1 / 10
_Aishwarya Rai Bachchan Moolank
Aishwarya Rai Bachchan Moolank: आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस हैं. लेकिन फिर भी इन महिलाओं के अलावा इस खास मूलांक की लड़कियों की टक्कर कोई नहीं ले सकता. यह लोग सूरत और सीरत दोनों से बेहद खूबसूरत होती हैं.

2 / 10
अंक ज्योतिष के जरिए आप व्यक्ति के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं. इस सदियों पुराने ज्ञान में आपको व्यक्ति से जुड़े खूफिया राजों के बारे में पता लग सकता है. न्यूमरोलॉजी में मूलांक का बड़ा महत्व होता है, जिससे आप भविष्य और व्यवहार को परख सकते हैं. (Credit- Printerest)

3 / 10
आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत अदाकाराओं में से एक हैं. लेकिन इनकी खूबसूरती को मात देने के लिए बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय काफी हैं. वे सिर्फ शक्ल से नहीं बल्कि अक्ल से भी बेहद समदार और खूबसूरत हैं. (Credit- Printerest)

4 / 10
ऐश्वर्या राय का जन्म 1 नवंबर को हुआ. इस हिसाब से उनका मूलांक 1 कहलाता है. यह सूर्य का अंक होता है. इस मूलांक पर सूर्य देव की विशेष कृपा होती है. यह अंक नेतृत्व, आत्मविश्वास और चमक का प्रतीक है. और इस मूलांक के सभी लक्षण ऐश्वर्या की चरित्र और स्वभाव में दिखाई देते हैं. (Credit- Printerest)

5 / 10
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है, इन सभी लोगों का मूलांक 1 कहलाएगा. क्योंकि अपने मूलांक को जानने के लिए आप अपनी जन्मतिथि का योग करें. मूलांक 1 सिर्फ बाहरी रूप से सुंदर नहीं बल्कि अंदर से मजबूत और प्रभावशाली व्यक्तित्व के होते हैं. (Credit- Printerest)

6 / 10
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1 वाली लड़कियां बेहद आकर्षक और ग्रेसफुल होती हैं. उनका चेहरा ऐसा लगता है जैसे सूर्य की किरणें पड़ रही हों. वे मिस वर्ल्ड जैसी खिताब जीतती हैं और बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाती हैं. उनकी मुस्कान और अंदाज इतना खास है कि लोग उन्हें देखकर दिल हार बैठते हैं. (Credit- Printerest)

7 / 10
खूबसूरत दीपिका और आलिया के होने पर भी ऐश्वर्या का आभामंडल बाकियों की अपेक्षा का अलग और आकर्षक होगा. क्योंकि उनमें सूर्य का तेज और नेतृत्व करने की क्षमता आसानी से झलकती है. वे जहां जाती हैं, वहां का पूरा कंट्रोल उनके हाथ में होता है. वे किसी रानी की तरह लगती हैं. (Credit- Printerest)

8 / 10
मूलांक 1 वाली लड़कियां सूर्य की चमक के कारण ज्यादा तेजस्वी और क्लासिक सुंदर लगती हैं. उनका ग्रेसफुल अंदाज, चलने का तरीका और बोलचाल सब कुछ राजसी होता है. लोग उन्हें देखकर कहते हैं - "वाह, क्या बात है! ऐश्वर्या इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण हैं. (Credit- Printerest)

9 / 10
यह लड़कियां किसी भी परिस्थिति को बड़ी समझदारी के साथ हैंडल करती हैं. यह कम बोलकर अपना ध्यान सबकी ओर खींच सकती हैं. यह लड़कियां कभी घबराती नहीं हैं और हमेशा कॉन्फिडेंट रहती हैं. फिल्म हो या जिंदगी, इनके पास हमेशा कंट्रोल होता है. (Credit- Printerest)

10 / 10
Disclaimer: यह लेख ज्योतिष शास्त्र और सामान्य जानकारियों की मदद से लिखा गया है. News24 इसमें बताए गए तथ्यों की पुष्टी नहीं करता. (Credit- Printerest)