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. हालांकि अभी भी ये फिल्म 5 फिल्मों से पीछे है. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Feb 10, 2026 06:26
Border 2 Highest Grossing Film 2026
'बॉर्डर 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Border 2 Highest Grossing Film 2026: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 18 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस पर अभी भी जारी है. फैंस इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स भी मिल रहा है. वहीं ‘बॉर्डर 2’ कमाई के मामले में 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. हालांकि अभी भी ये फिल्म 5 फिल्मों के कलेक्शन को पछाड़ नहीं सकी है. ‘बॉर्डर 2’ इन 5 फिल्मों से अभी भी पीछे है. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

‘बॉर्डर 2’ का कलेक्शन

‘बॉर्डर 2’ की कमाई की बात की जाए तो Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली. 18वें दिन सनी देओल की फिल्म ने 1.85 करोड़ की कमाई की. भारत में अब तक फिल्म ने 311.60 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 426.15 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. अपकमिंग वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘वध 2’ vs ‘भाभीजी घर पर हैं’, बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी, जानिए कमाई में कौन निकला आगे

इन फिल्मों से अभी भी पीछे

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है, लेकिन अभी भी पिछले साल रिलीज हुई 5 फिल्मों से पीछे है. इनमें ‘धुरंधर’, ‘छावा’, ‘सैयारा’, ‘कांतारा: चैप्टर 1’ और ‘कुली’ शामिल हैं. ‘धुरंधर’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1304.5 करोड़, ‘सैयारा’ का 570.33 करोड़, ‘छावा’ का 807.91 करोड़, ‘कांतारा: चैप्टर 1’ का 852.36 करोड़ और ‘कुली’ का 518 करोड़ है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘O Romeo ’ पर नहीं लगेगी रोक, कोर्ट का आया बड़ा फैसला, जानिए रिलीज डेट

फिल्म की स्टारकास्ट

‘बॉर्डर 2’ की कहानी के साथ-साथ फिल्म की स्टारकास्ट की भी खूब तारीफ हो रही है. फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी लीड रोल में हैं. वहीं इनके साथ ही मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा और आन्या सिंह भी मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं. इन सभी सितारों ने फिल्म में अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है और उनका दिल जीत लिया है.

---विज्ञापन---
First published on: Feb 10, 2026 06:26 AM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.