जब अलमारी में पकड़े गए थे Priyanka Chopra के 'ब्वॉयफ्रेंड', Kiss करने से पहले ही मौसी ने फेर दिया था अरमानों पर पानी

Priyanka Chopra Childhod Incident: प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बुक ‘अनफिनिश्ड’ में बचपन का एक बड़ा मजेदार, मगर डरावना किस्सा बताया है. उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड को अलमारी में बंद कर दिया था. फिर भी उनकी मासी ने उन्हें पकड़ लिया था.

Priyanka Chopra (1)

Priyanka Chopra (Credit- Printerest)

Priyanka Chopra Unfinished book Stories: Priyanka Chopra को कई सारे लोग पीसी के नाम से भी जानते हैं. वे बॉलीवुड की सुपरस्टार रह चुकी हैं. वहीं हॉलीवुड में अब काफी नाम कमा रही हैं. लेकिन उनकी जिंदगी से जुड़े कई मजेदार और शरारती घटनाओं के किस्से आज भी मशहूर हैं, जिन्हें सुनकर हर कोई हंसते हंसते लोट पोट हो जाएगा. अपनी किताब ‘अनफिनिश्ड’ में उन्होंने अपने स्कूल टाइम का एक ऐसा किस्सा शेयर किया है, जो सुनकर आप हंस पड़ेंगे. आइए जानते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका के स्कूल की पहली मोहब्बत

जब प्रियंका 9वीं या 10वीं क्लास में थीं. उस वक्त वो अमेरिका में अपनी मौसी किरण के घर रहती थीं, क्योंकि मां-पापा काम के सिलसिले में दूर थे. उसी वक्त का ये किस्सा प्रियंक चोपड़ा ने अपनी किताब  ‘अनफिनिश्ड’ में बताया. प्रियंका को स्कूल में एक लड़के से प्यार हो गया. उसका नाम वो किताब में ‘बॉब’ रखती हैं (असली नाम नहीं बताया ताकि उसकी प्राइवेसी बनी रहे). बॉब 10वीं क्लास में पढ़ता था. वो लड़का प्रियंका को बहुत पसंद आया. वो मजाकिया चेहरे बनाता था और रोमांटिक तरीके से गिफ्ट देता था, जैसे अपनी चेन प्रियंका को पहना दी. लेकिन मौसी को डर था कि प्रियंका पढ़ाई पर ध्यान न दे, इसलिए डेटिंग की इजाजत नहीं थी. दोनों स्कूल में ही मिलते-बातें करते थे.

मौसी के घर में ‘बॉब’ को बुलाया

प्रियंका किताब में बताती हैं कि एक दिन प्रियंका ने सोचा कि मौसी के घर बॉब को बुला लें. मौसी बाहर गई हुई थीं. दोनों घर में अकेले थे. वो काउच पर बैठकर टीवी देख रहे थे, हाथ में हाथ डाले. प्रियंका को लगा कि अब पहला किस करने का मौका है. वो दोनों करीब आने लगे, दिल तेज धड़क रहा था. लेकिन तभी खिड़की से मौसी की कार दिखी. मौसी अचानक वापस आ गई थीं.

विज्ञापन

अलमारी में छिपने का ड्रामा

मौसी को आता देख प्रियंका घबरा गईं. बॉब के बाहर जाने का कोई रास्ता नहीं था. वो दोनों कमरे की तरफ भागे. प्रियंका ने बॉब को अलमारी में धक्का मारकर छिपा दिया और कहा, “चुप रहना!” मौसी घर में आईं और पूछने लगीं कि क्या हो रहा है. प्रियंका ने झूठ बोला कि वो अकेली हैं. लेकिन मौसी को शक हो गया. वो कमरे में आईं और अलमारी का दरवाजा खोल दिया.

विज्ञापन

बॉब पकड़ा गया

मौसी ने बॉब को अलमारी से बाहर निकला. मौसी हैरान थीं. उन्होंने तुरंत प्रियंका की मां को फोन किया और कहा, “मुझे यकीन नहीं हो रहा, इसकी अलमारी में एक लड़का था!” प्रियंका डर से कांप रही थीं. उनका पहला किस का प्लान तो पानी में पड़ गया. मौसी ने खूब डांटा और कहा कि ऐसे झूठ मत बोलो.

क्या हुआ आगे?

इस घटना के बाद मौसी और सख्त हो गईं. प्रियंका को अच्छी तरह समझाया गया कि पढ़ाई पहले है. बॉब से रिश्ता स्कूल तक सीमित रह गया. प्रियंका ने किताब में लिखा है कि वो पल मजेदार लेकिन डरावना था. आज पीसी हंसकर ये किस्सा बताती हैं. लेकिन उस समय वो मंजर काफी डरावना था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ