1 / 9
Shahrukh Khan Gauri Khan Valentine Gift
SRK First Valentine Gift For Gauri: किंग ऑफ रोमांस कहे जाने वाले शाहरुख खान की लव लाइफ काफी चर्चा में रही हैं. उनकी पत्नी कभी उनकी गर्लफ्रेंड हुआ करती थी, जिनसे शादी करने के ख्वाब शाहरुख देखा करते थे. इस वैलेंटाइन वीक में क्या आप जानते हैं कि शाहरुख ने अपने पहले वैलेंटाइन पर गौरी को क्या गिफ्ट दिया था?

2 / 9
शाहरुख खान और गौरी खान की मोहब्बत की कहानी बॉलीवुड में बहुत मशहूर है. दोनों की शादी साल 1991 में हुई थी. उससे पहले कई साल तक वे एक-दूसरे से प्यार करते थे. शादी से पहले ही उन्होंने वैलेंटाइन डे मनाया था. (Credit- Printerest)

3 / 9
वो शुरुआती दिन उनकी मोहब्बत के खास पल थे. कई लोग नहीं जानते हैं कि किंग ऑफ रोमांस कहे जाने वाले शाहरुख खान ने अपनी महबूबा को वैलेंटाइन के इस खास मौके पर पहली बार क्या गिफ्ट किया था. आइए जानते हैं. (Credit- Printerest)

4 / 9
कुछ साल पहले, वैलेंटाइन डे पर शाहरुख खान ने अपने फैंस के साथ #AskSRK सेशन किया था. एक फैन ने पूछा कि उन्होंने गौरी को पहले वैलेंटाइन डे पर क्या गिफ्ट दिया था. इस पर शाहरुख ने जवाब दिया कि "अगर मुझे ठीक याद है तो अब 34 साल हो गए हैं... मुझे लगता है कि गुलाबी प्लास्टिक की बालियों (इयररिंग्स) की एक जोड़ी दी थी." (Credit- Printerest)

5 / 9
शाहरुख खान के स्टारडम के आगे यह गिफ्ट काफी छोटा था, लेकिन अपने पहले वैलेंनटाइन के दौरान शाहरुख के पास ज्यादा पैसे नहीं हुआ करते थे. वे दिल्ली में पढ़ाई करते थे और यह दौर उनके फिल्मों से आने से पहले का था. (Credit- Printerest)

6 / 9
अपनी गौरी को खुश करने के लिए शाहरुख ने जैसे तैसे जुगाड़ करके यह छोटा सा तोहफा चुना. हालांकि, इस छोटे से तोहफे के पीछे शाहरुख का गौरी के लिए ढ़ेर सारा प्यार छिपा हुआ था. यह गुलाबी रंग की प्लास्टिक इयररिंग्स गौरी के लिए बहुत खास बन गईं. (Credit- Printerest)

7 / 9
बता दें कि शाहरुख और गौरी की मुलाकात दिल्ली में हुई थी. दोनों अलग-अलग धर्म के थे, इसलिए परिवार वालों को मनाना आसान नहीं था. लेकिन शाहरुख की लगन ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया. हालांकि, सुपरस्टार बनने से पहले और बनने के बाद भी गौरी के लिए शाहरुख का प्यार एक सा ही रहा. (Credit- Printerest)

8 / 9
आज शाहरुख बड़े सुपरस्टार हैं, वहीं गौरी बहुत सक्सेसफुल बिजनेस वुमन हैं. दोनों ही अपने करियर में अच्छा कर रहे हैं. वहीं इनके 3 बच्चे भी हैं. शाहरुख और गौरी कुछ समय से नहीं बल्कि शाहरुख के स्ट्रगल टाइम से साथ में हैं. उनका प्यार काफी पुराना है. (Credit- Printerest)

9 / 9
शाहरुख-गौरी की यह कहानी बताती है कि वैलेंटाइन डे मनाने के लिए बड़े-बड़े गिफ्ट की जरूरत नहीं. एक छोटा-सा तोहफा, जो दिल से दिया जाए, वही सबसे खास होता है. आज के दौर में जहां लोग महंगे गिफ्ट देते हैं, वहां यह याद दिलाता है कि प्यार की असली कीमत दिल में होती है. (Credit- Printerest)