---विज्ञापन---

किसी को पीटा, तो कहीं आधी रात को मचाया बवाल…, Salman Khan के बचपन के यार ने खोली उनकी सारी पोल

Salman Khan Childhood Secrets: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान फिर से सुर्खियों में छाए हुए हैं. बता दें कि उनकी पुरानी जिंदगी के कुछ किस्से, उनके ही दोस्त ने इंटरव्यू के दौरान बताए. सलमान के बचपन के दोस्त ने उनके जीवन से जुड़ी कई बातें बताई हैं. आइए जानते हैं.

---विज्ञापन---

Salman Khan Friend Master Raju: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के बारे में कौन नहीं जानता. वे फिल्में इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं. बता दें कि वे बचपन से ही इंडस्ट्री में लाइट्स, कैमरा और एक्शन के बीच रही है. उनसे जुड़ी कई बातें सिर्फ उनके बचपन के दोस्तों के बता है.

यह भी पढ़ें: ‘मैं नहीं गाऊंगी…’, ‘धुरंधर’ सिंगर के लाइव कॉन्सर्ट में लड़कियों से हुई छेड़छाड़, जैस्मिन ने बीच में रोका शो

---विज्ञापन---

दोस्त ने खोले बचपन के राज

हाल ही में उनके बचपन के दोस्त मास्टर राजू ने एक इंटरव्यू में उनके पुराने जीवन के बारे में कई चीजें बताई. राजू और सलमान दोनों मुंबई के बांद्रा इलाके में बड़े हुए. वे साथ साइकिल चलाते थे, खेलते थे और सपने देखते थे. राजू ने बताया कि सलमान बहुत खुशमिजाज लड़का था. फिल्म ‘पत्थर के फूल’ के समय सलमान स्केटिंग प्रैक्टिस करता था और राजू साइकिल पकड़कर उसकी मदद करता था. दोनों की दोस्ती इतनी गहरी थी कि वे बेझिझक एक-दूसरे के साथ समय बिताते थे.

गुस्से में आधी रात को मचाया बवाल

राजू ने सलमान खान के गुस्से के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए. उन्होंने बताया कि कैसे सलमान अपने इमोशन कंट्रोल नहीं कर पाते हैं. गुस्से या दुख में वे कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं. राजू ने खुलासा किया, “कई बार सलमान किसी को पीट देते थे.” इसके अलावा, पुरानी गर्लफ्रेंड से नाराज होने पर वे आधी रात को उसकी बिल्डिंग के नीचे खड़े होकर चिल्लाते और गालियां देते थे. ऐसे में पूरा मोहल्ला जाग जाता और बवाल मच जाता.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: आखिर क्यों बेटे के लिए मौसमी चटर्जी के दरवाजे तक गए थे धर्मेंद्र? अभिनेत्री ने खुद किया था खुलासा

सलमान दिल से साफ इंसान

सलमान खान के बारे में राजू ने आगे बताया कि वे बहुत मीठा और नेक दिल वाला इंसान है. वे जो भी करते हैं, दिल से करते हैं. गुस्सा आने पर वे कंट्रोल खो देते हैं, लेकिन उनका इरादा कभी बुरा नहीं होता. राजू ने बचपन की कई यादें साझा कीं और बताया कि सलमान आज भी वही पुराना वाला दोस्त है, बस अब स्टार बन गए हैं. फेम की वजह से वे थोड़ा दूर रहते हैं, लेकिन दोस्ती अब भी वैसी ही मजबूत है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Subedaar Teaser Review: अनिल कपूर का ‘झक्कास’ एक्शन, 69 की उम्र में बने राउडी, दुश्मनों के छुड़ाए पसीने

First published on: Feb 11, 2026 07:09 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola