Sonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने 29 मार्च 2026 को दुसरी बार मां बनी है, उन्होंने एक बेबी बॉय को जन्म दिया है. इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है.

sonam kapoor
विज्ञापन

बॉलीवुड मशहूर हीरोइन और फैशन क्वीन कपूर दूसरी बार मां बनी है सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा 29 मार्च 2026 को दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं. इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ साझा की है. यह न्यूज सुनने के बाद उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. कपल को ढेर सारी बधाइयां भी दे रहे हैं. इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ;बेहद कृतज्ञता और प्यार भरे दिल के साथ हम यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही कि आज 29 मार्च 2026 को हमारे घर एक नन्हे बेटे का आगमन हुआ है’.

सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने शेयर किया पोस्ट

इतना ही नहीं पोस्ट में आगे सोनम कपूर ने लिखा, ‘हमारा परिवार अब बड़ा हो गया और उसके आने से हमारे दिल भी विशाल और हो गया है. वायू (पहला बेटा) अपने छोटे का स्वागत कर बहुत खुश नजर आ रही है’. उन्होंने आगे लिखा,  ‘हम इस अनमोल नई जान के लिए पर खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं, जिसने हमारे घर में आकर खुशियों से भर दिया. हम चार लोगों के परिवार के रूप में इस खूबसूरत नए अध्याय के स्वागत करने के लिए भगवान की आभार व्यक्त करती हुं. प्यार के साथ सोनम आनंद और वायु’

विज्ञापन

कब हुई थी सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी

आपको बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने साल 2018 में शादी की थी. दोनों शादी से पहले 8 साल तक एक दूसरे को डेट किया है. सोनम ने साल 2022 में अपने पहले बेटे वायु का वेलकम किया था. इतना ही नहीं सोनम ने बेबी बंप की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ