बंगाली सिनेमा को बड़ा झटका, शूटिंग के बीच Rahul Banerjee की समुद्र में गिरकर हुई मौत

बंगाली एक्टर राहुल बनर्जी का 43 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनका निधन शूटिंग के दौरान हुए एक हादसे से हुआ है. एक्टर के निधन के निधन की खबर मिलते ही उनके फैंस काफी दुखी में नजर आ रहे हैं.

rahul banarjee

मशहूर बंगाली एक्टर राहुल बनर्जी का निधन शूटिंग के दौरान हो गया है. राहुल की मौत उड़ीसा में नव दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण हुई है. दरअसल यह घटना दुखद घटना तलसारी बीच पर हुई है. दिवंगत एक्टर राहुल बनर्जी अपने फेमस टीवी शो ‘भोले बाबा पर करेगा’ की शूटिंग कर रहे थे. बता दें कि शूटिंग के दौरान वह समुद्र में गिर गए और उनकी मृत्यु हो गई.

विज्ञापन

हादसे के तुरंत बाद उन्हें रेस्क्यू कर अस्पताल में ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल पहुंचते ही मृत्यु घोषित कर दिया समुद्र में गिरने से बंगाली एक्टर राहुल बनर्जी का निधन हो गया है. हालांकि, शुरुआती जांच में यह साफ नहीं हो पाया है कि राहुल की मौत पानी में डूबने के कारण हुई है या फिर हार्ट अटैक की वजह से हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिती समझ आएगी.

विज्ञापन

आपको बता दें कि राहुल को समुद्र से रेस्क्यू करने के बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल दीघा अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टर उन्हें मृत घोषित किया था. वहीं  दीघा पुलिस के एसपी ने जानकारी दी है कि शव को दीघा मेडिकल सेंटर में रखा गया है और आगे की जांच हो रही है.

सीएम ममता बनर्जी ने जताया शोक

बंगाली मशहूर एक्टर राहुल बनर्जी के निधन पर सीएम ममता बनर्जी ने शोक जताया है. उन्होंने एक्टर के निधन पर शोक जताते हुए एक्स पर लिखा, ‘मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा है कि यह सब कैसे हो गया वह मेरे पसंदीदा कलाकारों में से एक थे और वो एक बेहतरीन इंसान भी थें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ