Anaganaga Oka Raju: थिएटर से लेकर ओटीटी तक फिल्में रिलीज होती रहती हैं. कुछ फिल्में ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस बल्कि ओटीटी पर भी कमाल कर देती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं...

2 / 7
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि फिल्म 'अनगनगा ओका राजू' है. आज 11 फरवरी से इस फिल्म को ओटीटी पर स्ट्रीम किया जा सकेगा.

3 / 7
फिल्म 'अनगनगा ओका राजू' ओटीटी पर आते ही छा गई है. ये फिल्म रिलीज के साथ ही नेटफ्लिक्स की टॉप लिस्ट में शामिल हो गई है. फिल्म को लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है.

4 / 7
फिल्म 'अनगनगा ओका राजू' की बात करें तो इस फिल्म में नवीन पोलीशेट्टी और मीनाक्षी चौधरी लीड रोल में नजर आए हैं. इस पॉलिटिकल कॉमेडी ड्रामा को मारी ने डायरेक्ट किया है.

5 / 7
फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है. ये फिल्म ओरिजिनल तेलुगु वर्जन के साथ, नॉन-तेलुगु दर्शकों के लिए तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी ऑडियो ऑप्शन भी अवेलेबल है.

6 / 7
फिल्म के बजट और कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म को सिर्फ 30 करोड़ के बजट में बनाया गया था. फिल्म की कमाई की बात करें तो ये फिल्म ने 83 करोड़ की कमाई की थी.

7 / 7
2 घंटे 30 मिनट की इस फिल्म को सिनेमाघरों में लोगों का बेहद प्यार मिला था. अब फिल्म ओटीटी पर आ गई है और ओटीटी पर भी फिल्म को लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है.