गुजरात में बंदर ने किया इंसानों जैसी हरकत, मोबाइल लेकर बैठा स्क्रीन छूते हुए - वीडियो हुआ वायरल

गुजरात के पाटन जिले में बंदर द्वारा मोबाइल छीनकर उसे चलाने की कोशिश का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है.
“बंदर की सेल्फी” नाम से शेयर हो रहा यह वीडियो लोगों को खूब हंसा रहा है और तेजी से ट्रेंड कर रहा है.

गुजरात में बंदर ने किया इंसानों जैसी हरकत, मोबाइल लेकर बैठा स्क्रीन छूते हुए - वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन

गुजरात के पाटन जिला से एक बेहद मजेदार और चौंकाने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक बंदर की ऐसी हरकत देखने को मिली, जिसे देखकर लोग हंसी से लोटपोट हो रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, एक महिला अपने हाथ में मोबाइल फोन लेकर खड़ी थी. वह शायद किसी से बात कर रही थी या फोन में कुछ देख रही थी. तभी अचानक वहां बंदरों का एक झुंड पहुंच गया. आमतौर पर लोग बंदरों से सावधान रहते हैं, लेकिन यहां सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला. एक बंदर अचानक महिला के पास आया और झटके में उसका मोबाइल छीनकर भाग गया.

Advertisment

शुरुआत में तो वहां मौजूद लोग हैरान रह गए और महिला भी समझ नहीं पाई कि आखिर हुआ क्या. लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने सबको हंसा दिया. बंदर थोड़ी दूर जाकर बैठ गया और मोबाइल को ध्यान से देखने लगा. ऐसा लग रहा था जैसे वह कोई नई चीज समझने की कोशिश कर रहा हो.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बंदर अपनी उंगलियों से मोबाइल की स्क्रीन को छू रहा है और उसे चलाने की कोशिश कर रहा है. उसकी हरकतें बिल्कुल इंसानों जैसी लग रही थीं. कुछ पलों में तो ऐसा भी लगा कि बंदर कैमरे की तरफ देख रहा है, जैसे वह खुद की फोटो या सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा हो.

इसी वजह से लोग इस वीडियो को “बंदर की सेल्फी” कहकर शेयर कर रहे हैं. आसपास मौजूद लोगों ने इस मजेदार पल को अपने कैमरे में कैद कर लिया. अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ