O Romeo Advance Booking: 'ओ रोमियो' ने रिलीज से पहले ही मचाया तहलका, एडवांस बुकिंग में मेकर्स हुए मालामाल

O Romeo Advance Booking: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘ओ रोमियो’ सुर्खियों में छाई हुई है. फिल्म ने रिलीज से पहले ही मेकर्स को मालामाल कर दिया है. वहीं ओपनिंग डे में भी फिल्म करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल करती दिखाई देगी.

O Romeo Advance Booking

O Romeo की एडवांस बुकिंग

O Romeo Advance Booking: शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर ऑडियंस में काफी क्रेज दिखाई दे रहा है. रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर मूवी का बज बन चुका है. वहीं स्टारकास्ट की भी खूब जमकर तारीफ हो रही है. इसी बीच अब फिल्म की एडवांस बुकिंग के भी आंकड़े सामने आ गए हैं. रिलीज से पहले ही फिल्म के मेकर्स मालामाल हो गए हैं. वहीं वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हो रही इस फिल्म की कमाई भी धांसू हो सकती है. चलिए जानते हैं फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई की है.

विज्ञापन

कितनी हुई कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार पूरे भारत में फिल्म ने अब तक 16203 टिकट बेच दिए हैं. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के अब तक 3444 शोज बुक हो चुके हैं. फिल्म ने इन सीट्स और शोज के साथ 36.65 लाख रुपये की कमाई कर ली है. ब्लॉक सीट्स को मिलाकर ये आंकड़ा 1.42 करोड़ पहुंच गया है. रिलीज से पहले ही करोड़ों की कमाई कर मेकर्स भी मालामाल हो गए हैं.

विज्ञापन

पहले दिन कितनी कर सकती है कमाई?

एडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा कमाई महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में ही हुई है. ब्लॉक सीट्स के साथ महाराष्ट्र में 26.08 लाख, उत्तर प्रदेश में 15.21 लाख और दिल्ली में 30.91 लाख की कमाई हो गई है. वहीं पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार ‘ओ रोमियो’ पहले दिन 4 करोड़ से 7 करोड़ के बीच की ओपनिंग कर सकती है. इसका सटीक अनुमान 5.50 करोड़ है. अगर अनुमान ठीक होता है तो ये फिल्म इस साल की बड़ी ओपनिंग में शामिल हो जाएगी.

विज्ञापन

फिल्म में ये सितारे भी शामिल

फिल्म के मेकर्स ने जब से फिल्म का टीजर और ट्रेलर रिलीज किया है, तभी से फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर अलग ही एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के साथ अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, नाना पाटेकर, दिशा पाटनी और फरीदा जलाल लीड रोल में हैं. फिल्म में रोमांस और एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे. ये फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ