---विज्ञापन---

देसी जुगाड़ वायरल: लड़की ने बाइक के साइलेंसर पर बनाई रोटियां, VIDEO देख लोग रह गए हैरान

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो जिसमें लड़की बाइक के साइलेंसर पर रोटियां सेकती नजर आ रही है. वीडियो ने इंडियन जुगाड़ और गैस की कमी के समय की रचनात्मकता को दिखाया है.

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं. इस वीडियो में एक लड़की रसोई का पारंपरिक चूल्हा छोड़कर अपनी रोटियां बाइक के गरम साइलेंसर पर सेंकती नजर आ रही है. वीडियो को देखकर नेटिजन्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, कोई इसे “इंडियन जुगाड़” कह रहा है तो कोई इसे गैस की कमी की वजह से मजबूरी बता रहा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की जमीन पर बैठकर रोटियां बेलती है. जैसे ही रोटी तैयार होती है, वह उसे तवे की जगह बाइक के साइलेंसर पर रख देती है. इसके बाद रोटी को पलट-पलटकर सेकती है. यह देसी तरीका देखकर कई लोग हंस रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे छात्रों या नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रेरणादायक जुगाड़ भी मान रहे हैं. यह वीडियो ऐसे समय में आया है, जब देश के कई हिस्सों में LPG सिलेंडर की सप्लाई को लेकर दिक्कतें बनी हुई हैं. मिडिल ईस्ट में तनाव और कच्चे तेल की कमी की वजह से गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है. इसके अलावा, शादी-ब्याह के सीजन में गैस की खपत अचानक बढ़ गई है. इस वजह से लोग तरह-तरह के देसी जुगाड़ के उपाय अपनाकर अपनी समस्याओं का हल खोज रहे हैं.

---विज्ञापन---

इंस्टाग्राम पर @vimlaa5063 अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक लगभग 2 करोड़ बार देखा जा चुका है. यूजर्स ने इसे इंडियन जुगाड़ का बेहतरीन उदाहरण बताया है. कुछ लोगों का कहना है कि यह गैस की भारी किल्लत के समय लोगों की रचनात्मक सोच को दिखाता है. इस वीडियो ने यह साबित कर दिया है कि इंडियन जुगाड़ केवल मनोरंजन ही नहीं बल्कि जरूरतों का स्मार्ट हल भी हो सकता है. वीडियो की वायरलिटी और लोगों की प्रतिक्रियाओं से साफ है कि सोशल मीडिया पर ऐसे देसी उपाय हमेशा चर्चा में रहते हैं.

First published on: Mar 26, 2026 03:38 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola