हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Entertainment News: जावेद अख्तर ने की स्मित मछार की तारीफ, बोले- ‘महावीर चक्र मिलना चाहिए’

Entertainment News: मनोरंजन से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

विज्ञापन
मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स (Pic Credit- Instagram/AI)

Live Updates

22:58 (IST) 02 Oct 2026

Entertainment News LIVE: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3′ ने पहले दिन कितने का किया कलेक्शन?

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ आज यानी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म रिलीज होती ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. इस  मूवी के देशभर में 15 हजार से ज्यादा शोज लगे हुए हैं. ऐसे में अब अजय के फैंस अब सर्च कर रहे हैं कि एक्टर की फिल्म ने पहले दिन कितने का कलेक्शन किया है. पढ़िए पूरी खबर...

21:45 (IST) 02 Oct 2026

Entertainment News LIVE: CJP प्रोटेस्ट में शामिल हुईं शबाना आजमी

कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट मुंबई में चल रहा है, इस प्रोटेस्ट में अभिनेत्री शबाना आजमी ने भी शिरकत की है. उन्होंने प्रोटेस्ट में चीफ इलेक्शन कमिश्नर CEC के इस्तीफे की मांग की अवाज उठाई है. पढ़िए पूरी खबर...

20:35 (IST) 02 Oct 2026

Entertainment News LIVE: JioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’

अगर आपको आयुष्मान खुराना कि फिल्म ‘अंधाधुन’ (Andhadhun) पसंद आई है, तो आपको पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’ जरूर देखनी चाहिए. इस मूवी के हर किरदार पर आपको शक होने वाला है.

19:25 (IST) 02 Oct 2026

Entertainment News LIVE: Netflix पर तबाही मचा रही 7 एपिसोड वाली ये सीरीज

हाल ही में रिलीज हुई इमरान हाशमी फिल्म 'आवारापन 2' दर्शकों को काफी पसंद आई थी. लेकिन आज हम आपको एक्टर की एक ऐसी सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इन दिनों ओटीटी पर जमकर देखी जा रही है.

18:34 (IST) 02 Oct 2026

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया हुए गिरफ्तार!

एक्टर डिनो मोरिया को मुंबई पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) ने आज यानी 2 अक्टूबर गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, एक्टर के साथ 8 घंटे तक उनके घर पर ही पूछताछ की और बाद में उन्हें गिरफ्तार किया है.

16:15 (IST) 02 Oct 2026

Entertainment News LIVE: नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, टीम ने दिया हेल्थ अपडेट

Nushrratt Bharuccha Health Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा का बाली में बीते दिन एक्सीडेंट हुआ था. वहीं अब खबर आ रही है कि एक्ट्रेस की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है. वहीं अब टीम ने एक्ट्रेस का हेल्थ अपडेट शेयर किया है.

14:51 (IST) 02 Oct 2026

Entertainment News LIVE: 2 करोड़ में बनी 'हनुमान अंश' की कमाई पहुंची 400 करोड़ पार

56वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2.90 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 19% रही. वहीं शोज की बात करें तो 56वें दिन फिल्म के शोज 4,345 रहे. 8वें हफ्ते में फिल्म ने 29.20 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 317.38 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 374.86 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 414.06 करोड़ है. पढ़िए पूरी खबर

14:04 (IST) 02 Oct 2026

Entertainment News LIVE: सिनेमाघरों में रिलीज हुई वीर पहाड़िया की 'प्रेम कीटाणु'

वीर पहाड़िया स्टारर 'प्रेम कीटाणु' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. सोशल मीडिया पर फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस फिल्म की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था, वहीं अब ये फिल्म फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद तहलका मचा रही है.

13:39 (IST) 02 Oct 2026

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर छाईं ये फिल्में

नेटफ्लिक्स पर 'चुंबक' सीरीज तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज ने ट्रेंडिंग लिस्ट में ऑपरेशन सफेद सागर, द फाइनल प्रॉब्लम, इंडियाज गॉट लेटेंट और द जेंटलमैन जैसी सीरीज शामिल हैं. नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में ये सीरीज 'चुंबक' से कहीं पीछे हैं. 

13:03 (IST) 02 Oct 2026

Entertainment News LIVE: यूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी

यूट्यूबर सौरव जोशी से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है. सौरव जोशी की फैमिली के साथ हलद्वानी के तिकोनिया चौराहे के आसपास कुछ कार सवार युवकों ने बदसलूकी की है. यूट्यूबर ने अपने व्लॉग में घटना की जानकारी दी है. वहीं जब सौरव जोशी के साथ ये घटना हुई तो उनकी पत्नी अवंतिका ने हिम्मत दिखाई और पेट्रोलिंग कर रही पुलिस से कार सवार युवकों की शिकायत की.

12:30 (IST) 02 Oct 2026

Entertainment News LIVE: 16 एपिसोड्स की इस सीरीज ने Netflix पर मचाई धूम

नेटफ्लिक्स की इस ट्रेंडिंग सीरीज का नाम 'चुंबक' है. इस सीरीज के 8 एपिसोड्स पहले ही रिलीज हो चुके थे. वहीं अब हाल ही में इस सीरीज के पार्ट 2 के 8 एपिसोड्स को रिलीज किया गया है. ये सीरीज नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. सीरीज में फैमिली ड्रामा के साथ-साथ कॉमेडी से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे.

11:46 (IST) 02 Oct 2026

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 20' में उदिति और लव के बीच हुई लड़ाई

लेटेस्ट प्रोमो में लव गिल और उदिति सिंह के बीच में बहसबाजी देखने को मिल रही है. इस लड़ाई को देखने के बाद घर के कंटेस्टेंट्स भी हैरान रह गए. उदिति सिंह के कैप्टन बनने के बाद ही ये लड़ाई घर में देखने को मिलने वाली है. वहीं सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस 20' का ये प्रोमो काफी वायरल हो रहा है.

11:06 (IST) 02 Oct 2026

Entertainment News LIVE: 'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी...', निम्रत कौर ने शहीद पिता को किया याद

बॉलीवुड एक्ट्रेस निमरत कौर ने हाल ही में अपनी लाइफ से जुड़े एक किस्से को शेयर किया है, जिसमें वो अपने शहीद पिता मेजर भूपेंद्र सिंह के बारे में बात करती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि उनके पिता को आतंकवादियों ने अगवा कर लिया था और बाद में उनकी हत्या कर दी गई थी. पढ़िए पूरी खबर

10:29 (IST) 02 Oct 2026

Entertainment News LIVE: नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर, खुद किया रिवील

स्वरा भास्कर 'राइज एंड फॉल 2' में जबरदस्त गेम खेलती नजर आ रही हैं. इस शो में उनके गेम को फैंस पसंद भी कर रहे हैं. शो के लेटेस्ट एपिसोड में एक्ट्रेस ने प्रियंका चाहर चौधरी और तेजप्रताप यादव के सामने अपनी लाइफ से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया. एक्ट्रेस ने बताया कि 'तनु वेड्स मनु' के तुरंत बाद वो एक सोलो फिल्म कर रही थीं, जिसके डायरेक्टर ने उन्हें काफी परेशान किया था. पढ़िए पूरी खबर

10:15 (IST) 02 Oct 2026

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 20' में हुआ मिड वीक एविक्शन

लेटेस्ट एपिसोड में मिड वीक एविक्शन देखने को मिला. रीति तिवारी घर से एविक्ट हो गई हैं. दरअसल कैप्टेंसी के दावेदार माही विज, उदिति सिंह और यंग डीएसए ने आपसी सहमति से रीति तिवारी को एविक्ट कर दिया है. सोशल मीडिया पर रीति तिवारी के एविक्शन की खबरें भी जोरों-शोरों से वायरल हो रही हैं. वहीं अब देखना दिलचस्प होगा कि रीति तिवारी के जाने के बाद घर के माहौल में कितना बदलाव देखने को मिलता है.

09:33 (IST) 02 Oct 2026

Entertainment News LIVE: कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन?

'बिग बॉस 20' की इनसाइड खबरें शेयर करने वाले फैन पेज 'बीबी तक' के मुताबिक माही विज और यंग डीएसए को कैप्टेंसी टास्क में हराकर उदिति सिंह घर की नई कैप्टन बन गई हैं. हालांकि अभी तक ये एपिसोड टेलीकास्ट नहीं किया गया है. अपकमिंग एपिसोड में बिग बॉस उदिति सिंह के कैप्टन बनने की घोषणा करते नजर आएंगे. पढ़िए पूरी खबर

09:13 (IST) 02 Oct 2026

Entertainment News LIVE: 'द पैराडाइज' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'द पैराडाइज' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं. 8वें दिन फिल्म ने 3.30 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 15.8% रही. वहीं शोज की बात करें तो 8वें दिन फिल्म के शोज 5,067 रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 108.20 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 127.75 करोड़ किया. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 158.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसके साथ ही फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की भी खूब तारीफ की जा रही है.

08:43 (IST) 02 Oct 2026

Entertainment News LIVE: 2 अक्टूबर के खास मौके पर देखें ये 5 फिल्में

महात्मा गांधी की जयंती आज पूरे देश में मनाई जा रही है. बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में बन चुकी हैं जिनमें महात्मा गांधी की झलक देखने को मिली है. इन्हें आप अपनी फैमिली के साथ बैठकर बिंज वॉच कर सकते हैं. इनमें 'द मेकिंग ऑफ द महात्मा', 'हे राम', 'गांधी', 'लगे रहो मुन्ना भाई' और 'गांधी, माई फादर' जैसी फिल्में शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

08:14 (IST) 02 Oct 2026

Entertainment News LIVE: 'द वन' ने कितनी की कमाई?

सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'द वन' की कमाई में 7वें दिन करोड़ों की कमाई की. फिल्म ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.40 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 17% रही. वहीं शोज की बात करें तो 7वें दिन फिल्म के शोज 6,966 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 53.50 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 63.57 करोड़ रहा. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने 69.07 करोड़ की कमाई कर ली है.

07:40 (IST) 02 Oct 2026

Entertainment News LIVE: के के मेनन का बर्थडे

के के मेनन आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत में हिंदी सिनेमा के साथ-साथ तमिल, तेलुगु और मराठी सिनेमा में भी काम किया. वहीं इसके बाद हिंदी सिनेमा में उन्होंने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत लिया था. वो ब्लैक फ्राइडे, दीवार, सरकार, शौर्य, गुलाला, हैदर और बेबी जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. इसके साथ ही एक्टर कई ओटीटी वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैं और ओटीटी लवर्स को अपनी एक्टिंग से दीवाना बना चुके हैं.

06:58 (IST) 02 Oct 2026

Entertainment News LIVE: ऋतिक रोशन ने गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग मनाई 5वीं एनिवर्सरी

ऋतिक रोशन और सबा आजाद को एक-दूसरे के साथ 5 साल पूरे हो गए हैं. एक्टर ने गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ फोटो शेयर करते हुए 5वीं एनिवर्सरी का ऐलान किया. वहीं इस पोस्ट में एक्टर ने सबा आजाद के साथ कई क्यूट फोटोज भी शेयर कीं. सोशल मीडिया पर एक्टर का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. वहीं खास बात ये है कि इस पोस्ट पर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने भी रिएक्ट किया है. सुजैन खान ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लिखा, 'बहुत प्यारा, सालगिरह मुबारक हो.' फैंस सुजैन और ऋतिक की बॉन्डिंग को भी काफी पसंद कर रहे हैं.

00:04 (IST) 02 Oct 2026

Entertainment News LIVE: चप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग

बिहार में इन दिनों बॉलीवुड स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म द वन (The Vvaan) बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार प्रदर्शन कर रही है. मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर इस वीक 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

23:11 (IST) 01 Oct 2026

Entertainment News LIVE: OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म दृश्यम 3 का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन इसी बीच एक्टर की एक और फिल्म ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है. पढ़िए पूरी खबर...

22:15 (IST) 01 Oct 2026

Entertainment News LIVE: कैसी है अजय देवगन की 'दृश्यम 3'?

अजय देवगन की फिल्म Drishyam: The Conclusion एक ऐसा सस्पेंस थ्रिलर है, जो अपनी कहानी और शानदार स्क्रीनप्ले के दम पर दर्शकों को आखिरी फ्रेम तक बांधे रखता है. चलिए जानते हैं कि कैसी है यह मूवी?

21:14 (IST) 01 Oct 2026

Entertainment News LIVE: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट?

बॉलीवुड एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी का रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का फिनाले 4 अक्टूबर को होने वाला है. वहीं शो की कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट टॉप 5 में शामिल हो गई है, जिसके बाद वो रोने लगीं.

20:30 (IST) 01 Oct 2026

Entertainment News LIVE: नवजोत सिंह सिद्धू ने खास अंदाज में पोती का बताया नाम

Navjot Singh Sidhu: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने नन्ही परी का स्वागत किया है, जिसके बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को जानकारी दी है. इतनी ही नहीं सिद्धू ने पोती का नामकरण भी हो चुका है. पढ़िए पूरी खबर...

17:53 (IST) 01 Oct 2026

Entertainment News LIVE: कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला

मोनालिसा भोंसले के साथ-साथ उसके पति ने आरोप लगाया है कि मुस्लिम से शादी करने पर उनके पिता और छोटे भाई नाराज होकर उनके जन्म रिकॉर्ड में हेरफेर कर उन्हें नाबालिग साबित करने की कोशिश की है. वहीं कोर्ट ने भी मोनालिसा की उम्र को लेकर बड़ा फैसला आया है.

16:59 (IST) 01 Oct 2026

Entertainment News LIVE: OTT पर मौजूद है ये 5 हॉरर फिल्में

ओटीटी पर आपको हॉरर-थ्रिलर फिल्में देखना अच्छा लगता है, तो आज हम आपको 5 डरावनी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसके हर एक सीन देख आपको डर लगने वाला है. इन दिनों ये हॉरर फिल्में देखना दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं.

14:45 (IST) 01 Oct 2026

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी परिणीति चोपड़ा की थ्रिलर सीरीज

परिणीति चोपड़ा की थ्रिलर सीरीज नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर छाई हुई है. 7 एपिसोड्स की इस सीरीज में सस्पेंस और थ्रिलर से भरे सीन्स देखने को मिल रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी ये सीरीज तहलका मचा रही है. फैंस को ये सीरीज काफी पसंद आ रही है. बता दें फिल्म में परिणीति चोपड़ा के साथ-साथ जेनिफर विंगेट भी लीड रोल में हैं.

13:58 (IST) 01 Oct 2026

Entertainment News LIVE: 'दृश्यम 3' ओपनिंग डे पर कितनी कर सकती है कमाई?

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की प्रीडिक्शन भी सामने आ गई है. ट्रेड एनालिस्ट्स के अनुसार जयदीप अहलावत और अजय देवगन की ये थ्रिलर फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 45 से 55 करोड़ तक की कमाई कर सकती है.

13:36 (IST) 01 Oct 2026

Entertainment News LIVE: 'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग

अजय देवगन और जयदीप अहलावत की 'दृश्यम 3' ने एडवांस बुकिंग में 30.05 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. ब्लॉक सीट्स के साथ ये आंकड़ा 39.37 करोड़ पहुंच गया है. वहीं एडवांस बुकिंग में अब तक फिल्म के 11.56 लाख टिकट्स बिक चुके हैं. इसके साथ ही फिल्म के 37,059 शोज बुक हो चुके हैं.

12:50 (IST) 01 Oct 2026

इस शुक्रवार 2 अक्टूबर को रिलीज हो रहीं ये 5 फिल्में सीरीज

इस शुक्रवार ओटीटी पर नई-नई फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इनमें एक्शन, सस्पेंस, थ्रिलर और कॉमेडी का भरपूर डोज मिलेगा. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये फिल्में और सीरीज परफेक्ट चॉइस हैं. इनमें बेथलहम कुडुम्बा यूनिट, हैशटैग लव, डूइंग लाइफ, पूजा मेरी जान और शूमाकर '94 - द बर्थ ऑफ अ लीजेंड जैसी फिल्में-सीरीज शामिल हैं.

12:16 (IST) 01 Oct 2026

Entertainment News LIVE: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री 3' पर आया अपडेट

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री 3' पर अपडेट सामने आया है. प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने इस फिल्म को लेकर अपडेट शेयर किया है. ये फिल्म अब साल 2028 में रिलीज होने जा रही है. अब फैंस की एक्साइटमेंट और तेज हो गई है.

11:43 (IST) 01 Oct 2026

Entertainment News LIVE: फराह खान ने पैपराजी को दी चेतावनी

फराह खान को पैपराजी ने स्पॉट किया. इस दौरान फिल्ममेकर कैजुअल कपड़ों में थीं. फराह खान ने नीली शर्ट और डेनिम पेंट्स पहने हुए थे. वहीं फिल्ममेकर अपने किसी काम के लिए बाहर आई थीं और अचानक से पैपराजी को देखकर फराह खान हैरान रह गईं. जब फराह खान आगे जाने लगीं तो उन्होंने पलटकर पैपराजी को चेतावनी दी कि गलत एंगल से फोटो क्लिक मत करना. इस पर फराह खान ने सलमान खान की बात को पैपराजी को याद दिलाया. फराह खान ने कहा, 'सलमान भाई ने बोला ना, पीछे से फोटो नहीं लेने का. कैमरा घुमाओ, कैमरा घुमाओ.' पढ़िए पूरी खबर

11:12 (IST) 01 Oct 2026

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में

बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार के रूप में राजेश खन्ना को जाना जाता था. जी हां राजेश खन्ना ने ही 60 से 70 तक के दशक में लगातार 15 सुपरहिट फिल्में दी थीं और ऑडियंस के दिलों पर राज किया. सुपरस्टार ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार 15 सुपरहिट फिल्में देकर एक रिकॉर्ड बनाया था, जिसे आज तक कोई भी सितारा तोड़ नहीं सका है. पढ़िए पूरी खबर

10:37 (IST) 01 Oct 2026

Entertainment News LIVE: कब रिलीज होगी यामी गौतम की 'नई-नवेली'?

यामी गौतम की 'नई-नवेली' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इस फिल्म में यामी गौतम एक्शन सीन्स करती नजर आ रही हैं. वहीं फिल्म का ट्रेलर फैंस के दिलों पर छा गया है. फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

09:42 (IST) 01 Oct 2026

Entertainment News LIVE: 'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस?

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का 5वां सीजन शुरू हो गया है और कपिल शर्मा के शो के पहले गेस्ट 'दृश्यम 3' की टीम ही बनी. इस दौरान कपिल शर्मा ने 'दृश्यम 3' की टीम से पाव भाजी के पीछे की कहानी पूछी. कपिल शर्मा ने पूछा कि फिल्म के डायलॉग में पाव भाजी का ही इस्तेमाल क्यों किया गया. इस पर फिल्म की यंग एक्ट्रेस मृणाल जाधव ने इससे जुड़ा मजेदार किस्सा ऑडियंस के सामने सुनाया. पढ़िए पूरी खबर

08:58 (IST) 01 Oct 2026

Entertainment News LIVE: Bigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता!

'बिग बॉस 20' की इनसाइड खबरें शेयर करने वाले फैन पेज 'बीबी तक' के मुताबिक मिड वीक एविक्शन में रीति तिवारी बिग बॉस के घर से बेघर होने जा रही हैं. जी हां रिपोर्ट्स के अनुसार रीति तिवारी 'वीकेंड का वार' से पहले ही एविक्ट होने जा रही हैं. दरअसल 'बिग बॉस 20' के घर में लड़कों के बीच होने वाले टास्क में यंग डीएसए कैप्टेंसी के दावेदार बनते दिखाई देंगे.

08:28 (IST) 01 Oct 2026

Entertainment News LIVE: बिग बी ने दिया हेल्थ अपडेट

एक्टर ने फैंस को अपना हेल्थ अपडेट भी शेयर किया. एक्टर ने कहा, 'चिंता करने की कोई बात नहीं है ये गंभीर नहीं है. मैं खड़े होकर भी मोनोलॉग बोल सकता था लेकिन खड़े होने में थोड़ी परेशानी हो रही थी.' एक्टर ने शो की शुरुआत कुर्सी पर बैठे-बैठे ही की. वहीं एक्टर के फैंस भी इस खबर से चिंता में आ गए. सोशल मीडिया पर एक्टर के फैंस स्पीडी रिकवरी के लिए प्रार्थना भी कर रहे हैं.

07:58 (IST) 01 Oct 2026

Entertainment News LIVE: KBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के लेटेस्ट एपिसोड में घुटने में लगी चोट के बारे में बताया. बिग बी ने बताया कि 'केबीसी 18' की शूटिंग के दौरान वो फिसल गए थे और उनके घुटने में चोट लग गई. वहीं इसके बाद से एक्टर के फैंस भी चिंता में आ गए हैं. पढ़िए पूरी खबर

07:30 (IST) 01 Oct 2026

Entertainment News LIVE: 'हनुमान अंश' की कमाई

'हनुमान अंश' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 55 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 55वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.35 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 15.0% रही. वहीं फिल्म के शोज 4,264 रहे. भारत में अब तक 314.63 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 371.65 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 410.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. 'द वन' ने जहां बीते बुधवार 4.35 करोड़ का कलेक्शन किया तो वहीं 'हनुमान अंश' ने सिर्फ 2.35 करोड़ ही छापे. इसके मुताबिक 'द वन' ने ज्यादा कमाई की.

07:06 (IST) 01 Oct 2026

Entertainment News LIVE: 'द वन' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'द वन' ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.35 करोड़ का कलेक्शन किया. हालांकि 5वें दिन के मुकाबले फिल्म की कमाई में छठे दिन गिरावट देखने को मिली. 5वें दिन फिल्म ने 6 करोड़ की कमाई की थी. छठे दिन फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 16% रही. वहीं फिल्म के शोज 7,070 रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 49.20 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 58.54 करोड़ रहा. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 63.54 करोड़ की कमाई की.

06:51 (IST) 01 Oct 2026

Entertainment News LIVE: यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर हुआ जारी, जानें रिलीज डेट

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फिल्म में यामी गौतम दिव्य शक्तियां दिखा रही हैं. रिलीज होते ही ट्रेलर सोशल मीडिया पर छा गई है. फिल्म में यामी गौतम एक्शन सीन्स भी करती नजर आएंगी. वहीं फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' सिनेमाघरों में 16 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज होते ही ऑडियंस का दिल जीत लिया है. फैंस को यामी गौतम का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है.

Entertainment News: भारतीय सिनेमा के जाने-माने गीतकार जावेद अख्तर ने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाई दुबई के फ्लाइट में कथित घटना में भारतीय पायलट स्मित मच्छार की जमकर तारीफ की है और एक्स पर पोस्ट कर कैप्टन का हौसला बढ़ाया है. इतना ही नहीं उन्होंने मच्छार को महावीर चक्र जैसा सम्मान देने की बात कही है. 

के के मेनन का बर्थडे

के के मेनन आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत में हिंदी सिनेमा के साथ-साथ तमिल, तेलुगु और मराठी सिनेमा में भी काम किया. वहीं इसके बाद हिंदी सिनेमा में उन्होंने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत लिया था. वो ब्लैक फ्राइडे, दीवार, सरकार, शौर्य, गुलाला, हैदर और बेबी जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. इसके साथ ही एक्टर कई ओटीटी वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैं और ओटीटी लवर्स को अपनी एक्टिंग से दीवाना बना चुके हैं.

यह भी पढ़ें: Box Office Collection: The Vvaan के सामने फीकी पड़ी ‘हनुमान अंश’! कमाई में आई गिरावट; जानें अब तक का कलेक्शन

विज्ञापन

‘द वन’ ने कितनी की कमाई?

सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘द वन’ की कमाई में 7वें दिन करोड़ों की कमाई की. फिल्म ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.40 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 17% रही. वहीं शोज की बात करें तो 7वें दिन फिल्म के शोज 6,966 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 53.50 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 63.57 करोड़ रहा. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने 69.07 करोड़ की कमाई कर ली है. ‘द वन’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की केमिस्ट्री को भी खूब पसंद किया जा रहा है. दोनों सितारों की एक्टिंग ने फैंस का दिल जीत लिया है. इसके साथ ही फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के साथ-साथ श्वेता तिवारी, अनूप सोनी, सुनील ग्रोवर और मनीष पॉल भी लीड रोल में हैं. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola