Delhi Film Festival 2026 में सिर्फ हिंदी ही नहीं, इन भाषाओं का भी चलेगा जादू, इस दिग्गज अभिनेता को समर्पित किया गया ये फेस्टिवल

Delhi Film Festival 2026: दिल्ली फिल्म फेस्टिवल 2026 सिनेमा जगत का बड़ा उत्सव माना जाता है. यह फेस्टिवल 25 मार्च से 31 मार्च 2026 के बीच में दिल्ली के भारत मंडपम में हो रहा है. इस दौरान सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि अन्य भाषाओं की फिल्में भी दिखाई जाएंगी. आइए जानते हैं इसकी डीटेल्स.

Delhi Film Festival 2026

Delhi Film Festival 2026

Delhi Film Festival 2026 Bharat Mandapam: दिल्ली फिल्म फेस्टिवल 2026 राजधानी में सिनेमा का बड़ा उत्सव बन गया है। यह फेस्टिवल 25 मार्च से 31 मार्च 2026 तक भारत मंडपम में चल रहा है। दिल्ली टूरिज्म द्वारा आयोजित यह पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव है। यहां सिर्फ हिंदी फिल्में नहीं, बल्कि कई भारतीय भाषाओं की फिल्में भी दिखाई जा रही हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु दत्त को समर्पित खास श्रद्धांजलि

इस बार का यह फेस्टिवल दिग्गज अभिनेता, निर्देशक और फिल्मकार गुरु दत्त की जन्म शताब्दी को समर्पित किया गया है. गुरु दत्त ने भारतीय सिनेमा को नई ऊंचाई दी है. उनकी फिल्में जैसे पीयासा, कागज के फूल और साहिब बीबी और गुलाम आज भी लोगों को छूती हैं.

गुरु दत्त के कामों का प्रदर्शन

दिल्ली फिल्म फेस्टिवल में उनकी क्लासिक फिल्मों के रिस्टोर्ड वर्जन दिखाए जा रहे हैं. खासकर पीयासा का 4K रिस्टोर्ड प्रिंट पहली बार दिखाया गया. NFDC और NFAI के साथ मिलकर ये पुरानी फिल्में नई चमक के साथ पेश की गई हैं.

विज्ञापन

कई भाषाओं का मिलेगा जादू

फेस्टिवल में सिर्फ हिंदी नहीं, बल्कि तमिल, तेलुगु, मलयालम, बंगाली, मराठी और अन्य भारतीय भाषाओं की फिल्में भी शामिल हैं. ‘इंडियन सिनेमा नाउ’ सेक्शन में 40 से ज्यादा फिल्में दिखाई जा रही हैं. इनमें अलग-अलग राज्यों की कहानियां, संस्कृति और जीवन दिखाया गया है.

विज्ञापन

47 देशों की भागीदारी

इसके अलावा इस फेस्टिवल में 47 देशों की 140 से ज्यादा फिल्में स्क्रीन पर आएंगी. विदेशी फिल्मों के साथ भारतीय क्षेत्रीय सिनेमा का भी मजबूत प्रदर्शन है. इससे दर्शकों को पता चलता है कि भारतीय सिनेमा कितना विविध और समृद्ध है.

विज्ञापन

खास आकर्षण और कार्यक्रम

फेस्टिवल में कई मास्टरक्लास और चर्चाएं हो रही हैं. अभिनेता पियूष मिश्रा ने मास्टरक्लास दिया है. ‘दास्तान-ए-गुरुदत्त’ जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं. रिकी केज का ग्लोबल सिनेमा म्यूजिक कॉन्सर्ट भी लोगों को आकर्षित कर रहा है. बता दें कि फेस्टिवल में विकी कौशल, हेमा मालिनी जैसे सितारे भी फेस्टिवल में शामिल हुए. फिल्मों के बाद निर्देशकों से सवाल-जवाब का सिलसिला चल रहा है. इससे नई पीढ़ी को पुरानी और नई फिल्मों दोनों का ज्ञान मिल रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ